Bihar NMMS Exam Question Paper 2018: यदि आप राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का तैयारी करते हैं और आप चाहते हैं कि पिछले साल में पूछे गए सभी प्रश्न आप पढ़ें तो आप 2013 से लेकर के 2026 तक के प्रश्नों के लिए इस वेबसाइट पर सभी पोस्ट देखिये, जिसमें आपको सारे क्वेश्चन आंसर सहित मिलेगा जो कि आप अपना तैयारी में बेहतर उपयोग कर सकते हैं । ध्यान रखिये previous year question आपको, परीक्षा ka level बताता है जिससे आप अपना तैयारी को और मजबूत कर पाते हैं ।

Table of Contents
Bihar NMMS Exam Question Paper 2018- Science
Physics
Q1. एक 9 किग्रा एवं 4 किग्रा के पिंडों की गतिज ऊर्जाएँ बराबर हैं। इनके रेखीय संवेगों (Linear Momentum) का अनुपात होगा :
(a) 3:2
(b) 2:3
(c) 9:4
(d) 4:9
Q2. एक तरंग की आवृति (Frequency) एवं तरंगदैर्ध्य (Wavelength) निकालें, यदि आवर्त-काल (Time-period) 0.05 सेकेण्ड एवं गति 200 मी/से है।
(1) 5 हर्ज, 40 मीटर
(2) 2 हर्ज, 400 मीटर
(3) 20 हर्ज, 10 मीटर
(4) 20 हर्ज, 4000 मीटर
Q3. पराध्वनिक विमानों (Supersonic planes) के उड़ने की गति है :
(1) ध्वनि की गति से कम
(2) ध्वनि की गति के बराबर
(3) ध्वनि की गति से अधिक
(4) ध्वनि की गति की दुगुनी होती है
Q4. एक व्यक्ति पूर्व दिशा की ओर 8 मी चलता है, फिर उत्तर दिशा की ओर 6 मी चलता है। विस्थापन (Displacement) का मान होगा :
(1) 10 मीटर
(2) 14 मीटर
(3) 2 मीटर
(4) शून्य
Q5. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 500 सैकेण्ड का समय लगता है। यदि प्रकाश की गति 3x मी/सेकेण्ड हो, तो सूर्य से पृथ्वी की दूरी है :
(1) 100 अरब मीटर
(2) 150 अरब मीटर
(3) 200 अरब मीटर
(4) 300 अरब मीटर
Q6. निम्नलिखित में किसका अस्तित्व नहीं होता है ?
(1) एकल आवेश
(2) एकल चुम्बकीय ध्रुव
(3) छड़-चुम्बक
(4) विद्युत-द्विध्रुव
Q7. 100 नैनोसेकेण्ड (nanosecond) है :
(1) 100 s
(2) 10-9 s
(3) 1011 s
(4) 10-7 s
Q8. प्राश्रविक तरंगें (Ultrasonic Waves), वे होती हैं :
(1) जिसे मनुष्य सुन सकता है
(2) जिसे मनुष्य नहीं सुन सकता है
(3) जिसकी गति ध्वनि की गति से अधिक है
(4) जिसकी तीव्रता बहुत अधिक होती है
Q9. दो गोलों के बीच गुरुत्वाकार्षण बल x है, जब उनके केन्द्रों के बीच की दूरी y है। यदि दोनों गोलों को पानी में डुबा दिया जाए, तो दोनों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational force) होगा :
(1) 1.5 X
(2) 1.5x
(3) x
(4) शून्य
Q10. किस सम तापक्रम पर एक लकड़ी व लोहे का टुकड़ा छूने पर एकसमान गर्म अथवा ठंडा प्रतीत होता है ?
(1) 0°C
(2) 100°C
(3) 273°C
(4) शरीर के तापक्रम
Q11. किस रंग के लिए प्रकाश का तरंगदैर्ध्य (Wavelength) अधिकतम होता है ?
(1) बैंगनी
(2) लाल
(3) नीला
(4) पीला
Chemistry
Q12. रदरफोर्ड के α-कण बिखरने के प्रयोग ने निष्कर्ष निकाला कि :
(1) मास और ऊर्जा सम्बन्धित हैं
(2) द्रव्यमान और परमाणु के धनात्मक नाभिक में केंद्रित होते हैं
(3) न्यूट्रॉन नाभिक में मौजूद हैं
(4) परमाणु विद्युत के रूप से उदासीन हैं
Q13. निम्नलिखित प्रतिक्रिया में फॉस्फोरस होगा : P4 + 3KOH + 3H2O → 3KH2PO₂ + PH3
(1) केवल ऑक्सीकृत
(2) केवल अवकृत
(3) ऑक्सीकृत और साथ ही अवकृत
(4) न तो ऑक्सीकृत और न ही अवकृत
Q14. निम्नलिखित में से कौन-सा अणुओं में शून्य द्विध्रुव आघूण (Zero dipole moment) है ?
(1) बेंजीन
(2) एथेन
(3) नीओपेंटेन
(4) ये सभी
Q15. NiO जब NaCl की संरचना को ग्रहण करता है, तो Ni2+ आयन का समन्वय-संख्या (Co-ordination number) है :
(1) छह
(2) चार
(3) दो
(4) एक
Q16. मैट (Matte) में (ताँबा धातु-विज्ञान में) :
(1) Cu₂S, FeS और सिलिका हैं
(2) Cu₂S, FeO और सिलिका हैं
(3) Cu₂S, CuO और सिलिका हैं
(4) Cu₂S, Cu₂O और सिलिका हैं
Q17. ग्लिसरॉल (Glycerol) को शुद्ध किया जा सकता है :
(1) भाप आसवन द्वारा
(2) सरल आसवन द्वारा
(3) वैक्यूम आसवन द्वारा
(4) एक विलायक के साथ निकालना
Q18. अभिकथन-तर्क प्रश्न :
(a) यदि तर्क के साथ ही तर्क सही है, और तर्क का सही स्पष्टीकरण है।
(b) यदि दावे के साथ ही तर्क सही है, लेकिन इस कारण तर्क की सही व्याख्या नहीं है।
(c) यदि तर्क सही है, लेकिन कारण नहीं है।
(d) यदि कारण सही है, लेकिन दावा नहीं किया गया है।
अभिकथन : HF में क्रम शीघ्रवाष्पशीलता है।
तर्क : HF में व्यापक हाइड्रोजन बॉण्डिग है।
उचित उत्तर चुनें :
(1) (a)
(2) (b)
(3) (c)
(4) (d)
Q19. कार्बन के निम्नलिखित गुणों में से कौन-सी बड़ी मात्रा में यौगिकों के बनाने की अपनी क्षमता के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है ?
(1) चतुष्कोण सहभागिता
(2) कई बॉण्ड बनाने की योग्यता
(3) वृत्त यौगिक बनाने की क्षमता
(4) मजबूत श्रृंखलन-गुण
Q20. 10-10 M H2SO4 का pH लगभग होगा :
(1) 4
(2) 7
(3) 6
(4) 10
Q21. विटामिन-B12 और क्लोरोफिल (Chlorophyll) में मौजूद धातु-परमाणु हैं क्रमशः
(1) Fe और Co
(2) Fe और Mg
(3) Co और Mg
(4) Fe और Zn
Q22. ऊष्मा-गतिकी (Thermodynamics) के प्रथम कानून की अवधारणाओं को प्रस्तुत करता है:
(1) गरमी (q)
(2) ऊर्जा परिणामतः गरमी और काम की तुल्यता
(3) कार्य
(4) ऊर्जा परिणामतः तापमान और काम की तुल्यता
Biology
Q23. पादप-जगत् के निम्नलिखित समूहों में से किसी एक समूह के सदस्यों के लिए ‘उभयचर’ (Amphibians) विशेषण का प्रयोग किया जाता है :
(1) ब्रायोफाइट्स
(2) टेरिडोफाइट्स
(3) शैवाल
(4) प्लवक पादप
Q24. गर्भाशय (Uterus) के अंदर भ्रूण (Embryo) को कौन सुरक्षित रखता है ?
(1) अम्बिलिकल कार्ड
(2) फैलोपियन ट्यूब
(3) ऐम्नियोटिक सैक
(4) प्लेसेन्टा
Q25. सजीवों के प्राकृतिक आवास के विनाश (Habitat destruction) के फलस्वरूप प्राणियों पर पड़ने वाला प्रभाव :
(1) समुदाय हानि
(2) प्रजाति हानि
(3) पारिस्थितिकी तंत्र की हानि
(4) जैव-विविधता की हानि
Q26. आपस में संकरण (Inter-breeding) के सक्षम सजीवों के समूह के लिए प्रयुक्त होने वाली संज्ञा है :
(1) जीनस
(3) समुदाय
(2) प्रजाति
(4) कोई भी नहीं
Q27. सब्जियों के निम्नलिखित युग्मों में कौन-सा युग्म समजातीय संरचना (homologous structure) प्रदर्शित करता है ?
(1) शकरकंद एवं आलू
(2) आलू एवं टमाटर
(3) मूली एवं गाजर
(4) गाजर एवं आलू
Q28. संक्रमण (Infection) तथा रोगों से सुरक्षा हेतु हमारे शरीर द्वारा विशिष्ट रसायानों का निर्माण होता है। इनके लिए प्रयुक्त समूहवाचक संज्ञा है :
(1) प्रतिजैविक
(2) प्रतिजन
(3) प्रतिरक्षी
(4) किण्वक
Q29. ऐसे जानवरों, जो अपने समान बच्चों का जन्म देते हैं, उन्हें कहा जाता है :
(1) विविपेरस
(2) ओविपेरस
(3) फिसिपेरस
(4) डोमेस्टिकस
Q30. निम्नलिखित समूहों में कौन-सा समूह विषाणु एवं जीवाणु के मध्य सेतु का कार्य करता है ?
(1) ऐक्टीनोमाइसिटीस
(2) माइकोप्लाज्मा
(3) विब्रियो
(4) लाइसोसोम्स
Q31. धान की खेती में निम्नलिखित में से किस-एक का प्रयोग जैव-उर्वरक (Bio-fertilizer) के रूप में होता है :
(1) हरित शैवाल
(2) भूरी शैवाल
(3) साइनोबैक्टिरिया
(4) केचुआ
Q32. किसी स्थान पर उपस्थित पौधे, जानवर, सूक्ष्मजीव, मृदा, जलवायु तथा जल को सामूहिक रूप से कहते हैं :
(1) जैव-जगत्
(2) अरण्य
(3) पारिस्थितिकी तंत्र
(4) जैवमंडल
Q33. बालू अथवा बलुआही भूमि पर उगने वाले पौधों के लिए प्रयुक्त समूहवाचक संज्ञा है :
(1) लिथोफाइट्स
(2) जीरोफाइट्स
(3) चाज्योफाइट्स
(4) सेमोफाइट्स
Q34. किस विटामिन की कमी से मनुष्यों के होंठ फटने लगते हैं ?
(1) विटामिन ‘ए’
(2) विटामिन-‘के’
(3) विटामिन ‘सी’
(4) विटामिन ‘बी’
Q35. कुछ सजीवों में क्षमता होती है कि वे अपने शरीर के छोटे-से टुकड़े से संपूर्ण शरीर का विकास कर सकते हैं । इस क्षमता के लिए उपयुक्त संज्ञा है :
(1) द्विखंडन
(2) मुकुलन
(3) पुनरुज्जीवन
(4) ग्राफ्टिंग
Bihar NMMS Exam Question Paper 2018– Social Science
History
Q36. वास्को-डि-गामा भारत के कालीकट पहुँचा :
(1) 1398 में
(2) 1495 में
(3) 1496 में
(4) 1498 में
Q37. दीव उपनिवेश था :
(1) पुर्तगाल का
(2) इंग्लैंड का
(3) डच का
(4) फ्रेंच का
Q38. 1612 में गुजरात में व्यापारिक पोस्ट स्थापित किया।
(1) ब्रिटिश ने
(2) फ्रेंच ने
(3) स्पेन. ने
(4) डच ने
Q39. 1661 में चार्ल्स-II से कम्पनी ने प्राप्त किया :
(1) बॉम्बे
(2) मद्रास
(3) कानपुर
(4) कालीकट
Q40. वारेन हेस्टिंग्स 1772 में कहाँ का गवर्नर नियुक्त किया गया था ?
(1) बंगाल
(2) मद्रास
(3) बॉम्बे
(4) दिल्ली
Q41. रेग्यूलेटिंग ऐक्ट किस वर्ष लाया गया था ?
(1) 1573
(2) 1673
(3) 1773
(4) 1873
Q42. हैदर अली कहाँ का शासक था ?
(1) हैदराबाद
(2) मैसूर
(3) कोचि
(4) बंगाल
Q43. मंगलोर की सन्धि किस वर्ष हुई थी ?
(1) 1484
(2) 1584
(3) 1684
(4) 1784
Q44. निम्नलिखित में से कौन 10 अप्रैल, 1917 को आरंभ हुए चंपारण सत्याग्रह में गाँधीजी के साथ सम्मिलित हुए थे ?
(1) बाल गंगाधर तिलक
(2) सुभाषचन्द्र बोस
(3) राजेन्द्र प्रसाद
(4) इनमें से कोई नहीं
Q45. भारत में किस वर्ष प्रथम जनगणना संचालित की गई ?
(1) 1884
(2) 1872
(3) 1881
(4) 1856
Q46. सूरत-विभाजन के समय 1907 के सूरत अधिवेशन में कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए ?
(1) डॉ. रास बिहारी घोष
(2) लाला लाजपत राय
(3) दादाभाई नौरोजी
(4) फिरोजशाह मेहता
Q47. निम्नलिखित में से कौन प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष थीं, जिन्होंने 1925 के कानपुर अधिवेशन की अध्यक्षता की ?
(1) सरोजिनी नायडू
(2) ऐनी बेसेंट
(3) नेल्ली सेनगुप्ता
(4) विजयलक्ष्मी
Geography
Q48. निम्नलिखित में से कौन मृदा-निर्माण का कारक नहीं है ?
.(1) जलवायु
(2) कार्बनिक पदार्थ
(3) समय
(4) मृदा टेक्सचर
Q49. निम्नलिखित में किसे ‘ब्लैक गोल्ड’ भी कहा जाता है ?
(1) हीरा
(2) पेट्रोलियम
(3) कोयला
(4) ग्रेफाइट
Q50. मृतसागर में निम्नलिखित में से किसके निक्षेप पाए जाते हैं ?
(1) जिप्सम
(2) चूना-पत्थर
(3) पोटाश
(4) ब्रोमीन
Q51. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान अवस्थित है :
(1) कश्मीर में
(2) मध्य प्रदेश में
(3) असम में
(4) मणिपुर में
Q52. सीढ़ीनुमा खेती होती है :
(1) मैदानी क्षेत्रों में
(2) मरुस्थलीय क्षेत्रों में
(3) पहाड़ी क्षेत्रों में
(4) तटीय क्षेत्रों में
Q53. निम्नलिखित में से किसे ‘सनराईज उद्योग’ कहा जाता है ?
(1) लौह-इस्पात
(2) सूती वस्त्र उद्योग
(3) सूचना प्रौद्योगिकी
(4) चीनी उद्योग
Q54. विश्व में से कौन देश ताँबा के उत्पादन में अग्रणी है ?
(1) बॉलीविया
(2) चीली
(3) घाना
(4) जिम्बॉब्वे
Q55. जनसंख्या पिरामिड प्रदर्शित करता है :
(1) जनसंख्या के आयु-संघटन को
(2) जनसंख्या के लिंग-संघटन को
(3) 1 और 2 दोनों को
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q56. सलाल जलविद्युत परियोजना अवस्थित है :
(1) कर्नाटक में
(2) उत्तराखण्ड में
(3) असम में
(4) जम्मू एवं कश्मीर में
Q57. सुपीरियर झील को ह्यूरॉन झील से मिलाने वाला नहर है:
(1) पनामा नहर
(2) सू नहर
(3) स्वेज नहर
(4) कील नहर
Q58. निम्नलिखित में कौन वृक्षारोपण फसल है ?
(1) चावल
(2) मक्का
(3) गेहूँ
(4) चाय
Civics
Q59. राज्य सरकार का संवैधानिक प्रमुख कौन है ?
(1) राष्ट्रपति
(2) प्रधानमंत्री
(3) राज्यपाल
(4) विधानसभा के अध्यक्ष
Q60. भारतीय संविधान आदेशित करता है कि भारत है :
(1) पंथनिरपेक्ष
(2) समाजवादी
(3) लोकतांत्रिक
(4) ये सभी
Q61. वयस्क मताधिकार का आधार है :
(1) लोकतंत्र
(2) तानाशाही
(3) निरंकुशतंत्र
(4) साम्यवाद
Q62. संविधान के द्वारा प्रत्याभूत अधिकार कहलाता है :
(1) सरकारी अधिकार
(2) ऐच्छिक अधिकार
(3) आर्थिक अधिकार
(4) मौलिक अधिकार
Q63. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक कौन बुलाता है ?
(1) लोकसभा का अध्यक्ष
(2) राज्यसभा का सभापति
(3) राष्ट्रपति
(4) संसदीय कार्यमंत्री
Q64. निम्नलिखित में से किस शब्द से लोकतंत्र व्युत्पन्न है :
(1) स्टैटस
(2) पोलिस
(3) डेमोस और क्रेटोस
(4) सिविटास
Q65. आदेश लेख जारी किया जा सकता है :
(1) केवल सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा
(2) केवल उच्च न्यायालयों के द्वारा
(3) (a) और (b) दोनों के द्वारा
(4) सभी न्यायालयों के द्वारा
Q66. निम्नलिखित में से कौन सरकार का अंग नहीं है ?
(1) विधायिका
(2) कार्यपालिका
(3) न्यायपालिका
(4) भारत का चुनाव आयोग
Q67. निम्नलिखित में से कौन प्रत्यक्ष लोकतंत्र का उपकरण नहीं है ?
(1) वापस बुलाना
(2) पहल करना
(3) जनमत संग्रह
(4) महाभियोग
Q68. मौलिक कानूनों का समुच्चय, जिसके अनुसार कोई देश शासन-कार्य करता है, कहलाता है :
(1) कानून
(2) संशोधन
(3) संविधान
(4) प्रस्तावना
Q69. सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश किस उम्र में सेवानिवृत्त होता है ?
(1) 60 वर्षों में
(2) 62 वर्षों में
(3) 65 वर्षों में
(4) 70 वर्षों में
Q70. एक एकात्मक शासन व्यवस्था में होती है :
(1) एकल नागरिकता
(2) दोहरी नागरिकता
(3) एक स्वतंत्र न्यायपालिका
(4) शक्तियों का विभाजन
Bihar NMMS Exam Question Paper 2018- MATH
Q71. ax3 + 3x2 – 3 एवं 2x3 – 5x + a को x – 4 से भाग देने पर शेषफल समान रहता है, तो a = ?
(1) 0
(2) 1
(3) 2
(4) 3
Q72. यदि n एक धनात्मक पूर्णांक हो, तो 212n – 64n के अंतिम दो अंक होंगे:
(1) 10
(2) 01
(3) 00
(4) इनमें से कोई नहीं
Q73. यदि x वास्तविक हो, तो 2x2 – 5x – 3 का न्यूनतम मान होगा :
(1) 1.25
(2) 1.5
(3) 1.75
(4) 2
Q74. {(a – b)2)/(b – c)(c – a)} + {(b – c)2/(a – b)(c – a)} + {(a – c)2/(a – b)(b – c)} = ?
(1) 0
(2) 1
(3) 2
(4) 3
Q75. 713 + 1 को 6 से भाग दिया गया, शेषफल होगा :
(1) 2
(2) 3
(3) 4
(4) 5
Q76. यदि किसी वर्ग की भुजाओं में 10% वृद्धि की जाए, तो क्षेत्रफल में प्रतिशत वृद्धि होगी :
(1) 65%
(2) 67%
(3) 68%
(4) 21%
Q77. 11 प्रमाणों का औसत 30 है, प्रथम पाँच का औसत 25 एवं अंतिम पाँच का औसत 28 है। छठी संख्या है :
(1) 63
(2) 65
(3) 67
(4) 70
Q78. एक व्यक्ति एक वस्तु 10% लाभ पर बेचता है। उसने उस वस्तु को 10% कम पर खरीदा होता एवं ₹ 3 ज्यादा पर बेचा होता तो उसे 25% का लाभ होता। क्रयमूल्य है :
(1) ₹120
(2) ₹125
(3) ₹130
(4) इनमें कोई नहीं
Q79. एक निश्चित राशि पर 5% सालाना की दर से 2 वर्ष के लिए मिश्रित ब्याज एवं साधारण ब्याज का अंतर ₹ 1.50 है। निश्चित राशि है :
(1) ₹600
(2) ₹650
(3) ₹675
(4) ₹700
Q80. 300 ग्राम चीनी के घोल में 40% चीनी है। चीनी के घोल में 50% चीनी होने के लिए मिलाई गई चीनी की मात्रा होगी :
(1) 25 ग्राम
(2) 35 ग्राम
(3) 55 ग्राम
(4) 60 ग्राम
Q81. 811/4 – 8.811/3 + 15.321/5 + 2251/2 = ?
(1) 0
(2) 1
(3) 2
(4) इनमें कोई नहीं
Q82. यदि , x2 + 1/(x2) = 14 तो x3 + 1/(x3) = ?
(1) 42
(2) 48
(3) 52
(4) 54
Q83. AB एवं CD दो समान्तर रेखाखण्ड हैं । बिंदु A और D को मिलाया गया एवं AD पर एक बिंदु E लिया गया। यदि angle ADC = 48o angle ABE = 63o , तो angle BEA = ?
(1) 65o
(2) 67°
(3) 69°
(4) 71o
Q84. एक वृत्त की त्रिज्या 10 सेमी है एवं इसकी एक जीवा 16 सेमी है। जीवा की केन्द्र से दूरी है :
(1) 8 सेमी
(2) 6 सेमी
(3) 4 सेमी
(4) इनमें कोई नहीं
Q85. एक समबाहु त्रिभुज का परिमाप 6b सेमी है। त्रिभुज का क्षेत्रफल होगा :
(1) 3b2 सेमी²
(2) sqrt(3) x b2 सेमी²
(3) {sqrt(3)/2} x b2 सेमी²
(4) {sqrt(3)/4} x b2 सेमी²
Q86. यदि f(x) + f(1 – x) = 2 तो f(1/2001) + f(2/2001) +……….+f( 2000/2001 ) का मान होगा :
(1) 2000
(2) 2001
(3) 1998
(4) 1999
Q87. यदि a³b = abc = 180 [जहाँ a, b, c धनात्मक पूर्णांक हैं], तो c = ?
(1) 110
(2) 15
(3) 25
(4) 1
Q88. चार घंटियाँ शुरू में साथ-साथ बजती हैं और तत्पश्चात् 6, 7, 8 एवं 9 सेकेण्ड के अन्तराल पर बजती हैं। दो घंटे में घंटियों के साथ-साथ बजने की संख्या है :
(1) 10
(2) 12
(3) 14
(4) 15
Q89. गाड़ियों के मूल्य में 30% की वृद्धि होती है, जबकि विक्रयमूल्य में 20% का ह्रास होता है। कुल राजस्व में प्रतिशत परिवर्तन है :
(1) हास 4%
(2) वृद्धि 4%
(3) ह्रास 3%
(4) वृद्धि 3%
Q90. एक विद्यालय में केवल चार वर्ग हैं, जिनमें क्रमशः 10, 20, 30 एवं 40 छात्र हैं। इन वर्गों में पास प्रतिशत क्रमशः 20%, 30%, 60% एवं 100% हैं। पूरे विद्यालय का पास प्रतिशत है :
(1) 56%
(2) 76%
(3) 34%
(4) 66%
| Telegram | Click Here |
| Click Here | |
| YouTube | Click Here |
यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो आप अपने ऐसे दोस्तों के साथ शेयर करें जो मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का तैयारी करता हो।
Thanks for visiting Bihar Jobs and Education








