Bihar NMMS Exam Previous Year Question Paper 2020, परीक्षा से पहले जरूर पढ़कर जाये, प्रश्न फिर से आ सकता है ।

Published On: October 31, 2026
Follow Us
---Advertisement---

Bihar NMMS Exam Previous Year Question Paper 2020: यदि आप बिहार मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और 2020 का क्वेश्चन पेपर खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। यहां पर आपको कंप्लीट क्वेश्चन मिलेगा जिससे आप अच्छे तरीके से तैयारी कर सकते हैं। किसी भी परीक्षा के लिए previous year question पढ़ना बहुत जरूरी होता है । यह आपको बताता है कि प्रश्न किस तरह का आता है और उसका स्तर क्या होता है ।

NMMS Exam Previous Year Question Paper 2020
NMMS Exam Previous Year Question Paper 2020

Bihar NMMS Exam Previous Year Question Paper 2020 Science

Physics

Q1. निम्नलिखित में कौन-सा बल का मात्रक हो सकता है?
(1) न्यूटन
(2) मिली न्यूटन
(3) किलो न्यूटन
(4) सभी

Q2. लोहे का एक टुकड़ा पारा की सतह पर तैरता है, पर वही लोहा पानी में डूब जाता है। सही कारण बताइए ।
(1) पारा का घनत्व बहुत ज्यादा है।
(2) पानी का घनत्व लोहे से कम है।
(3) लोहे का घनत्व पारा के घनत्व से कम है, पर लोहे का घनत्व पानी के घनत्व से ज्यादा है।
(4) पानी का घनत्व लोहे से ज्यादा है, पर पारे का घनत्व सबसे अधिक है।

Q3. 10 न्यूटन (Newton) प्रति वर्ग सेन्टीमीटर का दाब कितना होता है?
(1) 10 पास्कल
(2) 103 पास्कल
(3) 10 पास्कल
(4) 10 पास्कल

Q4. किस माध्यम में ध्वनि का वेग (Sound wave) सबसे अधिक होता है?
(1) निर्वात
(2) हवा
(3) पानी
(4) लोहा

Q5. निम्नलिखित ध्वनियों में से कौन-सी ध्वनि मनुष्य सुन नहीं सकता है ?
(A) 10 हर्ट्ज आवृत्ति की ध्वनि
(B) 200 हर्ट्ज आवृत्ति की ध्वनि
(C) 5000 हर्ज आवृत्ति की ध्वनि
(D) 50000 हर्ज आवृत्ति की ध्वनि
(1) A, B, C और D
(2) B और C
(3) A और D
(4) B, C और D

Q6. यदि एक इलेक्ट्रॉन का विद्युत आवेश १, तथा एक प्रोटोन का विद्युत आवेश १₂ है, तो नीचे दिए गए अंकित समीकरण में कौन-सा सही है?
(1) 41+42=0
(2) 91-92=0
(3) 291 +42=0
(4) 91 +242 = 0

Q7. उस वैज्ञानिक का नाम बताएँ, जिन्होंने यांत्रिकी (mechanical energy) और ऊर्जा ऊष्मा-ऊर्जा (heat energy) के बीच सम्बन्ध स्थापित किया ?
(1) डारविन
(2) जेम्स वाट
(3) जेम्स पेरकोट जूल
(4) न्यूटन

Q8. निम्नलिखित धातुओं में से बिजली तथा ताप का सबसे अच्छा चालक कौन है?
(1) चाँदी
(2) ताम्बा
(3) सोना
(4) ऐलुमिनियम

Q9. एक समतल दर्पण की सतह से 15 deg का कोण बनाते हुए प्रकाश की एक किरण आपतित होती है। आपतित और परावर्तित किरणों के बीच का कोण कितना है?
(1) 75 deg
(2) 30 deg
(3) 150 deg
(4) 90 deg

Q10. मनुष्य की आँखों के लिए सबसे अच्छा प्रकाश किस रंग का होता है?
(1) नीला
(2) हरा
(3) नारंगी
(4) लाल

Q11. सूर्य से निकले प्रकाश को पृथ्वी तक आने में कितना समय लगता है?
(1) 5 सेकेण्ड लगभग
(2) 50 सेकेण्ड लगभग
(3) 500 सेकेण्ड लगभग
(4) 5000 सेकेण्ड लगभग

रसायनशास्त्र (CHEMISTRY)

Q12. स्टेनलेस स्टील एलॉय (alloy) एक मिश्रण है :
(1) Fe + C + Cr + Ni
(2) Ni + C + Cr + Al
(3) Fe + Cu + Al + C
(4) Fe + Zn + C + Ni

Q13. कौन-सी धातु उच्च ताप पर भी ऑक्सीजन की क्रिया नहीं करती हैं?
(1) Mg
(2) Al
(3) Ag
(4) Zn

Q14. सोना और प्लैटिनम को गला सकने वाला अभिकर्मक (reagent) कौन-सा है?
(1) नाइट्रिक अम्ल
(2) एक्वा रेजिया (अम्लराज)
(3) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(4) सल्फ्यूरिक अम्ल

Q15. जाडे के दिनों में जब किसी बंद कमरे में कोयले को जलाया जाता है तब उस बंद को में किस हानिकारक प्रभाव के चलते सोने की सलाह नहीं दी जाती है।
(1) CO
(2) S*O_{2}
(3) C*O_{2}
(4) H_{2}SO_{4}

Q16. कमरे तापक्रम पर निम्नलिखित में से कौन-सा लवण पानी में अघुलनशील है?
(1) सोडियम क्लोराइड
(2) लेड क्लोराइड
(3) कैल्सियम क्लोराइड
(4) मैग्नीशियम क्लोराइड

Q17. अम्लवर्षा (acid rain) में उपस्थित रहते हैं:
(1) SO_{2} और NO_{2}
(2) S*O_{3} और NO
(3) HNO, और H_{2}SO_{4} 2
(4) H_{2}SO_{4} और HNO3

Q18. किस संश्लेषित रेशा को ‘कृत्रिम रेशम (aritificial silk)’ कहा जाता है?
(1) रेयॉन
(3) टेफ्लॉन
(2) नायलॉन
(4) कपास

Q19. ऐलुमिनियम का अयस्क (ore) है :
(1) बॉक्साइट
(2) पाइराइट
(3) डोलोमाइट
(4) रॉक-साल्ट

Q20. धातु ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया करके बनाता है:
(1) अम्लीय ऑक्साइड
(2) क्षारीय ऑक्साइड
(3) या तो अम्लीय या क्षारीय ऑक्साइड, जो धातु के ऊपर निर्भर करता है
(4) कोई प्रतिक्रिया नहीं

Q21. निम्नलिखित में से कौन गैस रक्त के साथ मिलता है और ऑक्सीजन को वहन (carrying) करने से रोकता है?
(1) CO
(2) C*O_{2}
(3) N*O_{2}
(4) N_{2}*O ?

Q22. क्लोरोफ्लोरो-कार्बन (Cloro-fluoro-Carbon) (सीएफसी) यौगिक का उपयोग होता है :
(1) रेफ्रीजरेटर में
(2) प्राकृतिक गैस में
(3) विद्युतीय परिपथ में
(4) आपदा प्रबंधन में

जीव-विज्ञान (BIOLOGY)

Q23. निम्नलिखित में से कौन जैविक खाद (Biofertilizer) का मुख्य स्रोत है ?
(1) हरा शैवाल
(2) यीस्ट
(3) जीवाणु
(4) लाल शैवाल

Q24. विषाणुओं (viruses) का अध्ययन किस शाखा में किया जाता है ?
(1) फाइकोलॉजी
(2) वाइरोलॉजी
(3) ब्रायोलॉजी
(4) भ्रूण-विज्ञान

Q25. निम्नलिखित में से कौन-सा द्विगुणित (diploid) है ?
(1) अण्डा
(2) पराग
(3) नरयुग्मक
(4) जाइगोट

Q26. निम्नलिखित में से किसमें आंतरिक निषेचन (fertilization) होता है?
(1) मछली
(2) ऐम्फीबियन्स
(3) अधिकांश शैवाल
(4) ऐजिओस्पर्म

Q27. 5 जून को मनाया जाता है:
(1) विश्व पर्यावरण दिवस
(2) विश्व वन दिवस
(3) विश्व रेड क्रॉस दिवस
(4) विश्व बाल दिवस

Q28. किसी गर्भीवती महिला के प्रसवोपरांत (partum female) निकलने वाले पहले दूध को कहते हैं :
(1) खीस या कोलेस्ट्रम
(2) ऐंटिबॉडी
(3) लसीका
(4) मानव दूध

Q29. ‘भोजन विषाक्तता (food poisoning)’ के लिए निम्नलिखित में कौन-सा बैक्टीरिया जिम्मेवार है?
(1) साल्मोनेला
(2) माइकोडर्मा
(3) क्लॉस्ट्रीडियम बोट्यूलियम
(4) इनमें से कोई नहीं

Q30. निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी दूषित पेयजल द्वारा फैलती है?
(1) टाइफॉइड
(2) मलेरिया
(3) फाइलेरिया
(4) काला ज्वार

Q31. निम्नलिखित में से प्रोटोजोआ परजीवी (Protozoan parasites) द्वारा संचरित रोग कौन-सा है?
(1) अमीवता
(2) मलेरिया
(3) लीश्मानियासिस
(4) इनमें से सभी

Q32. परिवार नियोजन (family planning) की शुरुआत भारत वर्ष में कब हुई थी?
(1) 1942
(2) 1972
(3) 1951
(4) 1986

Q33. ‘नाको (NACO)’ कौन-सी बीमारी के लिए जागरूकता उत्पन्न करती है?
(1) एड्स
(2) गोनोरिया
(3) सिफलिस
(4) हेपेटाइटिस-बी

Q34. वायुमंडलीय नाइट्रोजन को निम्नलिखित में कौन स्थिरीकृत (fix) कर सकता है?
(1) ऐनाबीना
(2) नॉसटॉक
(3) ऑसिलेटोरिया
(4) उपर्युक्त सभी

Q35. निम्नलिखित में कौन विदेशी प्रजाति (exotic species) का उदाहरण है?
(1) सागवान
(2) साल
(3) आम
(4) जलकुंभी

(ख) सामाजिक अध्ययन एवं मानविकी विषय समूह (SOCIAL STUDIES AND HUMANITIES)

इतिहास (HISTORY)

Q36. किनके बीच तीन कर्नाटक युद्ध हुए?
(1) डच और पुर्तगाली
(2) डच और फ्रांसीसी
(3) ईस्ट इंडिया कम्पनी और फ्रांसीसी
(4) डच और ईस्ट इंडिया कम्पनी

Q37. किस गवर्नर-जेनरल ने डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स का सिद्धांत दिया?
(1) वारेन हेस्टिंग्स
(2) लिटन
(3) रिपन
(4) डलहौजी

Q38. सशस्त्र क्रांति 31 मई 1857 को रद्द करने के पीछे कौन व्यक्ति था?
(1) लक्ष्मीबाई
(2) तात्याँटोपे
(3) बाबू कुँवर सिंह
(4) मंगल पांडे

Q39. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर किस निम्नांकित पर दबाव दिए जाने के कारण जाने जाते हैं?
(1) सती – प्रथा
(2) वेदों की ओर मुड़ो
(3) विधवा पुनर्विवाह
(4) दलित उद्धार

Q40. ब्रह्मसमाज की स्थापना किसने की?
(1) राममोहन राय
(2) केशवचन्द्र सेन
(3) दयानन्द सरस्वती
(4) द्वारकानाथ टैगोर

Q41. राष्ट्रीय आंदोलन के इतिहास में सुधारवादी युग का समय है?
(1) 1885 ई०-1905 ई०
(2) 1886 ई०-1906 ई०
(3) 1887 ई०-1907 ई०
(4) 1906 ई०-1919 ई०

Q42. कौन सुधारवादी युग के नेता नहीं थे?
(1) डी० ई० वाचा
(2) बाल गंगाधर तिलक
(3) गोपालकृष्ण गोखले
(4) बदरुद्दीन तैय्यबजी

Q43. 1905 में बंगाल प्रांत का विभाजन किसने किया?
(1) लॉर्ड मिण्टो
(2) लॉर्ड एम्प्टहिल
(3) अर्ल ऑफ रीडिंग
(4) लॉर्ड कर्जन

Q44. किसने तीन खंडों में फ्रिडम मुवमेंट इन बिहार लिखा?
(1) आर० सी० दत्त
(2) के० के० दत्त
(3) आर० एन० नन्दी
(4) जे० सी० झा

Q45. कौन आधुनिक भारत के पिता कहे जाते हैं?
(1) द्वारकानाथ टैगोर
(2) दयानंद सरस्वती
(3) महात्मा गाँधी
(4) राममोहन राय

Q46. प्रथम जन सम्बंधी अवज्ञा आंदोलन गाँधी के नेतृत्व में हुआ :
(1) चंपारण सत्याग्रह
(2) खिलाफत आंदोलन
(3) असहयोग आंदोलन
(4) भारत छोड़ो आंदोलन

Q47. संविधान निर्माता कमिटी के अध्यक्ष कौन थे?
(1) बी० आर० अम्बेदकर
(2) राजेन्द्र प्रसाद
(3) सच्चिदानन्द सिन्हा A
(4) श्रीनिवासन

भूगोल (GEOGRAPHY)

Q48. एशिया का कौन देश समुद्री मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध रहा है?
(1) चीन
(2) जापान
(3) पाकिस्तान
(4) भारत

Q49. भारत में स्वतंत्रता के बाद जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्ति को दिखाने के लिए कौन-सा आरेख सर्वाधिक उपयोगी है?
(1) दण्डारेख
(2) ह्वील ग्राफ
(3) लाइन ग्राफ
(4) समभार आरेख

Q50. कैटरीना है:
(1) ठंडी पवन
(2) स्थानीय पवन
(3) चक्रवात
(4) प्रतिचक्रवात

Q51. लद्दाख में कौन-सी नदी बहती है?
(1) सिंधु-श्योक
(2) सिंधु-चिनाब
(3) सिंधु-लुनी
(4) सिंधु-मात्संग

Q52. नखलिस्तान है:
(1) एक बहुत छोटा प्रदेश
(2) रेगिस्तान में हरियाली एवं जल वाला क्षेत्र
(3) ठंडी जलवायु का क्षेत्र
(4) राजस्थान में रेगिस्तान

Q53. सूचना तकनीकी द्वारा क्रान्तिकारी परिवर्तन लाए गए हैं:
(1) कृषि-क्षेत्र में
(2) पशुपालन अर्थव्यवस्था में
(3) संचार-क्षेत्र में
(4) चिकित्सा सुविधा में

Q54. बिहार राज्य के भागलपुर में नाथनगर क्षेत्र प्रसिद्ध है:
(1) तैयार वस्त्र उद्योग के लिए
(2) रेशम वस्त्र उद्योग के लिए
(3) पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के लिए
(4) इलेक्ट्रॉनिक उद्योग के लिए

Q55. प्रसिद्ध टाटा आयरन ऐण्ड स्टील कम्पनी (टिस्को) जमशेदपुर में है, जो अवस्थित है :
(1) स्वर्णरेखा नदी के किनारे
(2) महानदी नदी के किनारे
(3) दामोदर नद के किनारे
(4) अजय नदी के किनारे

Q56. निम्नलिखित में से कौन बाजार आधारित उद्योग है :
(1) सीमेन्ट उद्योग
(2) जूट-उद्योग
(3) इलेक्ट्रॉनिक सामान उद्योग
(4) कागज-उद्योग

Q57. उत्तर-पूर्व भारत चाय की बगानी कृषि के लिए प्रसिद्ध है, क्योंकि :
(1) सस्ते मजदूर उपलब्ध हैं
(2) स्थानीय बाजार की उपलब्धता
(3) अच्छी परिवहन सुविधा
(4) भूमि की ढाल, तापमान और वर्षा का अनुकूल होना

Q58. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है :
(1) बाघ के लिए
(2) एक सिंग वाले गेंडा के लिए
(3) हाथी के लिए
(4) सिंह के लिए

नागरिकशास्त्र (CIVICS)

Q59. एक देश के शासन को सही ढंग से चलाने के लिए आवश्यक कानूनों एवं सिद्धांतों का उल्लेख है :
(1) संसद में
(2) संविधान में
(3) प्रस्तावना में
(4) संविधान सभा में

Q60. भारतीय संविधान का संरक्षक कौन है ?
(1) राष्ट्रपति
(2) संसद
(3) मंत्रिपरिषद्
(4) सर्वोच्च न्यायालय

Q61. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार मौलिक अधिकार नहीं है?
(1) समानता का अधिकार
(2) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(3) संपत्ति का अधिकार
(4) संवैधानिक उपचारों का अधिकार

Q62. विधि के शासन का अर्थ है:
(1) कोई खास विधि से सरकार को चलाना
(2) कानून के सामने सभी नागरिकों की समानता
(3) राष्ट्रपति का शासन
(4) इनमें से कोई नहीं

Q63. संसदात्मक शासन व्यवस्था में मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप में किसके प्रति जिम्मेदार होगा?
(1) लोकसभा
(2) राज्यसभा
(3) राष्ट्रपति
(4) जनता

Q64. राज्यों में संवैधानिक तंत्र विफल होने पर राष्ट्रपति द्वारा किस धारा के अनुसार राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है ?
(1) 352
(2) 356
(3) 360
(4) 370

Q65. निम्नलिखित में से सरकार का कौन-सा अंग कानून बनाता है ?
(1) कार्यपालिका
(2) विधायिका
(3) न्यायपालिका
(4) राष्ट्रपति

Q66. संवैधानिक उपचारों का अधिकार भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में सन्निहित है?
(1) अनुच्छेद-20
(2) अनुच्छेद-21
(3) अनुच्छेद-25
(4) अनुच्छेद-32

Q67. ‘सूचना का अधिकार अधिनियम’ किस वर्ष भारतीय संविधान में जोड़ा गया ?
(1) 2003
(2) 2004
(3) 2005
(4) 2006

Q68. भारतीय राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है?
(1) उपराष्ट्रपति
(2) मुख्य न्यायाधीश
(3) प्रधानमंत्री
(4) लोकसभा अध्यक्ष

Q69. भारत में राजनीतिक दलों को कौन मान्यता देता है ?
(1) राष्ट्रपति
(2) प्रधानमंत्री
(3) निर्वाचन आयोग
(4) लोकसभा अध्यक्ष

Q70. भारतीय चन्द्रयान अभियान-2 का किस वर्ष प्रक्षेपण किया गया ?
(1) 2008
(2) 2009
(3) 2010
(4) 2019

Bihar NMMS Exam Question Paper 2020 Math

Q71. 4/5, 7/8, 6/7, 5/6 को आरोही (ascending order) में व्यवस्थित कीजिए ।
(1) 4/5, 7/8, 6/7, 5/6
(2) 5/6, 6/7, 7/8, 4/5
(3) 4/5, 5/6, 6/7, 7/8
(4) 4/5, 7/8, 6/7, 5/7

Q72. 997 का घन (Cube) क्या है ?
(1) 991026973
(2) 991029673
(3) 991029773
(4) 991027273

Q73. एक व्यक्ति अपनी आय का 1/4 भाग भोजन पर, 2/3 भाग मकान के किराए पर तथा शेष आय जो ₹ 630 है, अन्य सामानों पर खर्च करता है, तो उसके मकान का किराया ज्ञात करें ।
(1) ₹5040
(2) ₹3520
(3) ₹4890
(4) ₹4458

Q74. (243)0.16 x (243)0.04 का मान किसके बराबर है ?
(1) 0.16
(2) 3
(3) 1/3
(4) 0.04

Q75. (30 + 3-1)/(3-1 – 30) का सरलीकरण क्या है?
(1) -2
(2) -1
(3) 1
(4) 2

Q76. {sqrt(2) + 1/sqrt(2)}2 बराबर है :
(1) 2 1/2
(2) 3 1/2
(3) 4 1/2
(4) 5 1/2

77. यदि x + 1/x = 2 हो, तो x2 + 1/(x2) किसके बराबर होगा ?
(1) 0
(2) 2
(3) 4
(4) 8

78. 0.1 का कितना प्रतिशत 0.01 है?
(1) 10%
(2) (1/10)%
(3) 100%
(4) (1/100)%

79. 36 किताबों का लागत मूल्य 30 किताबों के विक्रयमूल्य के बराबर है, तो प्रतिशत लाभ ज्ञात करें ।
(1) 20%
(2) (164/6)%
(3) 18%
(4) (82 2/6)%

80. अर्द्धवृत्त (semi-circle) में बना कोण होता है :
(1) परावर्तित कोण
(2) अधिककोण
(3) न्यूनकोण
(4) समकोण

81. यदि किसी कोण का पूरक (complement) उसके संपूरक कोण (supplementary angle) का एक-चौथाई हो तो कोण क्या होगा ?
(1) 120o
(2) 60o
(3) 30o
(4) 90o

82. प्रथम 100 धनात्मक संख्याओं का औसत है :
(1) 100
(2) 51
(3) 50.5
(4) 49

83. किसी कमरे में हवा का आयतन 204 m3 है। कमरे की ऊँचाई 6 m है। फर्श का क्षेत्रफल ज्ञात करें ।
(1) 32 m2
(2) 46 m2
(3) 44 m2
(4) 34 m2

84. यदि sqrt(5x – 6) + sqrt(5x + 6) = 6 तो x का मान क्या है ?
(1) -4
(2) 0
(3) 2
(4) 4

85. किस दर से ₹ 50,000 की राशि प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की 2 वर्षों में ₹ 73205 हो जाएगी ?
(1) 21%
(2) 19%
(3) 17%
(4) 15%

86. उस वृत्त का क्षेत्रफल (सेमी² में) क्या है, जिसकी परिधि 26.4 सेमी है ?
(1) 55.44
(2) 44.55
(3) 33.44
(4) 44.33

87. एक दशभुज (decagon) के आंतरिक कोणों का पता लगाएँ ।
(1) 1620o
(2) 2520o
(3) 1800o
(4) 1440o

88. एक वर्ग का विकर्ण 12 सेमी है। इसकी भुजा की लम्बाई (सेमी में) कितनी होगी?
(1) 6 sqrt(2)
(2) 12 sqrt(2)
(3) 6
(4) 9

89. एक पहिए की त्रिज्या 21 सेमी है। 10 चक्करों में पहिया कितनी दूरी (सेमी में) तय करेगा?
(1) 660
(2) 1320
(3) 1980
(4) 2640

90. एक ठोस के 12 कोने (vertices) और 30 किनारे (edges) हैं। उसके कितने पक्ष (faces) होंगे?
(1) 22
(2) 24
(3) 26
(4) 20

यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा और यह आपके लिए फायदेमंद है तो पोस्ट पर कमेंट जरुर करें और अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

Read this post also:

राष्ट्रीय आय-सह-मेधा-छात्रवृत्ति परीक्षा 2027 का सिलेबस: जरूर पढ़े रिजल्ट में फर्क दिखेगा

Subscribe on Bright Concept Classes

Join with us for more update:-

TelegramClick Here
WhatsAppClick Here
YouTubeClick Here

Thanks For Visiting Bihar Jobs and Education

Alok Mehta

कक्षा 10वीं 82% अंकों के साथ उत्तीर्ण, 12वीं कक्षा 87% अंकों के साथ उत्तीर्ण की, गणित से स्नातक और B.Ed. उत्तीर्ण |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment