Bihar NMMS Paper 2025: अगर आप Bihar NMMS Exam की तैयारी कर रहे हैं और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र ढूंढ रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है। इस लेख में हम Bihar NMMS Paper 2025 SAT साझा करेंगे, जिसमें Bihar NMMS Paper 2025 के 90 प्रश्न शामिल है। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के प्रश्नों के स्तर, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और समय प्रबंधन को समझने में मदद मिलती है। यदि आप NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, तो Bihar NMMS Previous Year Question Paper को जरूर नियमित अभ्यास करें।

Table of Contents
(क) Bihar NMMS Paper 2025 विज्ञान विषय समूह (SCIENCE DISCIPLINE)
भौतिकी (PHYSICS)
Q1. समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब होता है:
(1) आभासी, दर्पण के पीछे तथा आवर्धित
(2) आभासी, दर्पण के पीछे तथा बिंब के साइज के बराबर
(3) वास्तविक, दर्पण के पृष्ठ पर तथा आवर्धित
(4) वास्तविक, दर्पण के पीछे तथा बिंब के साइज के बराबर
Q2. सूर्य से पृथ्वी को दूरी लगभग
(1) 8.3 प्रकाश-वर्ष
(2) 8.3 प्रकाश दिन
(3) 8.3 प्रकाश-घंटा
(४.प्रकाश-मिनट
Q3. निम्नलिखित में से कौन-सी बल सौर-परिवार के सदस्यों को बाँधे रखता है ?
(1) चुम्बकीय बल
(2) विद्युत बल
(3) गुरुत्वाकर्षण बल
(4) नाभिकीय बल
Q4. टोस्टर नामक युक्ति आधारित हो सकती है विद्युत धारा के:
(1) केवल ऊष्मीय प्रभाव पर
(2) केवल चुम्बकीय प्रभाव पर
(3) ऊष्मीय या चुम्बकीय प्रभाव पर
(4) रसायानिक प्रभाव पर
Q5. विद्युत धारा के किस प्रभाव का प्रयोग विद्युतलेपन में होता है ?
(1) ऊष्मी प्रभाव पर
(2) चुम्बकीय प्रभाव पर
(3) रासायनिक प्रभाव पर
(4) इनमें से कोई नहीं
Q6. तरल घर्षण निम्नलिखित में से निर्भर करता है:
(1) तरल की सघनता पर
(2) वस्तु की आकृति पर
(3) वस्तु की चाल पर
(4) इनमें से सभी
Q7. खगोलीय दूरदर्शक के निर्माण के बाद किस ग्रह की खोज सबसे पहले की गई ?
(1) प्लूटो
(2) यूरेनस
(3) नेप्च्यून
(4) पृथ्वी
Q8. निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता ?
(1) प्लास्टिक का पैमाना
(2) ताम्बे की छड़
(3) फूला हुआ गुब्बारा
(4) ऊनी वस्त्र
Q9. तड़ितचालक एक लंबी छड़ होती है:
(1) काँच की
(2) लकड़ी की
(3) धातु की
(4) प्लास्टिक की
Q10. तरल घर्षण निम्नलिखित में से निर्भर करता है:
(1) तरल की सघनता पर
(2) वस्तु की आकृति पर
(3) वस्तु की चाल पर
(4) इनमें से सभी पुर
Q11. घर्षण निर्भर करता है:
(1) पृष्ठों को प्रकृति पर
(2) पृष्ठों के एक-दूसरे से जुड़े रहने की प्रबलता पर
(3) (1) और (2) दोनों
(4) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
रसायनशास्त्र (CHEMISTRY)
Q12. निम्न में से कौन तत्त्व उपधातु है ?
(1) सोडियम
(2) सल्फर
(3) सिलिकॉन
(4) सिल्वर
Q13. निम्न में से कौन-सा CNG का प्रमुख अवयव है
(1) एथन
(2) प्रोपेन
(3) मेथेन
(4) ब्यूटेन
Q14. निम्न में से किसे ‘ब्लैक गोल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है ?
(1) कोक
(2) कोलतार
(3) पेट्रोलियम
(4) कोल
Q15. निम्न में से किसका ‘स्वतः दहन’ की प्रक्रिया संभव है ?
(1) पीला सल्फर
(2) लाल फॉस्फोरस
(3) सफेद फॉस्फोरस
(4) ब्राउन सल्फर
Q16. निम्न में से कौन ‘ग्लोबल वार्मिंग’ का मुख्य कारक है ?
(1) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(2) सल्फर डाइऑक्साइड
(3) कार्बन डाइऑक्साइड
(4) ओजोन
Q17. किरासन तेल से जलनेवाले लालटेन के ज्वाला में:
(1) एक जोन
(2) दो जोन
(3) तीन जोन
(4) चार जोन
Q18. निम्न में से कौन थर्माप्लास्टिक पोलिमर नहीं है?
(1) पॉलिस्टर
(2) मेलामाइन
(3) नाइलॉन
(4) पॉलिविनाइल क्लोराइड
Q19. निम्न में से कौन धर्मासेटिंग पोलिमर है ?
A. मेलामाइन
C पॉलिथीन
B. टेरिलीन
D. बेकेलाइट
(1) A और B
(3) A और D
(2) B और C
(4) B और D
Q20. एक तत्त्व ‘Z’ को हवा में जलाने पर उसका ऑक्साइड बनता है। उस ऑक्साइड का जलीय विलियन नीले लिटमस को लाल कर देता है। तब वह तत्त्व ‘Z’ क्या हो सकता है?
(1) कार्बन
(2) कैल्सियम
(3) लोहा (आयरन)
(4) मैग्नेशियम
Q21. निम्न में से कौन जीवाश्म इंधन नहीं है ?
(1) पेट्रोल
(2) कोक
(3) चारकोल
(4) कोयला
Q22. निम्न में से कौन-सा केमिकल को प्रचुर मात्रा में सूखे पाउडर के रूप में आग पर फेंका जाता है, ताकि आग बुझ जाए ?
(1) प्लास्टर ऑफ पेरिस
(2) बेकिंग सोडा
(3) वासिंग सोडा
(4) बिदुमेन
जीव-विज्ञान (BIOLOGY)
Q23. निम्नलिखित में से कौन प्राकृतिक रेशे का समूह है ?
(1) रेयॉन, नाइलॉन, पॉलिएस्टर
(2) सूत, रेशम, ऊन
(3) रेयॉन, सूत, रेशम
(4) नाइलॉन, रेशम, ऊन
Q24. विभिन्न ऋतुओं में मुख्य रूप से तीन प्रकार की फसलें उपजाई जाती हैं। मिलान कर सही विकल्प को चुनें:
फसल ऋतु
(a) खरीफ (1) ग्रीष्म ऋतु
(b) रबी (11) वर्षा ऋतु
(c) जायद (iii) शीत ऋतु
(1) a-i, b-ii, e-iii
(2) a-ii, b-iii. c-i
(3) a-iti, b-1, c-ii
(4) a-ii, b-i, c-iii
Q25. मलेरिया रोग के लिए कौन सूक्ष्मजीव जिम्मेदार है ?
(1) जीवाणु
(2) विषाणु
(3) प्रोटोजोआ
(4) कवक
Q26. जेली को लम्बी अवधि तक रखने के लिए कौन-सा रासायनिक खाद्य परिरक्षक का उपयोग किया जाता है?
(1) सोडियम क्लोराइड
(2) सोडियम कार्बोनट
(3) सोडियम बेन्जोएट
(4) सोडियम बाइकार्बोनेट
Q27. हाइड्रा में अलैंगिक प्रजनन होता है:
(।) मुकुलन द्वारा
(2) द्विखंडन द्वारा
(3) बहुविखण्डन द्वारा
(4) पुनरुद्भवन द्वारा
Q28. शिशु के विकास की वह अवस्था, जिसमें शरीर के सभी अंग दिखाई देने लगते हैं, कहलाता है:
(1) युग्मक
(2) युग्मनज
(3) भ्रूण
(4) गर्भ
Q29. किशोरावस्था का प्रारम्भ होने की उम्र है:
(1) 11-12 वर्ष
(2) 12-13 वर्ष
(3) 13-14 वर्ष
(4) 14-15 वर्ष
Q30. निम्नलिखित में से किसको नकली रेशम कहा जाता है ?
(1) एक्रिलिक
(2) रेयॉन
(3) पॉलिस्टर
(4) नाइलॉन
Q31. खेत में फसल उत्पादन की निम्नलिखित प्रक्रिया में किए जाने वाले कार्य का मिलान कर सही विकल्प को चुनें:
फसल कार्य उत्पादन की प्रक्रिया
(a) निराई (1) मिट्टी में बीजों को डालना
(b) गहाई (ii) अनाज को भूसा से अलग करना
(C) ओसाई (iii) खरपतवार को हटाना
(d) बुआई (iv) अनाज को डंठल से अलग करना
(1) a-iii, b-iv, c-ii, d-i
(2) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
(3) a-ii, b-i, c-iv, d-iii
(4) a-iii, b-ii, c-i, d-iv
Q32. निम्नलिखित में से कौन समूह नाइट्रोजन स्थिरीकरण करते हैं?
(1) राइजोबियम जीवाणु, शैवाल, तड़ित विद्युत
(2) लैक्टोबेसीलस जीवाणु, कवक, तड़ित विद्युत
(3) माइकोडर्मा एसिटी जीवाणु, कवक, शैवाल
(4) राइजोबियम जीवाणु, नीले-हरे शैवाल, तड़ित विद्युत
Q33. कोशिका का कौन-सा भाग अतिरिक्त एवं उत्सर्जी पदार्थों का संग्रहण करता है ?
(1) केन्द्रक
(2) केन्द्रिका
(3) रिक्तिका
(4) कोशिकाद्रव्य
Q35. कुछ स्त्रियाँ शिशु को जन्म देने में योग्य नहीं होती हैं। इसका कारण है:
(1) अण्डवाहिनी का अवरुद्ध हो जाना
(2) अण्डाशय का अवरुद्ध हो जाना
(3) गर्भाशय का अवरुद्ध हो जाना
(4) योनि मार्ग का अवरुद्ध हो जाना
Q36. मनुष्य में कौन-सा गुणसूत्र का जोड़ा लिंग-निर्धारण करता है ?
(1) गुणसूत्र का 20वाँ जोड़ा
(2) गुणसूत्र का 21वाँ जोड़ा
(3) गुणसूत्र का 22वाँ जोड़ा
(4) गुणसूत्र का 23वाँ जोड़ा
(ख) Bihar NMMS Paper 2025 सामाजिक अध्ययन एवं मानविकी विषय समूह (SOCIAL STUDIES AND HUMANITIES)
इतिहास (HISTORY)
Q37. ‘ब्रिटिश भारत का इतिहास’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(1) जेम्स मिल
(2) जॉन हेनरी
(3) क्लाइव लॉर्ड
(4) निकोलस लुईस
Q38. ‘पानीपत का तीसरा युद्ध’ कब लड़ा गया था ?
(1) 1743
(2) 1752
(3) 1763
(4)1761
Q39. ‘विलय नीति’ का सिद्धांत किसके द्वारा लाया गया था ?
(1) लॉर्ड क्लाइव
(2) लॉर्ड कर्जन
(3) लॉर्ड डलहौजी
(4) लॉर्ड कैनिंग
Q40. संथाल जनजाति किस प्रदेश से संबंधित है ?
(1) झारखंड
(2) महाराष्ट्र
(3) उत्तर प्रदेश
(4) मध्य प्रदेश
Q41. कानपुर में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ?
(1) मंगल पांडेय
(2) बहादुरशाह जफर
(3) नानासाहेब
(4) बंगम हजरत महल
Q42. ब्रह्म समाज के संस्थापक कौन थे ?
(1) दयानंद सरस्वती
(2)/ राजा राममोहन राय
(3) स्वामी विवेकानन्द
(4) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
Q43. राज्य को बलपूर्वक विलय नीति 1848 के तहत अधिकार कर लिया गया।
(1) ग्वालियर
(2) कानपुर
(3) पूना
4.3. औरंगजेब की मृत्यु कब हुई ?
(1) 1705
(2) 1710
(3)1711
(4)-1707
Q44. स्थायी बंदोबस्त की शुरुआत बंगाल में किस वर्ष की गई ?
(1) 1782
(2) 1793
(2) 1773
(3) 1763
Q45. इनफील्ड राइफल, जो भारतीय सिपाहियों को दी गई थी, वह किस चीज से निर्मित थी?
(1) गाय सूअर की चर्बी
(2) कुत्ते की चीं
(3) बकरी-भेड़ की चर्बी
(4) मुर्गे की चर्बी
Q46. “शिक्षा से मेरा मतलब इस बात से है कि बालक और मनुष्य के देह, मस्तिष्क और भावना की श्रेष्ठता को सामने लाया जाए”-यह कथन किसने कहा है?
(1) रविन्द्रनाथ टैगोर
(2) महात्मा गाँधी
(3) स्वामी दयानंद सरस्वती
(4)विवेकानन्द
Q47. वर्नाकुलर प्रेस ऐक्ट बनाया गया था:
(1) 1840
(2) 1857
(3) 1878
(4) 1890
भूगोल (GEOGRAPHY)
Q48. खनिज संसाधन के अन्तर्गत निम्नलिखित आते हैं:
(1) पर्वत, नदी, घास, तालाब
(2) प्राकृतिक गैस, मैंगनीज, अभ्रक, ताँबा
(3) सागर, जलोढ़, पौधा, झाड़ी
(4) झील, पठार, मरुस्थल, पर्वत
Q49. संभाव्य संसाधन है:
(1) कोयला
(2) थोरियम
(3) वन
(4) मिट्टी
Q50. इनमें से भूमि के उपयोग में कौन परिवर्तन नहीं लाते ?
(1) चारागाह
(2) जनसंख्या वृद्धि
(3) उद्योग
(4) तकनीकी ज्ञान
Q51. भारत में पाए जाने वाले सदाबहार वन किस समूह में आते हैं ?
(1) पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी घाट के पश्चिम
(2) बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
(3) कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड
(4) उत्तर-पूर्वी राज्य, अण्डमान निकोबार, पश्चिमी घाट के पश्चिम
Q52. झूम कृषि की जाती है:
(1) किशनगंज, पूर्णिया, अररिया
(2) कोको, मिल्पा, रोका
(3) असम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश
(4) न्यूयॉर्क, ओहियो, ब्रिस्टल
Q53. भारत की जन्म-दर है:
(1) 25.21%
(2) 20.97%
(3) 19.61%
(4) 22.33%
Q54. इनमें से कौन एक मानवीय श्रम है ?
(1) लकड़ी
(2) मजदूर
(3) लोहा
(4) भूमि
Q55. भूमि के निम्नीकरण का कारण है:
(1) मिट्टी में लवणता
(2) वन-क्षेत्र का विस्तार
(3) नियोजित भूमि उपयोग
(4) जैविक कृषि
Q56. महासागर नहीं है।
(1) प्रशान्त
(2) यूरोप
(3) आर्कटिक
(4) अटलांटिक
Q57. भारत में भू-तापीय ऊर्जा पाए जाते हैं :
(1) पूगा
(2) नरौरा
(3) सिंगरौली
(4) खेत्री
Q58. इनमें से कौन रबी फसल से संबंधित है ?
(1) गेहूं, चावल
(2) मकई, जूट
(3) चना, धान
(4) गेहूँ, मेटर
नागरिकशास्त्र (CIVICS)
Q59. भारतीय संविधान को बनाने में कितना समय लगा ?
(1) 2 साल 11 महीने और 18 दिन
(2) 1 साल 10 महीने और 12 दिन
(3) 2 साल 10 महीने और 5 दिन
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q60. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कौन सर्वोच्च है?
(1) राष्ट्रपति
(2) प्रधानमंत्री
(3) मुख्य न्यायाधीश
(4) संविधान
Q61. अलोकप्रिय कानून के विरुद्ध हम कौन-सा कदम उठा सकते हैं?
(1) जनसभाएँ कर सकते हैं।
(2) अखबारों में लिख सकते हैं।
(3) टीवी चैनलों में रिपोर्ट कर सकते हैं।
(4) उपर्युक्त सभी
Q62. राज्यसभा को भंग करने का अधिकार किसके पास है ?
(1) राष्ट्रपति
(2) प्रधानमंत्री
(3) मुख्य न्यायाधीश
(4) किसी को नहीं
Q63. ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य असुरक्षा का सामना करने वाला बुरी तरह से प्रभावित कौन-से समूह हैं ?
(1) भूमिहीन लोग
(2) पारम्परिक कारीगर
(3) भिखारी
(4) उपर्युक्त सभी
Q64. कौन-सा अधिकार मौलिक अधिकारों का संरक्षक है ?
(1) समानता का अधिकार
(2) स्वतंत्रता का अधिकार
(3) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(4) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
Q65. किसी भी धर्म को राजकीय धर्म के रूप में बढ़ावा नहीं देना क्या कहलाता है ?
(1) स्वतंत्रता
(2) धर्मनिरपेक्षता
(3) समानता
(4) इनमें से कोई नहीं
Q66. हमारा कानून किस आधार पर लोगों के बीच भेद-भाव करता है ?
(1) धर्म
(2) जाति
(3) लिंग
(4) इनमें से कोई नहीं
Q67. राज्यसभा कितने वर्षों के बाद भंग हो जाती है?
(1) दो वर्ष
(2) छः वर्ष
(3) पाँच वर्ष
(4) कभी नहीं
Q68. FIR का अर्थ है :
(1) प्रथम सूचना रिपोर्ट
(2) अन्तिम सूचना रिपोर्ट
(3) पुलिस सूचना रिपोर्ट
(4) झूठी सूचना रिपोर्ट
Q69. संसद द्वारा बनाए गए असंवैधानिक कानून को कौन निरस्त कर सकता है ?
(1) सर्वोच्च न्यायालय
(2) उच्च न्यायालय
(3) मुख्यमंत्री
(4) लोक अदालत
Q70. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए बिहार में कहाँ एक विशेष थाना है ?
(1) सभी जिलों में
(2) सभी गाँवों में
(3) सभी पंचायतों में
(4) इनमें से कोई नहीं
MATH
Q71. योग के उचित गुणों का प्रयोग करते हुए योगफल ज्ञात करें :
4/3 + 3/5 + (- 2/3) + (- 11/5)
(1) – 17/12
(2) 8/3
(3) – 9/7
(4) – 14/15
Q72. 13/4 मीटर लम्बी एक रस्सी को दो टुकड़ों में बाँट दिया गया । यदि एक टुकड़े की लम्बाई 7/4 मीटर है, तो दूसरे टुकड़े की लम्बाई ज्ञात करें ।
(1) 3/2 मीटर
(2) 7/2 मीटर
(3) 8/7 मीटर
(4) 2/7 मीटर
Q73. किसी त्रिभुज का एक कोण उसके शेष दो कोणों के योगफल के बराबर है। यदि शेष दो कोणों का अनुपात 4 : 5 हो, तो त्रिभुज के पहले कोण का मान ज्ञात करें।
(1) 60°
(2) 30°
(3) 45°
(4) 90°
Q74. 246/7 का वर्गमूल ज्ञात करें। (MODIFIED)
(1) 5.9281
(2) 7.359
(3) 8.234
(4) 4.213
Q75. एक आयत की लंबाई एवं चौड़ाई क्रमशः 7 मीटर एवं 5 मीटर हैं, तो इसके विकर्ण की लम्बाई ज्ञात करें।
(1) 8.11 मीटर
(2) 8.60 मीटर
(3) 6.60 मीटर
(4) 5.90 मीटर
Q76. उस त्रिभुज का शीर्ष-लम्ब ज्ञात करें, जिसका क्षेत्रफल 36x² वर्ग इकाई एवं संगत आधार 12x इकाई है।
(1) 7x इकाई
(2) 9x इकाई
(3) 6x इकाई
(4) 3x इकाई
Q77. यदि (3x²-11x+k) का एक गुणनखण्ड (x-3) हो, तो k का मान ज्ञात करें ।
(1) k = 6
(2) k = 5
(3) k = 4
(4) k = 2
Q78. एक सड़क-निर्माण में प्रयुक्त एक रोलर का व्यास 84 सेमी तथा लम्बाई एक मीटर है। 750 बार पूर्ण चक्कर लगाने के बाद रोलर सड़क के कितने भाग को समतल कर पाएगा ?
(1) 1980 वर्ग मीटर
(2) 1790 वर्ग मीटर
(3) 1880 वर्ग मीटर
(4) 1940 वर्ग मीटर
Q79. तीन ठोस घनों, जिनके किनारे क्रमशः 15 डेमी, 2 डेमी एवं 25 डेमी हैं, को पिघलाकर एक नया ठोस बनाया जाता है। नए घन की एक भुजा ज्ञात करें।
(1) 40 डेमी
(2) 30 डेमी
(3) 60 डेमी
(4) 45 डेमी
Q80. एक गाँव की जनसंख्या 4000 है तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 150 लीटर पानी की आवश्यकता है। पानी की आपूर्ति के लिए गाँव में एक टंकी है, जिसकी विमाएँ 20 मीटर × 15 मीटर × 6 मीटर हैं।
(1) 3 दिन
(2) 4 दिन
(3) 5 दिन
(4) 6 दिन
Q81. दो परिमेय संख्याओं का योगफल 18/5 है एवं एक परिमेय संख्या 13/10 है, तो दूसरी परिमेय संख्या ज्ञात करें ।
(1) 12/14
(2) 23/10
(3) 17/9
(4) 11/6
Q82. 31/4 मीटर लंबे एक तार को 31/15 मीटर खंडों में बाँट दिया गया। तार के खंडों की संख्या ज्ञात करें।
(1) 5
(2) 6
(3) 4
(4) 3
Q83. नीचे दी गई आकृति में x का मान परिकलित करें ।

(1) 90°
(2) 60°
(3) 95°
(4) 85°
Q84. लक्ष्मी के पास 100 रु०, 50 रु० एवं 10 रु० के नोट हैं। यदि इन नोटों के अनुपात 2:3:5 हों, तो लक्ष्मी के पास कुल 4,00,000 रु० हो, तो बताएँ कि उसके पास 50 रु० के कितने नोट हैं ?
(1) 2900
(2) 2995
(3) 3100
(4)3000
Q85. किसी वर्ग-अंतराल की उच्च सीमा 80 एवं वर्ग-चिह्न 70 हो, तो निम्न सीमा ज्ञात करें ।
(1) 50
(2) 60
(3) 62
(4) 70
Q86. 14 मीटर व्यास का 12 मीटर गहरा एक कूआँ खोदा जाता है तथा इसे निकाली गई मिट्टी को कूएँ के चारों ओर फैलाकर 7 मीटर चौड़ी एक पट्टी बनाई जाती है। पट्टी की ऊँचाई ज्ञात करें।
(1) 3 m
(2) 4 m
(3) 6 m
(4) 5 m
Q87. दो भू-खंडों को अलग करने के लिए एक 10 मीटर लम्बी, 20 मीटर मोटी एवं 12 मीटर ऊँची दीवार बनाई गई है। दीवार के पाँच पृष्ठों को 25 रु० प्रति वर्गमीटर की दर से सीमेंट कराने का खर्च ज्ञात करें।
(1) 626
(2) 672
(3) 662
(4) 660
Q88. एक विषेम चतुर्भुज है, जिसकी समांतर भुजाएँ 25 मीटर एवं 10 मीटर हैं। यदि इसकी तिर्यक भुजाएँ 14 मीटर एवं 13 मीटर हों, तो 4.50 रु० प्रति वर्ग मीटर की दर से मैदान पर घास लगाने का व्यय ज्ञात करें।
(1) 288
(2) 882
(3) 828
(4) 880
Q89. एक मजदूर की 6 दिनों की मजदूरी 213 रु० है। यदि पूरे महीने में उसे कुल 923 रु० दिए गए, तो बताएँ कि वह महीने में कितने दिन काम किया ?
(1) 27
(2) 26
(3) 28
(4) 25
Q90. एक किसान अपने पड़ोसी को 50 रु चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार देता है। यदि ब्याज 5 पैसे प्रति रुपए मासिक हो और ब्याज मासिक देय हो, तो 3 माह पश्चात् पड़ोसी को कितनी राशि लौटानी होगी ?
(1) 75.50
(2) 50.57
(3) 57.50
(4) 50.75
Important Links
| Telegram | Click Here |
| Click Here | |
| YouTube | Click Here |
Thanks for visiting Bihar Jobs and Education









