Carbon and it’s compound Class 10 Chemistry

Published On: November 18, 2024
Follow Us
---Advertisement---

Ncert class 10 chemistry chapter 4 | Carbon and its compound| Bihar Board 2025 | Alok Official

नमस्ते🙏
जय हिंद
सब बढ़िया ! इस साल आपका तैयारी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि Alok Official आपके लिए एक दम अलग लेवल का कंटेंट बना रहा है । बोर्ड परीक्षा का तैयारी कम समय में और बेहतर कंटेंट के साथ आपको कराया जा रहा है । बहुत सारे chapter का model question Answer दिया गया है । आप सब आसानी से इसी वेबसाइट पे देख सकते हैं । मैट्रिक के विज्ञान में तीन विषय है- भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीव विज्ञान । इसमें हम रसायनशास्त्र के चौथे chapter carbon and it’s compound ( कार्बन और इसके यौगिक) का पूरा विश्लेषण करेंगे । आपको बस करना ये है कि एक बार आप अपने कॉपी में नोट करें और फिर revise करें ।

carbon and it's compound
carbon and it’s compound

Ncert Class 10 Chemistry Chapter 4 :Carbon and it’s
compound

सबसे पहले जिस अध्याय के लिए content बनाया जायेगा उसका महत्वपूर्ण टॉपिक रहेगा । यह इसलिए रहेगा कि कम समय में आप पूरे अध्याय को बेहतर तरीके से पढ़ सके, revise कर सके । फिर ऑब्जेक्टिव,लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को बताया जायेगा ।जिसमें पहले पूर्व वर्ष का प्रश्न उत्तर फिर आगामी वर्ष के लिए सभी संभावित प्रश्न उत्तर होगा । अधिकांश प्रश्न-उत्तर परीक्षा में यही से आने वाला है , इसलिए आप सारा कंटेंट पढ़ के परीक्षा देने जाएं । सभी अध्याय का इससे आसान भाषा में और कहीं मुश्किल है ।

Important topics of carbon and it’s compound

1) कार्बन (carbon)

✳️ कार्बन का संयोजकता चार होता है ।

2) हाइड्रोकार्बन( hydrocarbon)

वह यौगिक जो कार्बन और हाइड्रोजन से बना होता है उसे हाइड्रोकार्बन कहा जाता है ।

i) संतृप्त हाइड्रोकार्बन: इसमें एक कार्बन परमाणु दूसरे कार्बन परमाणु से एकल बंध(single bond) द्वारा जुड़ा होता है । जैसे – मेथेन, एथेन, प्रोपेन, ब्यूटेन, पेन्टेन इत्यादि ।

✳️ एल्केन समूह इसमें आता है ।

ii) असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: इसमें एक कार्बन परमाणु दूसरे कार्बन परमाणु से द्विबंध(double bond) और त्रिबंध(triple bond) द्वारा जुड़ा होता है । जैसे- एथीन, एथाइन इत्यादि ।

✳️एल्कीन और एलकाइन समूह इसमें आता है ।

3) कार्बन के अपरूप( Allotropes of carbon)

✳️ कार्बन का दो अपरूप होता है ।

i) ग्रेफाइट(graphite)

✳️ यह अधातु होते हुए भी विधुत का कुचालक (insulator) होता है ।

✳️ यह मुलायम (soft) होता है ।

ii) हीरा(diamond) 💎

✳️ यह कठोर (hard) होता है ।

4) सजातीय श्रेणी(Homologus Series)

वैसा श्रेणी जिसमें दो क्रमागत यौगिक के बीच -CH2 का अंतर होता है, सजातीय श्रेणी कहा जाता है ।

Objective question answer of carbon and it’s compound 2025

1) हीरा और ग्रेफाइट कार्बन का क्या है ? {2013}
a) समस्थानिक (isotopes)
b) बहुलक (polymer)
c) समावयवी (isomer)
d) अपरूप (allotrope)
उत्तर- d

2) इनमें से कौन सबसे अधिक अभिक्रियाशील है ? {2019}
a) CH4
b) C2H4
c) C3H8
d) C2H6
उत्तर- b

3) -CHO अभिक्रियाशील मूलक को क्या कहा जाता है ? {2012,2017}
a) एल्डिहाइड( aldehyde)
b) कीटोन(ketone)
c) अल्कोहल(alcohol)
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- a

4) निम्न में से किस यौगिक का उपयोग इन्धन में हो सकता है ? {2019}
a) प्रोपेनॉल
b) इथेनॉइक अम्ल
c) इथेनॉल
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-c

5) -COOH अभिक्रियाशील मूलक को किस नाम से जाना जाता है ? {2013,2017}
a) एल्डिहाइड
b) कार्बोक्सिलिक अम्ल
c) कीटोन
d) ईथर
उत्तर- b

6) एसीटिक अम्ल का IUPAC नाम क्या है ? {2018}
a) मेथेनॉइक अम्ल
b) प्रोपेनॉन
c) एथेनॉइक अम्ल
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- c

7) ग्लूकोज के एक अणु में आक्सीजन का कितना परमाणु होता है ? {2019}
a) 6
b) 4
c) 12
d) 8
उत्तर- a

8) कार्बन निम्न में से क्या है ? {2012}
a) उपधातु
b) धातु
c) अधातु
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- c

9) इनमें से कौन आक्सेलिक अम्ल का प्राकृतिक स्रोत है ? {2018}
a) इमली
b) टमाटर 🍅
c) संतरा🍊
d) सिरका
उत्तर- b

10) मेथेनॉइक अम्ल का सामान्य नाम क्या है ? {2014}
a) ऐसीटिक अम्ल
b) प्रोपेनोइक अम्ल
c) ब्यूटायरिक अम्ल
d) फॉर्मिक अम्ल
उत्तर- d

11) इनमें से कौन सा हाइड्रोकार्बन सबसे सरल यौगिक है ? {2019}
a) मिथेन
b) ब्यूटेन
c) ईथेन
d) प्रोपेन
उत्तर- a

12) आक्सीजन के दो परमाणु के बीच कितना आबंध (bond) होता है ? {2014}
a) तीन
b) एक
c) दो
d) कोई आबंध नहीं होता है
उत्तर- c

13) एथीन का सामान्य सूत्र क्या है ? {2013}
a) CH4
b) C2H4
c) CH2
d) C2H6
उत्तर- b

14) CnH2n सामान्य सूत्र वाले यौगिक को क्या कहा जाता है ? {2011}
a) एल्केन
b) एल्डीहाइड
c) एल्कइन
d) एल्कीन
उत्तर- d

15) नाइट्रोजन के अणु में कितना सहसंयोजक बंध होता है ? {2015}
a) 3
b) 1
c) 2
d) 4
उत्तर- a

flyerdesign 19082022 165648

short question answer of carbon and it’s compound 2025

1) कार्बनिक यौगिक का तीन रासायनिक गुणों कोअभिक्रिया सहित लिखें । {2018}
उत्तर-

कार्बनिक यौगिकों का तीन रासायनिक गुण निम्न है –

i) कार्बनिक यौगिक आक्सीजन से अभिक्रिया करके ऊष्मा और प्रकाश देता है ।

ii) कार्बनिक यौगिक एथनाल सोडियम के साथ अभिक्रिया कर सोडियम एथाक्साइड और हाइड्रोजन गैस ⛽ मुक्त करता है ।

iii) एथनोइक अम्ल क्षार से अभिक्रिया करके सोडियम एसीटेट बनाता है ।

2) डिटर्जेंट(अपमार्जक) का उपयोग करके कैसे बतायेंगे कि कोई जल💧 कठोर है या नहीं ? {2014}

3) CH3Cl में आबंध निर्माण का उपयोग कर सहसंयोजक आबंध का प्रकृति बताये । {2013}

4) समावयवता क्या है उदाहरण सहित बताये ? {2015}
उत्तर- वैसे यौगिक जिसका आण्विक सूत्र समान होता है जबकि संरचना अलग होता है उसे समावयव कहा जाता है और इस गुण को समावयवता कहा जाता है । जैसे- नॉर्मल ब्यूटेन, आइसो ब्यूटेन का आण्विक सूत्र समान होता है जबकि संरचना अलग अलग होता है ।

5) समजातीय श्रेणी क्या है ? {2017,2018,2019}
उत्तर- कार्बनिक यौगिक का वह समूह जिसका संरचना और रासायनिक गुण समान होता है तथा इसमें दो क्रमागत यौगिक के बीच -CH2 का अंतर होता है , समजातीय श्रेणी कहा जाता है ।

जैसे- एल्केन समूह

i) मेथेन- CH4

ii) एथेन- C2H6

iii) प्रोपेन- C3H8

iv) ब्यूटेन – C4H10

long question answer of carbon and it’s compound 2025

1) हाइड्रोकार्बन क्या है ? यह कितने प्रकार का होता है परिभाषित करें । {2017}

2) निम्न यौगिक का संरचना सूत्र लिखें- {2019}

i) मेथेन

ii) एथेन

iii) प्रोपेन

iv) ब्यूटेन

v) पेन्टेन
3) साबुन और अपमार्जक में अंतर क्या है ? {2016}

4) एथेनोल से इथेनॉइक अम्ल में बदलने को आक्सीकरण अभिक्रिया क्यों कहा जाता है ? {2015,2018}

5) निम्न का संरचना सूत्र लिखें- {2012}

i) बेंजीन {2018,2019}

ii) इथाइन

iii) फॉर्मल्डिहाइड

6) निम्न संतृप्त हाइड्रोकार्बन का संरचना सूत्र और अणुसूत्र लिखें । {2013}

i) एथीन

ii) प्रोपनोल {2018}

iii) ब्यूटेन

iv) क्लोरोप्रोपेन

7) किण्वन विधि द्वारा एथनॉल कैसे बनाया जाता है ? इसका दो उपयोग लिखें । {2015}

8) प्रयोगशाला में मेथेन बनाने की क्या तरीका है ? मेथेन का क्लोरीन से अभिक्रिया लिखें । {2015}

flyerdesign 19082022 165841

Keywords:

🔎 ncert class 10 chemistry chapter 4 bihar board 2025

🔎 carbon and it’s compound chemistry class 10th in hindi 2025

🔎 matric science model question answer

🔎 matric chemistry vvi question answer

🔎 class 10th mcq bihar board 2025

🔎 बिहार बोर्ड विज्ञान मॉडल प्रश्न उत्तर 2025

🔎 bihar board subjective question answer

🔎 bihar board short question answer 2025

🔎 science long question answer 2025

TelegramClick Here
WhatsAppClick Here
YouTubeClick Here

Thanks For Visiting Alok Official

Alok Mehta

कक्षा 10वीं 82% अंकों के साथ उत्तीर्ण, 12वीं कक्षा 87% अंकों के साथ उत्तीर्ण की, गणित से स्नातक और B.Ed. उत्तीर्ण |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment