Bihar nmms previous question paper 2023: यदि आप class 7th या class 8th में पढ़ाई करते हैं और आप NMMS Exam देना चाहते हैं तो ‘Bihar NMMS previous question paper 2023‘ जरूर पढ़े । Previous Year प्रश्न आपको परीक्षा के level से परिचित कराता है साथ ही परीक्षा पैटर्न भी आपको पता चलता है ।

Table of Contents
(क) विज्ञान विषय समूह (SCIENCE DISCIPLINE)
भौतिकी (PHYSICS)
Q1. क्षुद्रग्रह (Steriods) की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं।
(1) बुध और शुक्र
(2) शुक्र और पृथ्वी
(3) पृथ्वी और मंगल
(4) मंगल और बृहस्पति
Q2. जब काँच की छड़ को रेशमी कपड़े के टुकड़ों से रगड़ा जाता है, तो :
(1) काँच की छड़ ऋणावेशित हो जाती है तथा रेशमी कपड़ा धनावेशित हो जाता
(2) काँच की छड़ धनावेशित हो जाती है और रेशमी कपड़ा ऋणावेशित हो जाता
(3) काँच की छड़ और रेशमी कपड़े दोनों धनावेशित हो जाते हैं
(4) काँच की छड़ और रेशमी कपड़े दोनों ऋणावेशित हो जाते हैं
Q3. तरलों (Fluids) द्वारा होने वाले घर्षण को कहते हैं:
(1) दबाव
(2) बल
(3) कर्षण
(4) इनमें से कोई नहीं
Q4. एक लोलक 10 सेकेंड में 40 बार दोलन करता है। इसका आवर्त्तकाल (Time Period) है:
(1) 4 s
(2) 0.4 s
(3) 0.25 s
(4) 25 s
Q5. एक कमानीदार तुला (Spring Balance) मापता है :
(1) द्रव्यमान
(2) भार
(3) स्प्रिंग कॉन्स्टेंट
(4) ऊँचाई
Q6. प्रतिकारक बल (Repulsive Forces) हो सकते हैं:
(1) घर्षण
(2) एलेक्ट्रोस्टैटिक
(3) चुम्बकीय
(4) या तो एलेक्ट्रोस्टैटिक या चुम्बकीय
Q7. दबाव और बल किसके द्वारा संबंधित हैं?
(1) बल = दबाव क्षेत्र
(2) बल दबाव/क्षेत्र
(3) बल दबाव क्षेत्र
(4) दबाव बल क्षेत्र
Q8. एक छवि (Image) का प्रभाव रेटिना पर बना रहता है:
(1) एक सेकेंड का 1/16वाँ भाग
(2) 1 सेकेंड
(3) एक सेकेंड का 1/24वाँ भाग
(4) एक सेकेंड का 1/10वाँ भाग
Q9. प्रकाश की किरण दर्पण के समतल से 20° का कोण बनाते हुए दर्पण पर आपतित होती है। आपतित और परावर्तित किरणों के बीच का कोण होगा:
(1) 40°
(2) 240″
(3) 140°
(4) 130″
Q10. कॉपर सल्फेट के विलयन में धारा प्रवाहित करने का प्रभाव होता है:
(1) धन टर्मिनल से जुड़ी प्लेट पर ताँबे का जमाव
(2) ऋण टर्मिनल से जुड़ी प्लेट पर ताँबे का जमाव
(3) धन और ऋण दोनों टर्मिनलों से जुड़ी प्लेटों पर ताँबे का जमाव
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q11. ध्वनि तरंग का तारत्व (Pitch) किस पर निर्भर करता है ?
(1) तरंग को आवृत्ति
(2) तरंग का आयाम
(3) आयाम और आवृत्ति दोनों
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
रसायनशास्त्र (CHEMISTRY)
Q12. निम्नलिखित में से कौन धर्मोप्लास्टिक (Thermoplastics) का/के उदारण है/हैं ?
(1) पॉलिथीन
(2) पीवीसी
(3) 1 और 2 दोनों
(4) इनमें से कोई नहीं
Q13. निम्नलिखित में से किसकी परत को भोजन पकाने के पात्र पर लगाने से उस पर तेल और पानी चिपकता नहीं है ?
(1) पॉलिथीन
(2) टेफ्लॉन
(3) मेलामाइन
(4) इनमें से कोई नहीं
Q14. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिक अभिक्रियाशील से कम अभिक्रियाशील धातु का सही क्रम है ? 2
(1) जिंक, लोहा, ताँबा, चाँदी
(2) लोहा, जिंक, चाँदी, ताँबा
(3) जिंक, लोहा, चाँदी, ताँबा
(4) लोहा, जिंक, ताँबा, चाँदी
Q15. निम्नलिखित अभिक्रिया में A और B हैं: 2Cu + H_{2}O + CO_{2} + O_{2} -> A + B
(1) CuO और CuCO,
(2) Cu_{2}O और CuCO,
(3) Cu (OH) 2 और CuCO,
(4) CuO Cu (OH) 2
Q16. निम्नलिखित में से किस जगह पर पहली बार सड़कों पर रोशनी के लिए कोयला-गैस (Coal-Gas) का उपयोग किया गया था ?
(1) लंदन
(3) काबूल
(2) न्यूयॉर्क
(4) इनमें से कोई नहीं
Q17. बहुत अधिक व्यावसायिक महत्त्व के कारण पेट्रोलियम को भी कहा जाता है।
(1) हरा सोना
(2) नीला सोना
(3) काला सोना
(4) सफेद सोना
Q18. निम्नलिखित में से कौन-सा विद्युत उपकरण और पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग के लिए सबसे अच्छा अग्निशामक (Extinguisher) है?
(1) ऑक्सीजन (O_{2})
(2) पानी
(3) कार्बन डाइऑक्साइडट (C*O_{2})
(4) इनमें से कोई नहीं
Q19. ज्वाला (Flame) का कौन-सा भाग सबसे गर्म होता है ?
(1) नीला
(2) पीला
(3) काला
(4) इनमें से कोई नहीं
Q20. किसी चालक विलयन से विद्युत धारा प्रवाहित होने पर रासायनिक अभिक्रिया होती है, जिसके फलस्वरूप :
(1) एलेक्ट्रोड पर धातु का निक्षेप हो सकता है
(2) विलयन का रंग बदल सकता है
(3) एलेक्ट्रोड पर गैस के बुलबुले बन सकते हैं
(4) उपर्युक्त सभी
Q21. गैल्वीकरण या यशदलेपन (Galavanization) एक प्रकार का विद्युतलेपन है। इनमें किस धातु की परत लोहे पर चढ़ाई जाती है ताकि उसका संक्षारण और जंग लगान रुक सके ?
(1) क्रोमियम (Cr)
(2) ताँबा (Cu)
(3) टिन (Sn)
(4) जिंक (Zn)
Q22. निम्नलिखित में से कौन-सा से ग्रीन हाउस गैस (Green House Gases) / गैसें है/हैं ?
(1) C*O_{2}
(2) C*H_{4}
(3) H_{2}*O
(4) ये सभी
जीव-विज्ञान (BIOLOGY)
Q23. गोबर, बेकार साग-सब्जियों, पौधों की पत्तियों तथा अन्य जैव-अवशेष से बनी सामग्री को कहते हैं:
(1) पोषक
(2) खाद
(3) उर्वरक
(4) मिट्टी
Q24. रेयॉन रेशा (Rayon Fibre) का निर्माण किया जाता है:
(1) लकड़ी और बाँस से
(2) कोयला, जल और वायु से
(3) रासायनिक पदार्थ से
(4) इनमें से कोई नहीं
Q25. हेपेटाइटिस-ए (Hepatitis-A) का रोगकारक (Pathogen) है:
(1) विषाणु
(2) जीवाणु
(3) प्रोटोजोआ
(4) कवक
Q26. किसी फसल की खेती करने का सही क्रम है:
(1) जुताई बुआई सिंचाई कटाई
(2) सिचाई जुताई बुआई कटाई
(3) बुआई सिंचाई जुताई कटाई
(4) जुताई सिंचाई बुआई कटाई
Q27. रेड डेटा बुक (Red Data Book) एक स्रोत-पुस्तक है, जिसमें :
(1) पेड-पौधों की प्रजातियों का रिकार्ड रखा जाता है।
(2) जन्तु समूह की प्रजातियों का रिकार्ड रखा जाता है।
(3) पालतू जानवर की प्रजातियों का रिकार्ड रखा जाता है
(4) सभी संकटापन्न प्रजातियों का रिकार्ड रखा जाता है।
Q28. निम्नलिखित में से कौन बहुकोशिकीय जीव (Multicellular Organism) है ?
(1) अमोबा
(2) हाइड्रा
(3) पैरामिसियम
(4) यीस्ट
Q29. मनुष्य की एक कोशिका में गुणसूत्र (Chromosomes) की कुल संख्या होती है:
(1) 44
(2) 46
(3) 48
(4) 42
Q30. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान किस पशु के लिए प्रसिद्ध है?
(1) सिंह
(2) एक सींग वाला गैंडा
(3) बाघ
(4) हिरण
Q31. किशोरावस्था (Adolescence) की अवधि होती है:
(1) 11 वर्ष 19 वर्ष
(2) 9 वर्ष 16 वर्ष
(3) 13 वर्ष 18 वर्ष
(4) 10 वर्ष 19 वर्ष
Q32. खसरा, चिकनपॉक्स और पोलियो का रोगकारक है:
(1) विषाणु
(2) जीवाणु
(3) प्रोटोजोआ
(4) कवक
Q33. नवजात शिशु (Neonatal Baby) के बनने का कम है:
(1) युग्मनज निषेचन भ्रूण युग्मक
(2) युग्मक युग्मनज निषेचन धूण
( 3) युग्मक निषेचन युग्मनज भ्रूण
(4) युग्मनज युग्मक निषेचन भ्रूण
Q34. महिला में किस उम्र से रजोनिवृत्ति (Menopause) प्रारंभ होती है ?
(1) 35-40 वर्ष की उम्र स
(2) 45-50 वर्ष की उम्र से
(3) 55-60 वर्ष की उम्र से
(4) 65-70 वर्ष की उम्र से
Q35. खैनी, गुटखा और पान-मशाला खाने से मुँह में कैंसर (Cancer) होने का लक्षण है:
(1) मुँह में उजले रंग का छाला
(2) मुँह में लाल रंग का छाला
(3) मुँह का नहीं खुलना
(4) उपर्युक्त सभी
(ख) सामाजिक अध्ययन एवं मानविकी विषय समूह (SOCIAL STUDIES AND HUMANITIES)
इतिहास (HISTORY)
Q36. पुनर्जागरण की शुरुआत सर्वप्रथम कहाँ हुई ?
(1) जर्मनी
(2) स्पेन
(3) इटली
(4) फ्रांस
Q37. टीपू सुल्तान शासक था:
(1) मद्रास का
(2) मैसूर का
(3) हैदराबाद का
(4) पाटलिपुत्र का
Q38. तीनकठिया प्रथा संबंधित है:
(1) जूट से
(2) नील से
(3) रेशम से
(4) चाय से
Q39. बिरसा मुंडा की मृत्यु किस बीमारी से हुई थी ?
(1) मलेरिया
(2) प्लेग
(3) हैजा
(4) क्षयरोग
Q40. सिल्क सिटी किसे कहा जाता है?
(1) दरभंगा को
(2) मधुबनी को
(3) पटना को
(4) भागलपुर को
Q41. वहाबी आंदोलन का प्रमुख केन्द्र था:
(1) लखनऊ
(2) कानपुर
(3) पटना
(4) दरभंगा
Q42. आजाद हिन्द फौज की स्थापना किसने की
(1) राजेन्द्र प्रसाद ने
(2) सुभाषचन्द्र बोस ने
(3) जवाहरलाल नेहरू ने
(4) चन्द्रशेखर आजाद ने
Q43. लखनऊ में 1857 ई के विद्रोह (Revolt) का नेतृत्व किसने किया ?
(1) कुँवर सिंह ने
(2) नाना साहेब ने
(3) लक्ष्मी बाई ने
(4) बेगम हजरत महल ने
Q44. चौरी-चौरा नामक स्थान कहाँ स्थित है?
(1) बिहार में
(2) उत्तर प्रदेश में
(3) गुजरात में
(4) मध्य प्रदेश में
Q45. महात्मा गाँधी ने भारत में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग किया :
(1) अहमदबाद में
(2) चम्पारण में
(3) दिल्ली में
(4) पटना में
Q46. शांतिनिकेतन की स्थापना किसने की ?
(1) महात्मा गाँधी
(2) रबीन्द्रनाथ टैगोर
(3) स्वामी विवेकानंद
(4) अरविन्दो घोष
Q47. संपूर्ण क्रांति का नारा किसने दिया ?
(1) विनोबा भावे ने
(2) महात्मा गाँधी ने
(3) जयप्रकाश नारायण ने
(4) राजेन्द्र प्रसाद ने
भूगोल (GEOGRAPHY)
Q48. सतही अपरदन का कारण है:
(1) तेज पवन
(2) नाली
(3) पानी का तेज बहाव
(4) 1 एवं 3
Q49. बाँगर कहा जाता है:
(1) नवीन जलोढ़ को
(2) पुराना जलोढ़ को
(3) मैदानी जलोढ़ को
(4) काली मिट्टी को
Q50. जल प्रदूषण कहलाता है:
(1) जल में अवांछित पदार्थ
(2) जल का दोहन
(3) जल का असमान वितरण
(4) जल की कमी
Q51. पृथ्वी पर कितने प्रतिशत (७) जल बर्फ के रूप में पाया जाता है?
(1) 97%
(2) 2%
(3)1%
(4) 10%
Q52. धोरियम किस प्रकार का संसाधन है ?
(1) निजी
(2) नवीकरणीय
(3) सम्भाव्य
(4) जैव
Q53. पृथ्वी के विषुवतीय प्रदेशों में पाए जाने वाले घने वनों को कहा जाता है:
(1) पृथ्वी का मस्तिष्क
(2) पृथ्वी का हृदय
(3) पृथ्वी का फेफड़ा
(4) पृथ्वी का हाथ
Q54. अभ्रक किस प्रकार का खनिज है?
(1) लौह अयस्क खनिज
(2) अलौह खनिज
(3) कार्बनिक खनिज
(4) अकार्बनिक खनिज
Q55. हीराकुड परियोजना है नदी पर।
(1) दामोदर
(2) तुंगभद्रा
(3) गंगा
(4) महानदी
Q56. खरीफ फसलें बोई जाती हैं:
(1) जनवरी-फरवरी
(2) मार्च-अप्रैल
(3) जून-जुलाई
(4) दिसम्बर-जनवरी
Q57. ताइवान एक है।
(1) प्रायद्वीप
(2) द्वीप
(3) महादेश
(4) नदी
Q58. निम्नलिखित समूहों में से कौन बन्दरगाह है ?
(1) जेट, डेकान, इण्डिगो, किंगफिसर
(2) न्वाहाशेवा, मरमुगाव तूतीकोरिन, हल्दिया,
(3) बरौनी, मथुरा, पानीपत, कोटा
(4) मगध, अर्चना, लिच्छवी, महाबोधि
नागरिकशास्त्र (CIVICS)
Q59. भातरीय राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्षों का है ?
(1) 2 वर्ष
(2) 5 वर्ष
(3) 6 वर्ष
(4) 8 वर्ष
Q60. लोकसभा के सदस्य बनने के लिए न्यूनतम उम्र है :
(1) 18 वर्ष
(2) 22 वर्ष
(3) 25 वर्ष
(4) 30 वर्ष
Q61. कानून कहाँ बनते हैं ?
(1) चुनावी रैली में
(2) निर्वाचन क्षेत्र में
(3) संसद में
(4) कार्यालय में
Q62. पंचायती राज अधिनियम के अर्न्तगत ग्राम-कचहरी कहाँ स्थापित है ?
(1) जिला परिषद् स्तर पर
(2) पंचायत समिति स्तर पर
(3) ग्राम पंचायत स्तर पर
(4) इनमें से कोई नहीं
Q63. देश का सबसे अंतिम अपीलीय न्यायालय कौन है ?
(1) संसद
(2) उच्च न्यायालय
(3) लोक अदालत
(4) सर्वोच्च न्यायालय
Q64. एफआईआर कहाँ दायर होता है ?
(1) न्यायालय में
(2) थाना में
(3) प्रखण्ड में
(4) समाहरणालय में
Q65. मध्याह्न भोजन योजना कब लागू हुआ ?
(1) 15 अगस्त, 1950
(2) 2 अक्टूबर, 1952
(3) 15 अगस्त, 1995
(4) 2 अक्टूबर, 2005
Q66. साधारण बोलचाल की भाषा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को किस नाम से जाना जाता है?
(1) सोना की दुकान
(2) दवाई की दुकान
(3) राशन की दुकान
(4) किताब की दुकान
Q67. ‘पैक्स अध्यक्ष’ का चुनाव निम्नलिखित में से किसके द्वारा होता है ?
(1) जनता द्वारा
(2) पैक्स सदस्यों द्वारा
(3) विधायकों द्वारा
(4) मुखिया द्वारा
Q68. कानून के शासन का अर्थ है:
(1) व्यक्ति कानून से ऊपर है
(2) व्यक्ति कानून का उल्लंघन कर सकता
(3) कानून सर्वोच्च है
(4) व्यक्ति एवं कानून दोनों समान हैं
Q69. अविश्वास प्रस्ताव कहाँ पेश होता है ?
(1) राज्यसभा में
(2) लोकसभा में
(3) दोनों में
(4) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
Q70. निम्नलिखित में से कौन संविधान सभा के सदस्य थे ?
(1) जगजीवन राम
(2) राममनोहर लोहिया
(3) सुभाषचन्द्र बोस
(4) बलदेव सिंह
MATH
Q71. यदि संख्या 2345A60B पूर्णतया विभाजित हो 3 के द्वारा, तो A + B का महत्तम मान होगा ………… ।
(1) 12
(2) 13
(3) 14
(4) 15
Q72. यदि ‘a’ एक रूढ़ संख्या है एवं ‘b’ एक यौगिक संख्या है। इस प्रकार a + b = 240 एवं a और b का लघुतम समापवर्त्य 4199 है, तो व और b क्रमशः …….. और ……. हैं।
(1) 13, 227
(2) 17, 223
(3) 19, 221
(4) 23, 217
Q73. यदि A एवं B एक अंक की प्राकृतिक संख्याएँ इस प्रकार हों कि A2 + B2 = 793 तो A + B = ……….
(1) 11
(2) 12
(3) 17
(4) 14
Q74. (1 + 3 + 5 + 7 +……+53)1/3 =……
(1) 7
(2) 9
(3) 11
(4) 13
Q75. (2749)10 =
(1) (10101011101)2
(2) (10010011)2
(3) (101010111101)2
(4) इनमें से कोई नहीं
Q76. दो शुद्ध सिक्कों को साथ-साथ उछाला गया । कम-से-कम एक चित्त प्राप्त करने की प्रायिकता …….. होगी ।
(1) 1/2
(2) 1/4
(3) 3/4
(4) 1
Q77. एक राशि 2% ब्याज प्रतिवर्ष के साधारण ब्याज के अधीन ₹3600 हो जाती है एवं 4% चक्रवृद्धि ब्याज प्रतिवर्ष के आधीन ₹ 4800 हो जाती है। लिया गया समय …… वर्ष है।
(1) 2.5
(2) 3
(3) 25
(4) 30
Q78. तीन क्रमागत वर्षों में 10%, 12% एवं 15% के चक्रवृद्धि ब्याज प्रतिवर्ष की दर से ₹ 50,000 पर कुल चक्रवृद्धि ब्याज ₹…… होगा ।
(1) 20,840
(2) 70,840
(3) 60,720
(4) 67,560
Q79. एक रेलगाड़ी, जिसकी लंबाई 300 मीटर है, एक साइकिल-सवार, जिसकी गति 18 किमी/घंटा है, को पार करने में 20 सेकेंड का समय लेती है। रेलगाड़ी की गति ……… मी/से है।
(1) 20
(2) 25
(3) 15
(4) 12.5
Q80. 6 पुरुष एवं 9 महिलाएँ एक कार्य को 4 दिनों में करते हैं। 4 पुरुष एवं 3 महिलाएँ उसी कार्य को 8 दिनों में करते हैं। 20 पुरुष एवं 6 महिलाएँ उसी कार्य को …… दिनों में करेंगे ।
(1) 1
(2) 2
(3) 3
(4) 4
Q81. यदि x3 < 84 हो, तो x का महत्तम संभव मान ……. होगा।
(1) 15
(2) 16
(3) 17
(4) इनमें से कोई नहीं
Q82. यदि 3x – y/5 = 10 एवं xy = 5 हो, तो 27x3 – (y3)/125 = ……..
(1) 1060
(2) 1090
(3) 1000
(4) 1112
Q83. यदि समीकरण 2x – y = 4b एवं (ax)/3 +by = – 4b के एक से अधिक हल हों, तो a= …… एवं b = ……….
(1) -6,1
(2) 1,-3
(3) -6,5
(4) 1,-6
Q84. एक वर्ग ABCD के भीतर एक बिंदु M है। △MCD एक समबाहु त्रिभुज है एवं MC विकर्ण DB को E बिंदु पर काटती है, तो ∠BCE = ……
(1) 75°
(2) 90°
(3) 105°
(4) 60°
Q85. निम्नांकित चित्र में ADCB एवं BDCE समान्तर चजुर्भुज हैं। BDFC एक समचतुर्भुज है। यदि ∠CBD = 80° हो, तो △AFE के कोण ……, ……, …… होंगे।

(1) 60° , 70°, 50°
(2) 60°, 60°, 60°
(3) 50°, 40° , 90°
(4) 50°, 50° , 80°
Q86. एक वृत्त के चाप द्वारा इसके केन्द्र पर बना कोण 70° है। यदि वृत्त की परिधि 132 सेमी हो, तो चाप द्वारा बने त्रिज्यखण्ड (Sector) का क्षेत्रफल ……… सेमी2 होगा ।
(1) 269.5
(2) 1078
(3) 539
(4) 1617
Q87. एक घनाभ (Cuboid) का सम्पूर्ण पृष्ठ-क्षेत्रफल 96 सेमी2 है। इसकी लंबाई, चौड़ाई एवं ऊँचाई के वर्गों का योग 48 सेमी है। घनाभ की ऊँचाई ………. सेमी है।
(1) 3
(2) 4
(3) 5
(4) 6
Q88. यदि x एवं 1/x का माध्य K है, तो x2 एवं 1/(x2) का माध्य ……. होगा ।
(1) K2 – 1
(2) 2K2 – 2
(3) K2 – 2
(4) 2K2 – 1
Q89. एक थैले में 6 लाल, 8 काली, 1 हरी एवं 10 पीली गेंदें हैं। इनमें से एक सफेद गेंद निकालने की प्रायिकता ……….. है।
(1) 1/25
(2) 1
(3) 0
(4) 24/25
Q90. 25 टिकटों को प्रथम 25 प्राकृतिक संख्याओं द्वारा चिह्नित किया गया। एक टिकट को यदृच्छया चुना गया । चुना गया टिकट 5 या 7 का गुणज (Multiple) हो, इसकी प्रायिकता ……… होगी ।
(1) 3/25
(2) 6/25
(3) 8/25
(4) इनमें से कोई नहीं
| Telegram | Click Here |
| Click Here | |
| YouTube | Click Here |
Thanks for visiting Bihar Jobs and Education











