Bihar NMMS Question Paper 2021 : मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा से पहले जरूर पढ़कर जाये नहीं तो पछताओगे।

Published On: October 17, 2026
Follow Us
---Advertisement---

NMMS Question Paper 2021: यदि आप बिहार मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का तैयारी करते हैं, तो अपने दिमाग में बैठा लीजिये वेबसाइट का नाम alokofficial.com , मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा से संबंधित सारी जानकारी जैसे फॉर्म कब आयेगा, फॉर्म कैसे भरा जायेगा, तैयारी कैसे करना है, admit card, answer key, result सब आपको यहीं मिलेगा ।

NMMS Question Paper 2021
NMMS Question Paper 2021

NMMS Question Paper 2021 Science

भौतिकी (PHYSICS)

Q1. पानी की सतह पर उत्पन्न तरंग :
(1) प्रकाश-तरंग है
(2) अनुदैघ्यं तरंग है
(3) अनुप्रस्थ तरंग है
(4) कभी अनुदैर्घ्य, तो कभी अनुप्रस्थ

Q2. एक कण त्रिज्या के वृत्त में गति कर रहा है। आधा चक्कर पूरा हो जाने पर चली गई दूरी तथा विस्थापन क्रमशः होंगे :
(1) 2tr, शून्य
(2) πι. 2π
(3) 2πι, Γ
(4) πι, Γ

Q3. एक विद्युत बल्ब विद्युतीय ऊर्जा को किसमें बदलता है ?
(1) ध्वनि-ऊर्जा
(2) यांत्रिक ऊर्जा
(3) नाभिकीय ऊर्जा
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q4. घड़ी के पेंडुलम (लोलक) की गति क्या है ?
(1) स्थानांतरीय
(2) वृत्तीय
(3) घूर्णन
(4) दोलन

Q5. 9.8 मीटर लम्बे लोलक का आवर्तकाल (time period) क्या होगा ?
(1) 2.3 सेकेण्ड
(2) 4.3 सेकेण्ड
(3) 6.3 सेकेण्ड
(4) 8.3 सेकेण्ड

Q6. सूखे सेल (dry cell) में धन-ध्रुव किसको माना जाता है ?
(1) कार्बन की छड़ को
(2) कपड़े की थैली को
(3) जस्ते को
(4) इनमें से किसी को नहीं

Q7. किलोवाट-घंटा (kWh) मात्रक है:
(1) विद्युत-शक्ति का
(2) विद्युत ऊर्जा का
(3) धारा का
(4) उपर्युक्त किसी का नहीं

Q8. एक समान वृत्तीय गति (circular motion) में :
(1) चाल और वेग दोनों अचर रहते हैं
(2) चाल और वेग दोनों चर रहते हैं
(3) चाल चर और वेग अचर रहते हैं
(4) चाल अचर और वेग चर रहते हैं

Q9. 1 B.O.T यूनिट बराबर होता है:
(1) 1 kWh के
(2) 0.1 kWh के
(3) 10 kWh के
(4) 100 kWh के

Q10. 1 विद्युत यूनिट (electric unit) बराबर होता है:
(1) 1 वाट-घंटा के
(2) 1 किलोवाट-घंटा के
(3) 1 जूल के
(4) 4.2 जूल के

Q11. एक स्विच (switch) सदैव किससे जुड़ा होता है?
(1) अर्थ तार
(2) न्यूट्रल तार
(3) लाइव तार
(4) इनमें कोई नहीं

रसायनशास्त्र (CHEMISTRY)

Q12. निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया में कॉपर सल्फेट का नीला रंग अदृश्य हो जाता है और बीकर की पेंदी पर कॉपर का लाल चूर्ण जमा हो जाता है ?
(1) कॉपर सल्फेट (CuSO₂) + जिंक (Zn)
(2) कॉपर सल्फेट (CuSO₁) + चाँदी (Ag)
(3) कॉपर सल्फेट (CuSO₁) + सोना (Au)
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q13. जब सल्फर डाइऑक्साइड गैस का जल में विलय होता है, तो क्या प्राप्त होता है ?
(1) हाइड्रोजन सल्फाइड (H,S)
(2) सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄)
(3) सल्फ्यूरस अम्ल (H₂SO₄)
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q14. निम्नलिखित में से किस धातु को उसके अभिक्रियाशील होने के कारण मिट्टी के तेल में संचित किया जाता है ?
(1) मर्करी (पारा)
(2) सोडियम
(3) चाँदी
(4) ऐलुमिनियम

Q15. विद्युत-चालन करने वाले अधिकांश द्रव विलयन (solution) होते हैं:
(1) अम्लों के
(2) क्षारकों के
(3) लवणों के
(4) इन सभी के

Q16. लोहे को संक्षारित होने तथा जंग लगने से बचाने के लिए इस पर किस धातु की परत चढ़ाई (coating) जाती है ?
(1) जिंक
(2) चाँदी
(3) ऐलुमिनियम
(4) सोना

Q17. पॉलिकॉट के कपड़े (fabric polycot) किन दो रेशों (fibres) को मिलाकर बनते हैं?
(1) पॉलिस्टर और कपास
(2) पॉलिस्टर और ऊन
(3) पॉलिस्टर और रेयॉन
(4) पॉलिस्टर और नाइलॉन

Q18. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रथम पूर्ण रूप से संश्लेषित रेशा (synthetic fibre) था ?
(1) रेयॉन
(2) नाइलॉन
(3) पॉलिस्टर
(4) कपास

Q19. निम्नलिखित में से कौन-एक जीवाश्म इंधन (fossil fuel) है ?
(1) कोयला
(2) पेट्रोलियम
(3) प्राकृतिक गैस
(4) ये सभी

Q20. प्रदूषक (pollutant) क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) का उपयोग निम्नलिखित में से किसमें किया जाता है ?
(1) रेफ्रिजरेटर
(2) एयर कण्डीशनर
(3) ऐरोसोल फुहार
(4) ये सभी

Q21. विद्युत उपकरणों (electric equipment) और पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों से लगी आग के लिए सबसे अच्छा अग्निशामक (extinguisher) है:
(1) कार्बन डाइऑक्साइड
(2) पानी
(3) शराब
(4) ऑक्सीजन

Q22. इंधन के ऊष्मीय मान (caloric value) का मात्रक क्या है ?
(1) किलो-जूल प्रति घन मीटर
(2) जूल प्रति क्विटल
(3) किलो-जूल प्रति किलोग्राम
(4) उपर्युक्त सभी

जीव-विज्ञान (BIOLOGY)

Q23. सूक्ष्मजीवों (microorganisms) को वर्गीकृत किया गया है:
(1) दो प्रमुख समूहों में
(2) तीन प्रमुख समूहों में
(3) चार प्रमुख समूहों में
(4) पाँच प्रमुख समूहों में

Q24. सबसे छोटी कोशिका (cell) का आकार है:
(1) 0.1 से 0.5 माइक्रोमीटर
(2) 0.5 से 1.0 माइक्रोमीटर
(3) 1.0 से 2.0 माइक्रोमीटर
(4) 2.0 से 2.5 माइक्रोमीटर

Q25. निम्नलिखित में कौन-सा सही क्रम है ?
(1) युग्मक युग्मनज निषेचन भ्रूण
(2) युग्मनज निषेचन युग्मक भ्रूण
(3) युग्मनज युग्मक निषेचन भ्रूण
(4) युग्मक निषेचन युग्मनज भ्रूण

Q26. कोशिका का नियंत्रण (control) करता है:
(1) केन्द्रक
(2) कोशिका झिल्ली
(3) कोशिकाद्रव्य
(4) केन्द्रिका

Q27. ‘किण्वन (fermentation)’ की खोज किसने की ?
(1) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग
(2) लुईस पाश्चर
(3) एडवर्ड जेनर
(4) रॉबर्ट हुक

Q28. ‘विश्व मलेरिया दिवस (world malaria day)’ की शुरुआत की गई थी:
(1) वर्ष 2008 में
(2) वर्ष 2009 में
(3) वर्ष 2010 में
(4) वर्ष 2011 में

Q29. किशोरावस्था (adolescence) की अवधि है:
(1) 6 वर्ष से 11 वर्ष
(2) 11 वर्ष से 19 वर्ष
(3) 19 वर्ष से 45 वर्ष
(4) 15 वर्ष से 50 वर्ष

Q30. पोलियो रोग (polio disease) का रोगकारक (pathogen) है:
(1) जीवाणु
(2) विषाणु
(3) प्रोटोजोआ
(4) कवक

Q31. पावरोटी के निर्माण के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सी लोई को फुलाता है:
(1) कार्बन डाइऑक्साइड
(2) ऑक्सीजन
(3) नाइट्रोजन
(4) हाइड्रोजन

Q32. छिमीदार (दहलनी) पौधों में राइजोबियम (Rhizobium) जीवाणु रहते हैं :
(1) पौधों के तने में
(2) पौधों की पत्तियों में
(3) पौधों की फली में
(4) पौधों की जड़ की ग्रंथियों में

Q33. रेड डाटा बुक (red data book) वर्णन करता है:
(1) संकटापन्न प्रजातियों के बारे में
(2) पालतू जानवरों के बारे में
(3) वन्य पशुओं के बारे में
(4) वन में मिलने वाले पौधों और जन्तुओं के बारे में

Q34. मनुष्य में गुणसूत्र (chromosomes) की संख्या होती है:
(1) 23
(2) 44
(3) 46
(4) 42

Q35. टेस्टोस्टेरॉन (testosterone) है:
(1) अन्तःस्रावी गाँध
(2) पुरुष-हॉर्मोन
(3) स्त्री-हॉर्मोन
(4) एन्जाइम

(ख) सामाजिक अध्ययन एवं मानविकी विषय समूह (SOCIAL STUDIES AND HUMANITIES)

इतिहास (HISTORY)

Q36. औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम किस देश में हुई ?
(1) जर्मनी में
(2) अमेरिका में
(3) ऑस्ट्रेलिया में
(4) इंग्लैंड में

Q37. मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन कब हुआ ?
(1) 1607 ई में
(2) 1707 ई में
(3) 1807 ई में
(4) 1907 ई- में

Q38. रणजीत सिंह कहाँ के महाराजा थे ?
(1) बिहर के
(2) पंजाब के
(3) अवध के
(4) राजस्थान के

Q39. ‘नील दर्पण’ के लेखक कौन थे ?
(1) शरतचन्द्र चटर्जी
(2) दीनबन्धु मित्र
(3) चित्तरंजन दास
(4) विमल मित्र

Q40. 1857 के विद्रोह में बिहार के नेता कौन थे ?
(1) मंगल पांडेय
(2) कुँवर सिंह
(3) छत्रपति शाहूजर्जी
(4) नाना फड़नवीस

Q41. ‘कलकत्ता मदरसा’ की स्थापना कब हुई ?
(1) 1881 ई में
(2) 1781 ई में
(3) 1907 ई में
(4) 1857 ई में

Q42. अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत भारत में किसने की ?
(1) क्लाइव ने
(2) माउण्टबेटन ने
(3) मैकाले ने
(4) डलहौजी ने

Q43. शांतिनिकेतन की स्थापना किसने की ?
(1) स्वामी विवेकानन्द ने
(2) राजा राममोहन राय ने
(3) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर ने
(4) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने

Q44. 1873 ई० में ज्योतिबा फूले ने कौन-सी किताब लिखी ?
(1) गुलामगिरी
(2) आजादी
(3) समानता
(4) स्वतंत्रता

Q45. राजा राममोहन राय ने किस समाज की स्थापना की ?
(1) वैदिक समाज की
(2) बंगाली समाज की
(3) ब्रह्म समाज की
(4) प्रार्थना समाज की

Q46. आर्य समाज की स्थापना किसने की ?
(1) केशवचन्द्र सेन
(2) श्रद्धानन्द
(3) देवेन्द्रनाथ टैगोर
(4) दयानन्द सरस्वती

Q47. भागलपुर कब एक जिला बना ?
(1) 1780 ई में
(2) 1774 ई में
(3) 1775 ई. में
(4) 1776 ई में

भूगोल (GEOGRAPHY)

Q48. निम्नलिखित में से कौन प्राकृतिक संसाधन है?
(1) सड़क
(2) विद्यालय भवन
(3) भूमि
(4) कारखाना

Q49. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना संबंधित है:
(1) वायुमार्ग
(2) सड़क मार्ग
(3) जलमार्ग
(4) ये सभी

Q50. अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अवस्थित है:
(1) समस्तीपुर
(2) दरभंगा
(3) गया
(4) बरौनी

Q51. शंकुधारी वन पाए जाते हैं:
(1) हिमालय प्रदेश
(2) राजस्थान
(3) मध्यप्रदेश
(4) झारखण्ड

Q52. खेतड़ी प्रसिद्ध है:
(1) लोहा
(2) अभ्रक
(3) सोना
(4) ताँबा

Q53. रोडोनाइट अयस्क है:
(1) मैंगनीज
(2) लोहा
(3) चाँदी
(4) कोयला

Q54. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यापारिक फसल है?
(1) तम्बाकू
(2) गेहूँ
(3) चना
(4) धान

Q55. सूती वस्त्र उद्योग आधारित है:
(1) खनिज
(2) वन
(3) कृषि
(4) समुद्र

Q56. निम्नलिखित में से प्रायद्वीप कौन है ?
(1) पाकिस्तान
(2) भारत
(3) मंगोलिया
(4) अफगानिस्तान

Q57. निम्नलिखित में से कौन ज्वारीय पत्तन है ?
(1) चेन्नई
(2) काण्डला
(3) हल्दिया
(4) तुतीकोरीन

Q58. चक्र आरेख जाने जाते हैं:
(1) दण्ड-आरेख
(2) रेखा-ग्राफ
(3) पाई-आरेख
(4) चित्र

Civics

Q59. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान की एक मूल विशेषता नहीं है ?
(1) धर्मनिरपेक्षता
(2) राजतंत्र
(3) स्वतंत्र न्यायपालिका
(4) संघवाद

Q60. भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है ?
(1) विधि मंत्री
(2) राष्ट्रपति
(3) लोकसभा के अध्यक्ष
(4) प्रधानमंत्री

Q61. बिहार विधानसभा में सदस्यों की संख्या कितनी है ?
(1) 354
(2) 343
(3) 243
(4) 240

Q62. मुख्यमंत्री कौन हो सकते हैं?
(1) बहुमत दल के नेता
(2) राज्यपाल
(3) राष्ट्रपति
(4) प्रधानमंत्री

Q63. राज्य विधानसभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है ?
(1) विधान परिषद् के सभापति
(2) विधानसभा के अध्यक्ष
(3) मुख्यमंत्री
(4) राज्यपाल

Q64. किस सदन को संसद का उच्च सदन कहा जाता है ?
(1) विधानसभा
(2) ग्रामपंचायत
(3) लोकसभा
(4) राज्यसभा

Q65. निम्नलिखित में से कौन संघीय राज्य की विशेषता है ?
(1) दोहरी राजनीति
(2) लिखित संविधान
(3) स्वतंत्र न्यायपालिका
(4) शक्तियों का केन्द्रीयकरण

Q66. भारत में राज्यों के संवैधानिक प्रधान कौन होते हैं?
(1) मुख्यमंत्री
(2) प्रधानमंत्री
(3) राज्यपाल
(4) महाधिवक्ता

Q67. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
(1) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
(2) डॉ बी आर अम्बेडकर
(3) महात्मा गाँधी
(4) पं. जवाहरलाल नेहरू

Q68. कैलोरी किसको मापने की इकाई है ?
(1) भोजन की ऊर्जा
(2) बल की ऊर्जा
(3) विद्युत की ऊर्जा
(4) ताप की ऊर्जा

Q69. PACS (पैक्स) संबंधित है:
(1) खेलाड़ियों से
(2) दिव्यांगों से
(3) किसानों से
(4) सामाजिक कार्यकर्ता से

Q70. निम्नलिखित में कौन मिडिया के रूप हैं?
(1) समाचार-पत्र
(2) रेडियो
(3) दूरदर्शन
(4) उपर्युक्त सभी

NMMS Question Paper 2021 MATH

71. किसी वास्तविक संख्या a के लिए a2 + 1/(1 + a2) > x, तो x = ……….
(1) (2a)/(1 + a2)
(2) (2a)/(sqrt(1 + a2))
(3) a/(1 + a2)
(4) इनमें से कोई नहीं

72. M के पिता की वर्तमान आयु M की वर्तमान आयु की चौगुनी है। चार वर्षों के बाद पिता की आयु M की तिगुनी आयु से दो वर्ष अधिक होगी । M की वर्तमान आयु ………… वर्ष है।
(1) 7
(2) 8
(3) 9
(4) 10

73. एक आयत की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 6 : 5 है एवं इसकी परिमिति 44 सेमी है। आयत का क्षेत्रफल ……. सेमी2 होगा ।
(1) 30
(2) 60
(3) 90
(4) 120

74. यदि किसी △ABC की भुजाओं की लंबाइयाँ क्रमशः a, b और c हों एवं x = a/(b + c) + b/(c + a) + c/(a + b) हो, तो :
(1) x < 2
(2) x < 3/2
(3) x < 1/10
(4) x < 1/20

75. परिमेय संख्याओं के लिए शून्य ……… तादात्म्य/तत्समक (identity) है।
(1) योज्य
(2) गुणात्मक
(3) घटात्मक
(4) इनमें से कोई नहीं

76. यदि n भुजाओं वाले एक बहुभुज (polygon) के अन्तःकोणों का योग 1260° हो, तो n = ………… होगा ।
(1) 5
(2) 6
(3) 8
(4) 9

77. एक दण्ड-आलेख (bar-diagram) में दण्ड की ऊँचाई वर्ग-अन्तराल की …………. दर्शाती है।
(1) संचयी बारम्बारता
(2) बारम्बारता
(3) वर्ग-साइज
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

78. एक थैले में n हरी गेंदें एवं 8 लाल गेंदें हैं। यदि एक हरी गेंद को निकालने की प्रायिकता (probability) एक लाल गेंद को निकालने की प्रायिकता की तिगुनी हो, तो n =………
(1) 12
(2) 16
(3) 24
(4) 25

79. किसी घनाभ के तीन संलग्न फलकों (faces) के क्षेत्रफल क्रमशः A1 , A2 एवं A3 वर्ग इकाई हैं एवं घनाभ का आयतन V घन इकाई है, तो V = ……….. घन इकाई ।
(1) A1x A2 x A3
(2) sqrt(A1 x A2 x A3)
(3) cube root(A1 x A2 x A3)
(4) इनमें से कोई नहीं

80. 4 सेमी, 5 सेमी, 6 सेमी एवं 7 सेमी भुजाओं की लंबाई वाले कई चतुर्भुज खींचे गए । यदि एक विकर्ण की लम्बाई सदैव 8 सेमी रखी जाए, तो दूसरे विकर्ण की लम्बाई …………….. सेमी से कम होगी ।
(1) 14
(2) 12
(3) 11
(4) 8

81. एक वर्गाकार मैदान का क्षेत्रफल 60025 मी² है। एक व्यक्ति साइकिल से 5 मी/से की चाल से मैदान के चारों ओर चलता है। वह प्रारंभिक बिंदु पर ..………… सेकेण्ड में पहुँच जाएगा ।
(1) 169
(2) 185
(3) 192
(4) 196

82. छ: अंकों की सबसे छोटी संख्या, जो एक पूर्ण वर्ग (perfect square) है, वह ………… है।
(1) 100000
(2) 100121
(3) 100489
(4) 100625

83. यदि 3125 को x से गुणा करें तो वह एक पूर्ण वर्ग हो जाएगा, तो x = ……………
(1) 5
(2) 25
(3) 425
(4) 525

84. यदि a = bx एवं b = ay तो (2 + x + y)/(1 + x + y + xy) = ……………..
(1) -1
(2) 0
(3) 1
(4) इनमें से कोई नहीं

85. एक समलम्ब चतुर्भुज ABCD में; AB || CD, AB = 8 सेमी, BC = 7 सेमी, CD = 5 सेमी एवं AD = 6 सेमी हैं। समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल …………. सेमी2 होगा ।
(1) 52sqrt(5)
(2) 52sqrt(3)
(3) {52sqrt(3)}/5
(4) {52sqrt(5)}/3

86. किसी राशि x रुपया पर 12% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज एवं साधारण ब्याज का अन्तर 46.08 रुपया है, तो x = रु० ……….
(1) 3000
(2) 3200
(3) 3286
(4) 3296

87. (327)25 में इकाई स्थान (unit place) का अंक ……… होगा ।
(1) 1
(2) 3
(3) 5
(4) 7

88. यदि 2x = {(1/3)-2 -(1/2)-3}/(1/4)2 तो x = ……………
(1) 4
(2) -4
(3) 0
(4) इनमें से कोई नहीं

89. श्रीमान् A दो वस्तुओं को 550 रु० प्रति वस्तु की दर से बेचते हैं। इनमें से एक पर 10% का लाभ एवं दूसरी पर 20% की हानि होती है। कुल लाभ या हानि ……………. है।
(1) हानि, 87 रु०
(2) हानि, 87.50 रु०
(3) लाभ, 87 रु०
(4) लाभ, 87.50 रु०

90.7+9+11+ …………….. +99+101= ……
(1) 2500
(2) 2592
(3) 2600
(4) 2604

यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा और यह आपके लिए फायदेमंद है तो पोस्ट पर कमेंट जरुर करें और अपने दोस्तों के साथ साझा करें।।

TelegramClick Here
WhatsAppClick Here
YouTubeClick Here

Thanks for visiting Bihar Jobs and Education

Alok Mehta

कक्षा 10वीं 82% अंकों के साथ उत्तीर्ण, 12वीं कक्षा 87% अंकों के साथ उत्तीर्ण की, गणित से स्नातक और B.Ed. उत्तीर्ण |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment