Bihar Model School Admission Class 9th: NMMS Model School Admission 2026- पूरी प्रक्रिया और सभी प्रश्नों का उत्तर

Published On: April 19, 2026
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Model School Admission Class 9th: Bihar NMMS Model School class 9th सत्र (2026-27) में नामांकन प्रारंभ है और नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है । राज्य सरकार के सात निश्चय-3 (2025-30) “उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य” के अन्तर्गत राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। यदि आप भी इस वर्ष राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा दिये थे और नामांकन कराने से संबंधित जानकारी लेना चाहते है तो इस पोस्ट को अंतिम तक पढ़ें ।

Bihar Model School Admission Class 9th
Bihar Model School Admission Class 9th

Table of Contents

Bihar Model School Admission Class 9th

बिहार सरकार के द्वारा सभी 534 प्रखंड में एक मॉडल स्कूल बनाया गया है । जिसमें बेहतर पढ़ाई की सुविधा, अनुभवी शिक्षक, library, lab इत्यादि सुविधा मिलेगा । आपको बता दे कि Model School के एक Batch में मात्र 40 स्टूडेंट्स का नामांकन लिया जायेगा ।

आवेदन किसको करना चाहिए

जिस भी छात्रों को राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 50% से अधिक मार्क प्राप्त हुआ है वो जरूर अपने प्रखण्ड के मॉडल स्कूल में आवेदन करें।

Bihar NMMS Exam 2026

Form Apply Start Date26 January 2026
Form Apply Last Date15 January 2026
Last Date Extended20 February 2026
Admit Card Release5-8 March 2026
Date of Examination11 March 2026
Merit List Available28 March 2026
Model School Admission Start Date20 April 2026
Model School Admission Last Date30 April 2026
NMMS Scholarship Result DateComing Soon

Read this post also:

Bihar NMMS Result 2026 Declared: Merit List अभी डाउनलोड करें

Bihar NMMS Model School List 2026: पूरा लिस्ट अभी डाउनलोड करें

Bihar NMMS Scholarship 2026: जाने किस जिले में कितनी सीट है?

FAQ About Bihar NMMS Model School Admission

Q. मॉडल विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया किस कक्षा से प्रारंभ होगी ?

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत मॉडल विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से कक्षा 9 के लिए प्रारंभ की जाएगी। साथ ही इस शैक्षणिक सत्र में मॉडल विद्यालय के शेष कक्षाओं यथा- कक्षा 10, 11 एवं 12 में पूर्व वर्षो की भांति बच्चों का नामांकन लिया जायेगा।

Q. मॉडल विद्यालय के कक्षा 9 में न्यूनतम कितने छात्र/छात्रा होने चाहिए ?

प्रत्येक मॉडल विद्यालय के कक्षा 9 के लिए एक सेक्शन अनिवार्य रूप से रहेगा, जिसमें 40 छात्र/छात्रा का नामांकन होगा। विद्यालय के अन्य सेक्शन में पूर्व की भांति अन्य छात्र/छात्राओं का वर्त्तमान शैक्षणिक सत्र में नामांकन लिया जा सकता है।

Q. मॉडल विद्यालय में कक्षा 9 में अधिकतम नामांकन की सीमा क्या होगी ?

गत शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9 में नामांकन के सापेक्ष ही वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9 में अधिकतम नामांकन की सीमा होगी, जिसे Intake Capacity माना जायेगा। कंडिका 2 में अंकित 40 छात्र/छात्राओं के एक सेक्शन के अतिरिक्त Intake Capacity के अनुसार अन्य सेक्शन संचालित होंगे।

Q. मॉडल विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया क्या होगी ?

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत प्रत्येक प्रखंड के चिन्हित मॉडल विद्यालय में कक्षा 9 के चिन्हित सेक्शन में नामांकन हेतु State Council of Educational Research and Training (SCERT) द्वारा आयोजित NMMS परीक्षा में संबंधित प्रखंड के ऐसे छात्र/छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे, जिन्होंने NMMS परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।
प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों के अंकों के अनुसार पारदर्शी तरीके से मेधा सूची तैयार कर कंडिका 2 में अंकित सेक्शन के लिए नामांकन किया जाएगा।

Q. यदि NMMS में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं की संख्या 40 से अधिक हो जाए तो चयन कैसे होगा ?

यदि NMMS में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं की संख्या चिन्हित मॉडल विद्यालय के कर्णाकित सेक्शन में निर्धारित संख्या यथा 40 से अधिक हो जाती है, तो सभी पात्र अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों को अवरोही क्रम (Descending Order) में व्यवस्थित कर मेधा सूची तैयार की जाएगी तथा उसी के आधार पर 40 छात्र/छात्राओं का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि NMMS परीक्षा में प्राप्त अंक मात्र के आधार पर मॉडल विद्यालय में किसी छात्र/छात्रा का नामांकन का दावा अनुमान्य नहीं होगा।

Q. यदि मॉडल विद्यालय से संबंधित प्रखंड में NMMS में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं की संख्या 40 से कम हो, तो शेष रिक्त सीटों पर नामांकन की क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी ?

यदि संबंधित विद्यालय के लिए NMMS से पात्र छात्र/छात्राओं की संख्या एक सेक्शन के लिए निर्धारित 40 की संख्या से कम पाई जाती है, तो शेष रिक्त सीटों को भरने हेतु कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा के अंकों के आधार पर अन्य इच्छुक छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे तथा उनके अंकों के अनुसार मेधा सूची बनाकर नामांकन किया जाएगा।

Q. NMMS में चयनित किन्तु मॉडल विद्यालय में नामांकन से वंचित छात्र / छात्राओं का क्या होगा ?

यदि NMMS में चयनित होने के बावजूद कुछ छात्र-छात्राएं सीमित सीटों (40) के कारण मॉडल विद्यालय में नामांकन प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो ऐसे छात्र/छात्रा निकटवर्ती किसी मॉडल विद्यालय अथवा जिलान्तर्गत अन्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन हेतु पात्र होंगे।

Q. यदि संबंधित पंचायत के अन्य विद्यालय के वर्ग VIII उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को मॉडल विद्यालय में नामांकन संभव न हो तो क्या व्यवस्था की जाएगी ?

यदि संबंधित पंचायत के अन्य विद्यालयों के वर्ग VIII उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का मॉडल विद्यालय के कर्णांकित सेक्शन में नामांकन संभव नहीं हो पाता है, तो ऐसे छात्र/छात्रा मॉडल विद्यालय के अन्य सेक्शन अथवा किसी निकटवर्ती अन्य पंचायत में अवस्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन हेतु पात्र होंगे।

Q. Model School से Tagged KGBV की छात्राओं के अध्ययन के संबंध में क्या प्रावधान है ?

Model School से टैग की गई KGBV की सभी छात्राएँ संबंधित निर्धारित मॉडल विद्यालय में कर्णांकित सेक्शन अथवा अन्य सेक्शन में ही नियमित रूप से अध्ययन करेंगी।

Q. क्या प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल, जो Model School के रूप में चयनित हैं, उनमें छात्रों का नामांकन किया जाएगा ?

नहीं, Model School के रूप में चयनित प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूलों में केवल छात्राओं का ही नामांकन किया जाएगा तथा छात्रों का नामांकन नहीं किया जाएगा।

Q. क्या निजी विद्यालयों के छात्रों का नामांकन मॉडल विद्यालय में किया जा सकता है ?

वर्तमान शैक्षणिक सत्र में निजी विद्यालयों के छात्रों का सामान्यतः नामांकन मॉडल विद्यालय में नहीं किया जाएगा। हालांकि आगामी शैक्षणिक सत्रों में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से ऐसे छात्रों को सम्मिलित किए जाने की संभावना रहेगी।

Q. नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

नामांकन के समय अभ्यर्थी को कक्षा 8 का स्थानांतरण प्रमाणपत्र (TC), जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो (5), आय प्रमाण पत्र तथा बैंक खाता विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Q. क्या नामांकन के समय कोई शुल्क लिया जाएगा ?

नामांकन के समय अन्य सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के समान निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा, उससे अधिक कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Q. नामांकन की अंतिम तिथि क्या होगी ?

नामांकन की अंतिम तिथि 30.04.2026 है तथा उसी के अनुरूप प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Q. नामांकन प्रक्रिया में मॉडल विद्यालय के प्रधानाध्यापक की क्या भूमिका होगी ?

नामांकन प्रक्रिया में प्रधानाध्यापक की प्रमुख भूमिका होगी आवेदन प्राप्त करना, अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करना तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना शामिल होगा। प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि कक्षा 9 के कर्णांकित एक सेक्शन के लिए निर्धारित 40 सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन हो।

Q. नामांकन से संबंधित सूचना कहाँ से प्राप्त की जा सकती है ?

नामांकन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ संबंधित मॉडल विद्यालय के सूचना पट् (Notice Board) के साथ-साथ जिला के शिक्षा विभाग / NIC के वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती हैं।

Q. नामांकन प्रक्रिया के संचालन की जिम्मेदारी किसकी होगी ?

नामांकन प्रक्रिया के संपूर्ण संचालन एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी, जो आवश्यकतानुसार शिक्षकों को विभिन्न कार्यों के लिए दायित्व सौंपेंगे।

Download Admission NotificationClick Here
Download Merit ListClick Here
Download Model School ListClick Here
TelegramClick Here
WhatsAppClick Here
YouTubeClick Here

Thanks for visiting Bihar Jobs and Education

Alok Mehta

कक्षा 10वीं 82% अंकों के साथ उत्तीर्ण, 12वीं कक्षा 87% अंकों के साथ उत्तीर्ण की, गणित से स्नातक और B.Ed. उत्तीर्ण |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment