Bihar NMMS Exam Question Paper 2019: यदि आप क्लास 8 में हैं और राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का तैयारी करते हैं तो प्रीवियस ईयर क्वेश्चन आपके लिए पढ़ना जरूरी है तो आप इस वेबसाइट पर (alokofficial.com) अभी तक के सारे प्रीवियस ईयर क्वेश्चन, आंसर के साथ पढ़ सकते और आप देख सकते हैं की परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और परीक्षा का लेवल क्या रहता है जिससे कि आप तैयारी और भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। किसी भी परीक्षा को निकालने के लिए पूरा previous year जरूर देखना चाहिए । आप 2013 से 2026 तक का सब question जरूर पढ़ें ।

Table of Contents
Bihar NMMS Exam Question Paper 2019- Science
Physics
Q1. निम्नलिखित अवस्था में से किसके लिए बल की आवश्यकता होती है ?
(a) किसी वृत्ताकार पथ पर एक कण को स्थिर गति से चलायमान रखने के लिए
(b) किसी सरल रेखा पर एक कण को पूर्णतः चिकनी सतह पर स्थिर गति से चलाने के लिए
(c) किसी चलायमान कण को रोकने के लिए
(d) किसी कण की गतिज ऊर्जा को बढ़ाने के लिए
(1) केवल (a) और (b)
(2) केवल (a), (c) तथा (d)
(3) केवल (b), (c) तथा (d)
(4) (a), (b), (c) तथा (d)
Q2. एक किलो वर्गमीटर में कितने वर्गमीटर होते हैं?
(1) 1
(2) 100
(3) 1000
(4) 10,00,000
Q3. निम्नलिखित बलों में से कौन-सा असम्पर्क बल है ?
(1) केवल चुम्बकीय बल
(2) केवल विद्युतीय बल
(3) केवल गुरुत्वाकर्षण बल
(4) उपर्युक्त सभी बल
Q4. एक घर्षणयुक्त आनत तल के शीर्ष पर दो खण्ड X तथा Y रखे हैं। इनके द्रव्यमान क्रमशः 5 किलोग्राम तथा 10 किलोग्राम हैं। दोनों खण्ड एक साथ विराम से आनत तल पर न्यूनतम लम्बाई वाले पथ पर खिसकना शुरू करते हैं। कौन-सा खण्ड आनत तल के निचले भाग पर पहले पहुँच जाएगा ?
(1) खण्ड X
(2) खण्ड Y
(3) दोनों खण्ड X तथा Y एक साथ आनत तल के नीचले भाग पर पहुँचेंगे।
(4) आनत तल का घर्षण गुणांक नहीं दिया गया है, अतः हम निष्कर्ष नहीं निकाल सकते हैं।
Q5. 200 ग्राम द्रव्यमान वाला एक रबड़ का गेंद किसी झील में पानी की सतह पर तैर रहा है। यदि पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वाकर्षणीय त्वरण का मान 9.8 मीटर/से है तथा पानी का घनत्व 1 किलोग्राम/लीटर है, तो तैरती गेंद का आभासी भार कितना होगा ?
(1) 0.2 न्यूटन
(2) 0.2 * 9.8 न्यूटन
(3) 200 * 9.8 न्यूटन
(4) शून्य न्यूटन
Q6. तालिका-1 में कुछ भौतिक राशियाँ तथा तालिका-II में भौतिक राशियों के अन्तर-राष्ट्रीय मात्रक दिए गए हैं।
तालिका-1 तालिका-II
a. बल p. न्यूटन
b. दाब q. जूल
c. शक्ति r. पास्कल
d. ऊर्जा s. वॉट
निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित है ?
(1) a→s, b→r, c→p, d→ q
(2) a→p, b→r, c→ q, d→s
(3) a→p, b→r, c→s, d→ q
(4) a→q, b →p, c→r, d→s
Q7. बरसात के मौसम में आर्द्र और गर्म हवा में ध्वनि का वेग 350 मीटर/से है। बिजली की घंटी से निकली ध्वनि की बारम्बारता 700 हर्ज है। ध्वनि की हवा में तरंग-लंबाई कितनी होगी ?
(1) 0.5 सेमी
(2) 50 सेमी
(3) 50 मिमी
(4) इनमें कोई नहीं
Q8. प्रकाश की एक किरण समतल दर्पण पर आपतित होती है। यह परावर्तित होने पर अपने पुराने पथ से 90 deg कोण से विचलित हो जाती है। इसका आपतन कोण कितना है ?
(1) 30 deg
(2) 45 deg
(3) 60 deg
(4) 90 deg
Q9. एक इलेक्ट्रॉन का विद्युत आवेश -1.6 x 10-19 कूलॉम्ब होता है। कितने इलेक्ट्रॉन मिलकर -1 कूलॉम्ब आवेश बनाते हैं?
(1) 1.6 x 1019
(2) 6.25 x 1018
(3) 1.6 x 1018
(4) 6.25 x 1019
Q10. निम्नलिखित वर्णित रंग किस रंग के प्रकाश की तरंग-लम्बाई सबसे कम होती है ?
(1) बैंगनी रंग
(2) हरा रंग
(3) पीला रंग
(4) लाल रंग
Q11. जाड़े के मौसम की रात में एक लकड़ी की कुर्सी तथा एक लोहे की कुर्सी खुले में रखे हुए हैं। यदि एक व्यक्ति पहले लकड़ी की कुर्सी को तथा बाद में लोहे की कुर्सी को छूता है, तो उसको कैसा अनुभव होगा ?
(1) लोहे की कुर्सी से लकड़ी की कुर्सी ज्याद ठंडी है
(2) लकड़ी की कुर्सी से लोहे की कुर्सी ज्याद ठंडी है
(3) दोनों लकड़ी तथा लोहे की कुर्सियाँ समान रूप से ठंडी लगेंगी
(4) अनुभव व्यक्ति के शरीर के तापमान पर निर्भर करेगा
रसायनशास्त्र (CHEMISTRY)
Q12. प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया द्वारा इनमें से कौन अपना भोजन बनाता है ?
(1) अल्गी
(2) वाइरस
(3) फंजी
(4) प्रोटोजोआ
Q13. एककोशिकीय जीव खट्टा दूध को दही बनाता है :
(1) बैक्ट्रिया
(2) वाइरस
(3) फंजी
(4) प्रोटोजोआ
Q14. निम्नलिखित में से कौन अनाज नहीं है?
(1) मक्का
(2) चना
(3) गेहूँ
(4) चावल
Q15. निम्नलिखत में से कौन प्लास्टिक की विशेषता नहीं है ?
(1) ऊष्मा का कुचालक
(2) बिजली का कुचालक
(3) ज्वलनशील
(4) पानी में घुलनशील
Q16. सभी धातुओं के लिए निम्नलिखित में से कौन सही है ?
(1) वे कठोर ठोस हैं
(2) वे 1-3 संयोगी इलेक्ट्रॉन रखते हैं
(3) इनका गलनांक और क्वथनांक ऊँचा होता है
(4) वे आघातवर्ध्यनीय और तन्य हैं
Q17. जब दो वस्तुओं को एक-दूसरे के विरुद्ध आपस में रगड़ा जाए :
(1) समान और एक जैसा आवेश प्राप्त होता है
(2) समान और विपरीत आवेश प्राप्त होता है
(3) असमान और एक जैसा आवेश प्राप्त होता है
(4) असमान और विपरीत आवेश प्राप्त होता है
Q18. निम्नलिखित में से कौन विद्युत का सुचालक नहीं है ?
(1) नल का जल
(2) नमकीन जल
(3) पेट्रोल
(4) चूने का पानी
Q19. ध्वनि गमन कर सकती है :
(1) केवल ठोस से
(2) केवल द्रव से
(3) केवल गैस से
(4) सभी से
Q20. ताम्र सल्फेट के घोल से विद्युत प्रवाहित करने पर होता है :
(1) एनोड पर ताँबा जमा होता है
(2) कैथोड पर ताँबा जमा होता है
(3) एनोड पर ऑक्सीजन जमा होता है
(4) कैथोड पर हाइड्रोजन जमा होता है
Q21. अम्लवर्षा किसके जलाने के कारण होती है ?
(1) पेट्रोल
(2) सी एन जी
(3) डीजल
(4) कोयला
Q22. अग्निशामक में कार्बन डाइक्साइड गैस का निर्माण एक सान्द्र अम्ल के उपयोग से होता है। उस अम्ल का नाम बताएँ, जो इस प्रक्रिया में भाग लेता है :
(1) सान्द्र H2SO4
(2) सान्द्र HCl
(3) सान्द्र HNO3
(4) इनमें से सभी
जीव-विज्ञान (BIOLOGY)
Q23. भूमि की उर्वरा शक्ति को परिपोषित करने वाला जीव-समूह है :
(1) माइक्रोब्स
(2) जैविक खाद
(3) यीस्ट
Q24. जीव-विज्ञान शब्द किसने दिया ?
(1) लिनियस
(2) अरिस्टोटल
(3) थीयोफ्रास्टस
(4) लेमार्क
Q25. मनुष्य में गुणसूत्रों की संख्या क्या होती है?
(1) 44
(2) 46
(3) 21
(4) 23
Q26. नारी में निषेचन कहाँ होता है ?
(1) योनि
(2) गर्भाशय
(3) फैलोपियन नलिका
(4) अंडाशय
Q27. विश्व एड्स दिवस प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
(1) 5 जून
(2) 1 दिसम्बर
(3) 14 फरवरी
(4) 28 मार्च
Q28. रतौंधी किस विटामिन की कमी से होता है ?
(1) विटामिन-A
(2) विटामिन-B
(3) विटामिन-C
(4) विटामिन-D
Q29. DNA का ‘डबल हेलिकल पोडेल’ किसने दिया ?
(1) वॉटसन एवं क्रिक
(2) फ्रैंकलीन
(3) विलकिन्स
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q30. निम्नांकित में वायुजनित रोग कौन-सा है ?
(1) क्षय रोग
(2) डिप्थेरिया
(3) न्यूमोनिया
(4) इनमें से सभी
Q31. पेनिसिलियम में जनन की कौन-सी विधि है ?
(1) मुकुलन
(2) खंडन
(3) गेम्यूल्स
(4) कोनिडिया
Q32. निम्नलिखित अणु पहला आनुवंशिक पदार्थ के रूप में दिखाई दिया :
(1) डी एन ए
(2) आर एन ए
(3) प्रोटीन
(4) इनमें कोई नहीं
Q33. दूध को कौन-सा सूक्ष्मजीव दही में परिवर्तित कर देता है ?
(1) कवक
(2) शैवाल
(3) लैक्टिक एसिड वैक्टेरिया
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q34. निम्नलिखित में से कौन ग्रीन हाउस गैस नहीं है?
(1) CO2
(2) CH4
(3) Ozone
(4) CFCs
Q35. निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हॉर्मोन है ?
(1) इंसुलिन
(2) थायरॉक्सिन
(3) ऐस्ट्रोजन
(4) साइटोकाइनिन
Bihar NMMS Exam Question Paper 2019- Social Science
इतिहास (HISTORY)
Q36. प्रथम व्यापारिक कम्पनी, जो भारत में 1600 AD में आई, वह थी :
(1) फ्रांसीसी
(2) अंग्रेज
(3) पुर्तगाली
(4) डच
Q37. गाँधीजी 1917 में किनके अनुरोध पर चम्पारण पहुँचे ?
(1) अनुग्रह नारायण सिंह
(2) जयप्रकाश नारायण
(3) राजकुमार शुक्ल
(4) राजेन्द्र प्रसाद
Q38. निम्नलिखित में से किसको भगवान कहा जाता है ?
(1) सिद्ध
(2) कानू
(3) बिरसा मुण्डा
(4) इनमें कोई नहीं
Q39. महान भारतीय सैनिक मंगल पांडे दिवंगत हुए :
(1) 8 मार्च 1857
(2) 8 अप्रैल 1857
(3) 8 मई 1857
(4) 8 जून 1857
Q40. 1857 की क्रांति शुरू हुई :
(1) 10 मई 1857
(2) 30 मई 1857
(3) 2 जून 1857
(4) 18 जून 1857
Q41. किसने 1857 के विद्रोह को भारतीय स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध कहा ?
(1) दादाभाई नौरोजी
(2) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
(3) रास बिहारी घोष
(4) विनायक दामोदर सावरकर
Q42. भारत में सूती वस्त्रों का आधुनिक तरह का मिल सर्वप्रथम कहाँ था ?
(1) कलकत्ता
(2) मद्रास
(3) दिल्ली
(4) बम्बई
Q43. लॉर्ड विलियम बेंटिक ने के निवेदन पर सती-प्रथा का उन्मूलन 1832 ई० में किया ।
(1) आत्माराम पांडुरंग
(2) केशवचन्द्र सेन
(3) राममोहन राय
(4) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
Q44. ‘वेदों की ओर लौटो’ किनका कहना था ?
(1) राममोहन राय का
(2) द्वारकानाथ टैगोर का
(3) चन्द्रशेखर देव का
(4) दयानन्द सरस्वती का
Q45. निम्नांकित में कौन-सा कथन सही है ?
i. विवेकानन्द ने अमेरिका में हिन्दू-धर्म के विशेष महत्त्व बताए ।
ii. उन्होंने गीता के श्लोक उद्धृत किए।
iii. उन्होंने दूसरों के धमों की निंदा की।
iv. 1892 में अमेरिका की धर्म-संसद में उन्होंने भाषण दिया।
(1) i और ii
(2) iii और iv
(3) i और iv
(4) ii और iii
Q46. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम सभापति थे :
(1) दादाभाई नौरोजी
(2) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
(3) उमेशचन्द्र बनर्जी
(4) ई० वाचा
Q47. गाँधीजी ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन निम्नांकित एक के साथ समझौते के बाद स्थगित कर दिया :
(1) लॉर्ड कैनिंग
(2) लॉर्ड इरविन
(3) लॉर्ड लिनलिथगो
(4) लॉर्ड लिटन
भूगोल (GEOGRAPHY)
Q48. एशिया के किस देश में चावल और मछली प्रमुख भोज्य पदार्थ हैं?
(1) नेपाल
(2) बांग्लादेश
(3) पाकिस्तान
(4) श्रीलंका
Q49. दण्डारेख से किस तथ्य को दिखाया जा सकता है?
(1) किसी फसल का कई वर्षों का अलग-अलग उत्पादन आँकड़ा
(2) जनसंख्या वितरण के आँकड़े
(3) भूकम्प वितरण के आँकड़े
(4) किसी देश में नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत
Q50. महाराष्ट्र एवं गुजरात में सूती वस्त्र उद्योग व्यापक रूप से वितरित हैं, क्योंकि :
(1) कपास की खेती इन दो राज्यों में अधिकांश जगह होती है
(2) दोनों ही राज्यों में सस्ते श्रमिक उपलब्ध हैं
(3) दोनों ही राज्यों में परिवहन सेवा का पर्याप्त विकास हुआ है
(4) दोनों ही राज्यों में इस उद्योग से सम्बंधित मशीन एवं कलपुर्जे आसानी से उपलब्ध हैं
Q51. कौन-सा देश पेट्रोलियम का सबसे बड़ा निर्यातक है ?
(1) कुवैत
(2) नाइजीरिया
(3) रूस
(4) अर्जेंटीना
Q52. भारत में जूट वस्त्र उद्योग का विकास मुख्यतः पश्चिम बंगाल राज्य में हुआ है, क्योंकि :
(1) यह राज्य जूट फसल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है
(2) सस्ते श्रमिक उपलब्ध हैं
(3) पश्चिम बंगाल में जूट वस्त्र की भारी माँग है
(4) निवेश के लिए पूँजी आसानी से उपलब्ध
Q53. नगरों का कौन-सा समूह रेशमी वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है :
(1) बेंगलुरु, कोच्ची, चेन्नई
(2) भागलपुर, वाराणसी, मैसूर
(3) दिल्ली, कानपुर, मैसूर
(4) मैसूर, पटना, वाराणसी
Q54. जमशेदपुर में लोहा एवं इस्पात उद्योग के विकास का मुख्य कारण क्या है.?
(1) कच्चे माल का नजदीक में पाया जाना
(2) सस्ते श्रमिकों की उपलब्धता
(3) नजदीक के बाजार की सुविधा
(4) अनुकूल जलवायु का पाया जाना
Q55. गंगा के मैदानी क्षेत्र में सघन जनसंख्या पाई जाती है, क्योंकि :
(1) यहाँ उद्योगों का विकास हुआ है
(2) यहाँ परिवहन साधनों का विकास हुआ है
(3) यह उपजाऊ जलोढ़ मैदान का क्षेत्र है
(4) यह एक नगरीय प्रदेश है
Q56. दक्षिण एशिया के किस देश में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर पाया जाता है ?
(1) भारत
(2) पाकिस्तान
(3) बांग्लादेश
(4) मालदीव
Q57. कौन नहर अंतरराष्ट्रीय व्यापार हेतु अटलांटिक महासागर को प्रशान्त महासागर से जोड़ता है?
(1) पनामा नहर
(2) सू नहर
(3) स्वेज नहर
(4) डॉन-वोल्गा नहर
Q58. निम्नलिखित फसलों में कौन बागानी फसल नहीं है ?
(1) कहवा
(2) चाय
(3) कपास
(4) रबड़
Civics
Q59. भारत का संविधान किस प्रकार का है?
(1) सबसे संक्षिप्त संविधान
(2) अलिखित संविधान
(3) सर्वाधिक व्यापक संविधान
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q60. भारतीय संविधान के अन्तर्गत नागरिकों के मत देने का अधिकार किस प्रकार अधिकार है ?
(1) आर्थिक अधिकार
(2) नागरिक अधिकार
(3) राजनीतिक अधिकार
(4) राजनीतिक कर्तव्य
Q61. मौलिक कर्तव्य का कौन-सा अनुच्छेद ह समग्र संस्कृति की सम्पन्न विरासत के सरग और सम्मान करने से सम्बन्धित है?
(1) अनुच्छेद-65
(2) अनुच्छेद-32
(3) अनुच्छेद-51 ‘क’
(4) अनुच्छेद-329 ‘क’
Q62. भारतीय संविधान की दार्शनिक आधार प क्या है ?
(1) राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व
(2) मौलिक अधिकार
(3) प्रस्तावना
(4) संघीय संरचना
Q63. भारतीय संविधान के अन्तर्गत न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति किसको प्राप्त है।
(1) केवल उच्चतम न्यायालय को
(2) केवल उच्चन्यायालय को
(3) केवल राष्ट्रपति को
(4) उच्चतम तथा उच्चन्यायालय दोनों से
Q64. एकात्मक शासन व्यवस्था में होती है:
(1) एकल नागरिकता
(2) दोहरी नागरिकता
(3) स्वतंत्र न्यायपालिका
(4) शक्तियों का विभाजन
Q65. संसदीय शासन-व्यवस्था में कार्यपालिका का सांविधानिक एवं नाममात्र का प्रधान कौर होता है ?
(1) राष्ट्रपति
(2) प्रधानमंत्री
(3) मंत्रिपरिषद
(4) इनमें कोई नहीं
Q66. निम्नलिखित में से सरकार का कौन अ भारतीय संविधान का संरक्षक है?
(1) कार्यपालिका
(2) व्यवस्थापिका
(3) न्यायपालिका
(4) राष्ट्रपति
Q67. पंचायती राज व्यवस्था को किस संवैधानिक संशोधन द्वारा प्रवृत्त किया गया ?
(1) 71वाँ
(2) 70वाँ
(3) 72वाँ
(4) 73वाँ
Q68. राज्य की कार्यपालिका का वैधानिक प्रधान कौन होता है ?
(1) राज्यपाल
(2) मुख्यमंत्री
(3) प्रधानमंत्री
(4) इनमें कोई नहीं
Q69. भारतीय संविधान में नागरिकों के मौलिक कर्त्तव्य निहित हैं :
(1) संविधान के भाग 1 में
(2) संविधान के भाग III में
(3) संविधान के भाग IVA में
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q70. भारत में प्रजातंत्र की सफलता के आवश्यक कारक हैं :
(1) शिक्षा का प्रसार
(2) सामाजिक न्याय
(3) राजनीतिक चेतना
(4) उपर्युक्त सभी
Math
71. 65 ग्राम, 2 किलोग्राम का कितना प्रतिशत है ?
(1) 13/4 %
(2) 65/2 %
(3) 15/8 %
(4) 13/8 %
72. 12 संतरों का लागत मूल्य 10 संतरों के विक्रयमूल्य के बराबर है तो प्रतिशत लाभ है :
(1) 50/3 %
(2) 20 %
(3) 18 %
(4) 25 %
73. ₹ 5000 की राशि पर 10% प्रति वार्षिक दर से 3 वर्षों का चक्रवृद्धि ब्याज होगा :
(1) ₹ 1,654
(2) ₹ 1,655
(3) ₹ 1,600
(4) ₹ 1,565
74. किस संख्या से 0.022 को गुणा किया जाए ताकि गुणनफल 66 प्राप्त हो ?
(1) 3000
(2) 3200
(3) 4000
(4) 3600
75. एक परीक्षा में एक उम्मीदवार को एक संख्या का 5/14 ज्ञात करने को कहा गया, लेकिन भूलवश उसने उस संख्या का 5/4 निकाल लिया जिससे उसका उत्तर सही उत्तर से 25 अधिक आया, तो संख्या ज्ञात करें ।
(1) 28
(2) 56
(3) 84
(4) 140
76. {sqrt(8) – sqrt(4) – sqrt(2)} के बराबर है :
(1) 2 – sqrt(2)
(2) sqrt(2) – 2
(3) 2
(4)-2
77. sqrt 30 + sqrt 30+ sqrt 30+… का मान क्या है ?
(1) 5
(2) 3sqrt(10)
(3) 6
(4) 7
78. 0.09 का वर्गमूल क्या है ?
(1) 0.3
(2) 0.03
(3) 0.003
(4) 3.0
79. यदि x = 3 + sqrt(8) है, तो x2 + 1/(x2) किसके बराबर होगा?
(1) 38
(2) 36
(3) 34
(4) 30
80. किसी बहुभुज में, बाह्य तथा अन्तःकोणों का अनुपात 1:4 है। बहुभुज में भुजाएँ हैं :
(1) 5
(2) 10
(3) 3
(4) 8
81. गदि किसी त्रिभुज की माध्यिकाओं की लम्बाइयाँ बराबर हैं, तब त्रिभुज होगा :
(1) समबाहु त्रिभुज
(2) समद्विबाहु त्रिभुज
(3) समकोण त्रिभुज
(4) अधिककोण त्रिभुज
82. दो संख्याओं का गुणनफल 1280 है तथा म० स० 8 है तो उन संख्याओं का ल० स० क्या होगा ?
(1) 160
(2) 150
(3) 120
(4) 140
83. एक वृत्त तथा आयत के परिमाप समान हैं। आयत की भुजाएँ 18 सेमी तथा 26 सेमी हैं। वृत्त का क्षेत्रफल है (π = 22/7 मानिए) ) :
(1) 125 cm2
(2) 230 cm2
(3) 550 cm2
(4) 616 cm2
84. किसी समचतुर्भुज के विकर्ण 12 सेमी तथा 16 सेमी हैं। समचतुर्भुज की भुजा है :
(1) 8 सेमी
(2) 6 सेमी
(3) 10 सेमी
(4) 12 सेमी
85. किसी ठोस अर्द्धगोला का आयतन 19404 cm3 है। सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल है :
(1) 4158 cm2
(2) 2858 cm2
(3) 1738 cm2
(4) 2038 cm2
86. एक किताब का क्रयमूल्य र 150 है, तो 20% लाभ पाने के लिए उसे कितने कीमत पर बेचना चाहिए ?
(1) ₹ 120
(2) ₹ 180
(3) र 100
(4) ₹ 80
87. एक डबल बेड का अंकित मूल्य र 75,000 है। दुकानदार इस पर 8%, 5% और 2% की क्रमिक छूट देता है तो उसका विक्रयमूल्य क्या है ?
(1) ₹ 6,500
(2) ₹ 6,000
(3) ₹ 64,239
(4) ₹ 6,500.50
88. एक आदमी 10% चक्रवृद्धि ब्याज दर पर ₹ 21,000 का ऋण लेता है। हर वर्ष के अंत में उसे बराबर कितनी किस्त देनी पड़ेगी कि दो वर्षों में ऋण का भुगतान हो जाए ?
(1) ₹ 12,000
(2) ₹ 12,100
(3) ₹ 12,200
(4) र 12,300
89. एक व्यक्ति अपनी कुल यात्रा का भाग 9/20 बस द्वारा तय करता है। शेष बची दूरी 10 किमी वह पैदल चलकर तय करता है। उसकी कुल यात्रा की लम्बाई (किमी) में है :
(1) 15.6 किमी
(2) 24 किमी
(3) 18.18 किमी
(4) 12.8 किमी
90. पाँच अंकों वाली वह लघुतम संख्या बताइए जो 12, 18 और 21 से विभाज्य हो ।
(1) 10080
(2) 30256
(3) 10224
(4) 50321
| Telegram | Click Here |
| Click Here | |
| YouTube | Click Here |
यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो आप अपने ऐसे दोस्तों के साथ शेयर करें जो मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का तैयारी करता हो।
Thanks for visiting Bihar Jobs and Education








