Bihar nmms previous year question paper 2024: NMMS paper 2024

Published On: May 10, 2026
Follow Us
---Advertisement---

nmms previous year question paper: अगर आप Bihar NMMS Exam की तैयारी कर रहे हैं और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र ढूंढ रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है। इस लेख में हम Bihar NMMS Paper 2024 SAT साझा करेंगे, जिसमें Bihar NMMS Paper 2024 के 90 प्रश्न शामिल है। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के प्रश्नों के स्तर, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और समय प्रबंधन को समझने में मदद मिलती है। यदि आप NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, तो Bihar NMMS Previous Year Question Paper को जरूर नियमित अभ्यास करें।

nmms previous year question paper
nmms previous year question paper

(क) nmms previous year question paper-विज्ञान विषय समूह (SCIENCE DISCIPLINE)

भौतिकी (PHYSICS)

Q1. एक सदिश राशि (vector quantity) एक अदिश राशि (scalar quantity) से कैसे भिन्न हो सकती है?
(1) सदिश राशि में परिमाण और दिशा दोनों होते हैं।
(2) अदिश राशि में परिमाण और दिशा दोनों होते हैं।
(3) सदिश राशि में केवल परिमाण होता है, दिशा नहीं होते हैं।
(4) अदिश राशि में केवल दिशा होती है, परिमाण नहीं होता है।

Q2. वह कौन-सा बल है, जो किसी द्रव में किसी वस्तु की गति का विरोध करता है?
(1) घर्षण
(2) गुरुत्व
(3) तनाव
(4) जड़त्व

Q3. किस स्थिति में स्थैतिक घर्षण सबसे बड़ा होगा?
(1) चिकनी सतह पर रखा एक भारी बक्सा (Box)
(2) खुरदुरी सतह पर रखा एक हलका बक्सा (Box)
(3) खुरदुरी सतह पर रखा एक भारी बक्सा (Box)
(4) चिकनी सतह पर रखा एक हलका बक्सा (Box)

Q4. निम्नलिखित में से कौन-सी सतह सबसे अधिक नियमित परावर्तन उत्पन्न करेगी?
(1) खुरदुरी और असमान सतह
(2) चिकनी और पॉलिश की हुई सतह
(3) पारदर्शी सतह
(4) अपारदर्शी सतह

Q5. एक 2 वर्ग मीटर क्षेत्र में 800 न्यूटन का बल लगाया जाता है। क्षेत्र का दबाव क्या होगा?
(1) 400 न्यूटन प्रति वर्ग मीटर
(2) 1600 न्यूटन प्रति वर्ग मीटर
(3) 200 न्यूटन प्रति वर्ग मीटर
(4) 4 न्यूटन प्रति वर्ग मीटर

Q6. बड़े क्षेत्रफल पर बल लगाने से दाब का मान किस प्रकार परिवर्तित होता है?
(1) बढ़ता है
(2) घट जाता है
(3) बराबर रहता है
(4) तेजी से बढ़कर घट जाता है

Q7. जब एक प्रकाश की किरण किसी दर्पण पर 25 डिग्री के कोण पर पड़ती है, तो परावर्तन का कोण क्या होगा?
(1) 75 डिग्री
(2) 50 डिग्री
(3)25 डिग्री
(4) 100 डिग्री

Q8. उच्च आवृत्ति वाली ध्वनि तरंगों को माना जाता है:
(1) जोर से ध्वनि (Loud)
(2) धीमे से ध्वनि (Soft)
(3) ध्वनि की तीक्ष्णता या पिच का अधिक होना (High-pitched)
(4) ध्वनि की तीक्ष्णता या पिच का कम होना (Low-pitched)

Q9. निम्नलिखित में ध्वनि किस माध्यम में चल नहीं सकती?
(1) हवा
(2) पानी
(3) निर्वात् (वैक्युम)
(4) स्टील

Q10. निम्नलिखित में से कौन-सा बल असंपर्क-बल है?
(1) घर्षण
(2) तनाव
(3) चुंबकीय बल
(4) सामान्य बल

Q11. विद्युत्लेपन (Electroplating) में कैथोड (Cathode) किस तरह का होता है?
(1) धनावेशित (Positively charged)
(2) ऋणावेशित (Negatively charged)
(3) उदासीन (Neutral)
(4) उपर्युक्त में कोई भी नहीं

रसायनशास्त्र (CHEMISTRY)

Q12. वह कौन-सा प्लास्टिक है, जो अग्निशमन कर्मचारी के कपड़े पर एक परत चढ़ाई जाती है ताकि अग्नि से उनका बचाव हो सके।
(1) बेकेलाइट
(2) पॉलिथिन
(3) टेफ्लॉन
(4) मेलामाइन

Q13. वह मानव-निर्मित रेशा, जो रासायनिक रूप से ‘रेयान’ के समान है, वह है:
(1) ऊन
(2) कॉटन
(3) सिल्क
(4) बेकेलाइट

Q14. सोना अभिक्रिया कर सकता है एवं घुल सकता है:
(1) जलीय हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(2) सान्द्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(3) एक्वा रेजिया
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q15. जब एक कॉपर के पात्र को आर्द्र हवा में लम्बे समय तक रखा जाता है, तब उसकी सतह पर हरे रंग की परत जम जाती है। उस हरे रंग का सूत्र है:
(1) Cu(OH)2 + CuCO,
(2) CuO + CuCO,
(3) CuO + CuCO,
(4) CuO + Cu,O

Q16. माचिस की तीलियों को बनाने में निम्न में से किसका उपयोग आजकल नहीं किया जाता है ?
(1) पोटैशियम क्लोरेट
(2) सफेद फॉस्फोरस
(3) ऐन्टीमनी ट्राइसल्फाइड
(4) लाल फॉस्फोरस

Q17. निम्नलिखित में से कौन अम्लीय वर्षा में योगदान नहीं करता है ?
(1) नाइट्रोजन मोनोऑक्साइड
(2) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(3) सल्फर डाइऑक्साइड
(4) कार्बन मोनोऑक्साइड

Q18. निम्नलिखित में से कौन दहन की अभिक्रिया में भाग नहीं लेता है?
(1) केरोसिन तेल का लालटेन में जलकर ऊष्मा एवं प्रकाश उत्पन्न करना
(2) रॉकेट में हाइड्रोजन के उपयोग से ऊष्मा एवं प्रकाश उत्पन्न करना
(3) सूर्य पर हाइड्रोजन के द्वारा ऊष्मा एवं प्रकाश उत्पन्न करना
(4) अलाव में लकड़ी के जलने से ऊष्मा एवं प्रकाश उत्पन्न करना

Q19. कॉपर के पात्र पर चाँदी की परत चढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से किस पदार्थ का उपयोग होगा ?
(1) सिल्वर नाइट्रेट का विलयन
(2) कॉपर नाइट्रेट का विलयन
(3) कॉपर सल्फेट का विलयन
(4) फेरिक नाइट्रेट का विलयन

Q20. कॉपर धातु के शुद्धीकरण के लिए ‘एनोड’ बना होता है:
(1) धनात्मक एवं शुद्ध कॉपर
(2) ऋणात्मक एवं अशुद्ध कॉपर
(3) धनात्मक एवं अशुद्ध कॉपर
(4) ऋणात्मक एवं शुद्ध कॉपर

Q21. पानी के विद्युत अपघटन की प्रक्रिया में:
(1) ऑक्सीजन गैस एनोड पर उत्पन्न होगी एवं हाइड्रोजन गैस कैथोड पर उत्पन्न होगी
(2) ऑक्सीजन गैस कैथोड पर उत्पन्न होगी एवं हाइड्रोजन गैस एनोड पर उत्पन्न होगी
(3) हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन गैस दोनों एनोड पर उत्पन्न होगी
(4) हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन गैस दोनों कैथोड पर उत्पन्न होगी

Q22. आग को बुझाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक पदार्थ को सूखे पाउडर के रूप में आग पर उपयोग में लाया जाएगा:
(1) प्लास्टर ऑफ पेरिस
(2) धोने वाला सोडा
(3) खाने वाला सोडा
(4) बिटुमन

जीव-विज्ञान (BIOLOGY)

Q23. फसल उगाने का पहला चरण है:
(1) मिट्टी को उलटना और ढीला करना
(2) खरपतवार को हटाना
(3) मिट्टी में बीज डालना
(4) मिट्टी में पानी डालना

Q24. सूक्ष्म जीवों को वर्गीकृत किया गया है:
(1) 2 प्रमुख वर्गों में
(2) 3 प्रमुख वर्गों में
(3) 4 प्रमुख वर्गों में
(4) 5 प्रमुख वर्गों में

Q25. निम्नलिखित में से कौन क्षयरोग के लिए रोगकारक सूक्ष्मजीव है?
(1) प्रोटोजोआ
(2) विषाणु
(3) जीवाणु
(4) कवक

Q26. किस तापक्रम पर दूध को पाश्चुरीकृत किया जाता है ?
(1) 60°C
(2) 70°C
(3) 80°C
(4) 100°C

Q27. किस राज्य में बेतला नेशनल पार्क है?
(1) झारखंड
(2) बिहार
(3) राजस्थान
(4) उत्तर प्रदेश

Q28. वैसी अवस्था, जिसमें माँ के गर्भाशय में शरीर के सभी अंग पहचाने जा सकते हैं, कहलाता है:
(1) युग्मनज
(2) भ्रूण
(3) गर्भ
(4) शिशु

Q29. मनुष्य में निषेचन होता है:
(1) अण्डाशय में
(2) अण्डवाहिनी में
(3) गर्भाशय में
(4) योनि में

Q30. स्त्री प्रजनन तंत्र के अंगों का सही क्रम है:
(1) अण्डवाहिनी अण्डाशय गर्भाशय → योनि
(2) अण्डाशय अण्डवाहिनी गर्भाशय योनि
(3) गर्भाशय अण्डवाहिनी अण्डाशय योनि
(4) अण्डवाहिनी योनि अण्डाशय → गर्भाशय

Q31. कोशिका के किस भाग में गुणसूत्र पाया जाता है?
(1) कोशिका झिल्ली में
(2) कोशिकाद्रव्य में
(3) केन्द्रक में
(4) केन्द्रिका में

Q32. कौन-सा अंग टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन स्रावित करता है?
(1) अण्डाशय
(2) वृषण
(3) अण्डवाहिनी
(4) गर्भाशय

Q33. निम्नलिखित में से कौन जीवाणु दलहनी पौधों के जड़ों में पाया जाता है?
(1) राइजोबियम
(2) लैक्टोबेसीलस
(3) माइकोडर्मा एसिटी
(4) एजोटोबैक्टर

Q34. खेत से अवांछनीय पौधों को हटाने को कहते हैं:
(1) जुताई
(2) सिंचाई
(3) निराई
(4) फसल कटाई

Q35. निम्नलिखित में से कौन भिण्डी में पीली शिरा मोजेइक रोग (पीत रोग) के लिए उत्तरदायी है?
(1) विषाणु
(2) जीवाणु
(3) कवक
(4) शैवाल

(ख) nmms previous year question paper- सामाजिक अध्ययन एवं मानविकी विषय समूह (SOCIAL STUDIES AND HUMANITIES)

इतिहास (HISTORY)

Q36. कोलम्बस किस देश का निवासी था?
(1) इटली
(2) इंग्लैंड
(3) स्पेन
(4) अमेरिका

Q37. औद्योगिक क्रांति का प्रारंभ किस देश में हुआ?
(1) अमेरिका
(2) फ्रांस
(3) इटली
(4) इंग्लैंड

Q38. प्लासी के युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने किया था?
(1) वारेन हेस्टिंग्स
(2) रॉबर्ट क्लाइव
(3) कॉर्नवालिस
(4) लॉर्ड मेयो

Q39. बिरसा मुण्डा का जन्म कब हुआ था?
(1) 1870 ई
(2) 1878 ई
(3) 1875 ई०
(4) 1876 ई

Q40. टिस्को (TISCO) की स्थापना कब की गई?
(1) 1905
(3) 1907
(2) 1902
(4) 1900

Q41. वुड्स डिस्पैच नीति किस क्षेत्र से संबद्ध थी?
(1) कृषि
(2) कर
(3) शिक्षा
(4) न्याय

Q42. हरिजन नामक पत्रिका किसके द्वारा निकाली गयी थी?
(1) महात्मा गाँधी
(2) सुभाषचन्द्र बोस
(3) भगत सिंह
(4) जवाहरलाल नेहरू

Q43. विधवा पुनर्विवाह के लिए आंदोलन किसने चलाया था?
(1) राममोहन राय
(2) ज्योतिराव फूले
(3) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
(4) पंडित रमाबाई

Q44. प्रार्थना समाज की स्थापना की थी:
(1) दयानन्द सरस्वती
(2) ज्योतिराव फूले
(3) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
(4) गोविन्द रानाडे

Q45. सती प्रथा का अंत कब किया गया?
(1) 1830 ई
(2) 1840 ई
(3) 1853 ई
(4) 1829 ई

Q46. भित्तिचित्र एवं अरिपन किस कला के रूप हैं?
(1) मधुबनी कला
(2) मंजुषा कला
(3) पाल कला
(4) पटना कला

Q47. गाँधीजी ने सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग कहाँ किया?
(1) दरभंगा
(2) चंपारण
(3) पटना
(4) गया

भूगोल (GEOGRAPHY)

Q48. संसाधन निर्माण के लिए क्या आवश्यक है?
(1) तकनीक
(2) आवश्यकता
(3) ज्ञान
(4) इनमें से सभी

Q49. सर्वत्र उपलब्ध संसाधन है:
(1) वन
(2) यूरेनियम
(3) पवन
(4) कृषि भूमि

Q50. किशनगंज-पूर्णिया प्रसिद्ध है की खेती के लिए।
(1) गेहूँ
(2) मकई
(3) कॉफी
(4) जूट

Q51. खनिजों को प्रकारों में बाँट सकते हैं।
(1) दो
(2) चार
(3) छ:
(4) आठ

Q52. मस्कोवाइट का एक प्रकार है।
(1) अबरख
(2) ताँबा
(3) लोहा
(4) पीतल

Q53. बिहार में सर्वाधिक घनत्व वाला जिला है।
(1) पटना
(2) शिवहर
(3) गया
(4) मुजफ्फरपुर

Q54. भारत में पहला कपड़ा मिल लगाई गई।
(1) मुम्बई में
(2) चेन्नई में
(3) कोलकाता में
(4) बेंगलुरु में

Q55. निम्नलिखित में से कौन ट्रेनों के नाम हैं?
(1) पैलेस ऑन ह्वील, जननायक, अर्चना, दूरन्तो
(2) कोटा, पानीपत, मथुरा, बरौनी
(3) गोदावरी, कृष्णा, सुन्दरवन, ब्रह्मपुत्र
(4) गया, कान्दला, जबलपुर, पारादीप

Q56. ड्राइविंग लाइसेन्स जारी करते हैं
(1) जिला कृषि पदाधिकारी
(2) जिला उत्पाद पदाधिकारी
(3) जिला शिक्षा पदाधिकारी
(4) जिला परिवहन पदाधिकारी

Q57. वृत्त आरेख को कहा जाता है…………
(1) रेखा ग्राफ
(2) दण्ड आरेख
(3) चक्र ओरेख
(4) इनमें से सभी

Q58. निम्नलिखित देश दक्षिण-पूर्वी एशिया में है:
(1) नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश
(2) चीन, जापान, उत्तरी कोरिया, दक्षिण कोरिया
(3) कम्पूचिया, लाओस, पूर्वी तिमोर, ब्रुनाई
(4) इराक, इरान, टर्की, सऊदी अरब

नागरिकशास्त्र (CIVICS)

Q59. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(1) डॉ० भीमराव अम्बेडकर
(2) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
(3) पं० जवाहरलाल नेहरू
(4) सरदार वल्लभभाई पटेल

Q60. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन कब हुआ ?
(1) 1920
(2) 1885
(3) 1892
(4) 1930

Q61. मौलिक अधिकार संविधान के किस भाग में वर्णित है?
(1) भाग-1
(2) भाग-11
(3) भाग-III
(4) भाग-IV

Q62. संविधान के किस संशोधन के द्वारा धर्म-निरपेक्षता को संविधान की उद्देशिका में शामिल किया गया ?
(1) 42वें संशोधन के द्वारा
(2) 36वें संशोधन के द्वारा
(3) 43वें संशोधन के द्वारा
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q63. भारत का संविधान किस प्रकार की सरकारी संरचना प्रदान करता है?
(1) अध्यक्षीय
(2) संसदीय
(3) राजतंत्र
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q64. लोकसभा में कितने निर्वाचन क्षेत्र हैं?
(1) 543
(2) 545
(3) 590
(4) 525

Q65. ‘MSP’ से तात्पर्य है:
(1) न्यूनतम समर्थन मूल्य से
(2) अधिकतम समर्थन मूल्य से
(3) सीमान्त समर्थन मूल्य से
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q66. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को कितने समय के अन्दर मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करना पड़ता है?
(1) 12 घंटे
(2) 24 घंटे
(3) 36 घंटे
(4) 48 घंटे

Q67. ‘विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम 1987’ कब से प्रभावी है ?
(1) 1995
(2) 1987
(3) 1990
(4) 1985

Q68. बैंकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सस्ते दर पर ऋण कौन उपलब्ध कराता है?
(1) साहूकार
(2) जमीन्दार
(3) सहकारी समिति
(4) मित्र एवं रिश्तेदार

Q69. ‘बफर स्टॉक’ योजना का उद्देश्य है:
(1) खाद्यान्न को कीड़ों के हमले से बचाना
(2) खाद्यान्न संकट को दूर करना
(3) मूल्यों से उतार-चढ़ाव को रोकना
(4) दो और तीन दोनों

Q70. कानून बनाने में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका किसकी होती है?
(1) संसद
(3) प्रधानमंत्री
(2) राष्ट्रपति
(4) उपराष्ट्रपति

MATH

Q71. शबनम ने एक कूलर 4% VAT सहित ₹6500 में खरीदा। VAT जोड़ने से पहले कूलर का मूल्य निर्धारित करें।
(1) 6250
(2) 6249
(3) 6260
(4) 6263

Q72. (P + 1)(P2 + 2P) – (P – 1)(P2 – 2P + 1) =
(1) 6P2 + P – 1
(2) P2 + P + 1
(3) 6P2 – P + 1
(4) P2 – P + 1

Q73. यदि ₹2000 का चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest) की दर से 3/2 वर्षों में ₹2315.25 हो जाता है तो वार्षिक ब्याज की दर बताएँ, जबकि ब्याज छमाही संयोजित होता है? (MODIFIED)
(1) 5%
(2) 6%
(3) 15/2%
(4) 10%

Q74. एक फल-विक्रेता कुछ फलों को खरीदता है। बाद में वह पाता है कि उसमें 15% फल सड़े हुए थे। शेष फलों का 60% बेचने के बाद यदि उसके पास 34 फल बच गए हों, तो बताएँ कि शुरू में वह कितना फल खरीदा था?
(1) 100
(2) 115
(3) 119
(4) 111

Q75. 0.03179089 × 104 का वर्गमूल निकालें।
(1) 17.63
(2) 17.83
(3) 19.79
(4) 17.25

Q76. एक व्यवसाय में तीन व्यक्ति सुरेश, सुधीर और श्याम हिस्सा लेते हैं। सुरेश ने कुल पूँजी का 9/20 वाँ भाग, सुधीर ने कुल पूँजी का 7/20 वाँ भाग लगाया है। यदि श्याम द्वारा लगाई गई कुल पूँजी ₹ 7000 हो, तो व्यवसाय की कुल पूँजी कितनी है?
(1) ₹35,000
(2) ₹32,000
(3) ₹38,000
(4) ₹40,000

Q77. 2 मीटर लम्बे एक खोखले पाइप की आंतरिक एवं बाह्य त्रिज्याएँ (Radius) क्रमश: 5 सेमी एवं 7 सेमी हैं। इसे पिघलाकर 2 मिमी व्यास (Diameter) का एक तार खींचा जाता है, तो तार की लम्बाई कितनी होगी?
(1) 4900 मीटर
(2) 4800 मीटर
(3) 4200 मीटर
(4) 4600 मीटर

Q78. दी गई आकृति में एक वर्गाकार प्लॉट है, जिसकी प्रत्येक भुजा 25 मीटर है। इसके बीच में एक मकान है तथा मकान के चारों ओर बगीचे लगाए गए हैं। ₹55 प्रति वर्गमीटर की दर से बगीचे लगाने का कुल खर्च क्या होगा?

math qns

(1) ₹21,000
(2) ₹17,675
(3) ₹1,79,900
(4) ₹17,875

Q79. किसी त्रिभुज की भुजाएँ 11 मीटर, 60 मीटर एवं 61 मीटर हैं। इसकी सबसे लम्बी भुजा पर सामने वाली शीर्ष से डाले गए लम्ब की लम्बाई क्या होगी?
(1) 10.39 मीटर
(2) 10.82 मीटर
(3) 11.28 मीटर
(4) 12 मीटर

Q80. एक मेले में 150 व्यक्तियों के लिए 45 दिनों के भोजन की व्यवस्था थी। 10 दिनों के बाद 25 आदमी मेला छोड़कर चले गए। उसी दर से अब भोजन कितने दिनों तक चलेगा?
(1) 45 दिन
(2) 43 दिन
(3) 42 दिन
(4) 49 दिन

Q81. x का मान बताएँ।

equation

(1) 5
(2) 7
(3) 9
(4) 3

Q82. बाईचुंग के पिता की आयु, बाईचुंग के दादा की आयु से 26 वर्ष कम है एवं बाईचुंग की आयु से 29 वर्ष अधिक है। यदि तीनों की आयुओं का योगफल 135 वर्ष हो, तो बाईचुंग के पिता की आयु क्या है?
(1) 60 वर्ष
(2) 52 वर्ष
(3) 46 वर्ष
(4) 40 वर्ष

Q83. किसी संख्या के दहाई एवं इकाई के अंकों का अनुपात 3:4 है । यदि मूल संख्या में 18 जोड़ दिया जाए, तो संख्या के अंक उलट जाते हैं। मूल संख्या क्या होगी?
(1) 68
(2) 62
(3) 48
(4) 78

Q84. 3y4 – 14y3 + 12y2 + 6y – 5 का y2 – 4y +1 से भाग दें।
(1) 2y + 3y + 1
(2) 3y2 – 2y + 1
(3) 2y2 – 3y + 1
(4) 3y2– 2y2 + 1

Q85. दी गई में RISK तथा CLUE दो समांतर चतुर्भुज हैं, तो x का मान बताएँ।

math pyq

(1) 120°
(2) 40°
(3) 50°
(4) 90°

Q86. (3-1 + 2-1 + 5-1)0 का मान होगा :
(1) 1/2
(2) -1
(3) 1
(4) -1/2

Q87. उस घन की एक भुजा की लम्बाई क्या होगी, जिसका आयतन 50 सेमी x 36 सेमी x 15 सेमी माप वाले घनाभ के आयतन के बराबर है?
(1) 90 सेमी
(2) 30 सेमी
(3) 60 सेमी
(4) 120 सेमी

Q88. एक आयत की लम्बाई एवं चौड़ाई क्रमशः 15 मीटर एवं 12 मीटर हैं। इसके क्षेत्रफल के बराबर क्षेत्रफल वाले एक वर्ग की एक भुजा की लम्बाई बताएँ ।
(1) 13.42 मीटर
(2) 14.42 मीटर
(3) 23.43 मीटर
(4) 12.41 मीटर

Q89. 0.002025 का वर्गमूल क्या होगा?
(1) 0.054
(2) 0.045
(3) 0.032
(4) 0.037

Q90. 200 महिलाओं के एक सर्वे में पाया गया कि 82 महिलाएँ कॉफी पसंद करती हैं जबकि 118 इसे पसंद नहीं करती हैं। इनमें से एक महिला को यादृच्छया (Randomly) चुना जाता है। इस चुनी गई महिला की प्रायिकता क्या होगी जो कॉफी पसंद नहीं करती है?
(1) 39/100
(2) 59/100
(3) 79/100
(4) 49/100

Important Links

TelegramClick Here
WhatsAppClick Here
YouTubeClick Here

Thanks for visiting Bihar Jobs and Education

Alok Mehta

कक्षा 10वीं 82% अंकों के साथ उत्तीर्ण, 12वीं कक्षा 87% अंकों के साथ उत्तीर्ण की, गणित से स्नातक और B.Ed. उत्तीर्ण |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment