Consumer rights ncert economics class 10 bihar board 2025

Consumer Rights| Economics | Class 10 | Bihar Board | Alok Official

उपभोक्ता अधिकार वे अधिकार और सुरक्षा हैं जो उपभोक्ताओं को सामान या सेवाएँ खरीदते समय प्राप्त होते हैं। ये अधिकार यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं कि उपभोक्ताओं के साथ उचित व्यवहार किया जाए और वे बाज़ार में सूचित विकल्प चुनने में सक्षम हों ।

नमस्ते

जय हिंद

कैसे हो  आप, बढ़िया । परीक्षा का  तैयारी मजे में चल

रहा है  ? वेबसाइट  को आप सब  ने बहुत पसंद किया

इसके  लिया  सबका  तहे दिल से शुक्रिया  ।  इस खंड

में class 10  के  सामाजिक  विज्ञान के अंतर्गत आने

वाला एक विषय अर्थशास्त्र का पूर्ण जानकारी आपको

देंगे  । आपको  बता  दें कि  यह  अर्थशास्त्र का अंतिम

Chapter है  जिसका  उपयोग  हम अपने जिंदगी में

जरूर  करते हैं ।  यह विधार्थी  के  लिए  तो जरूरी है

ही  इसके  अलावा  यह देश  के हर  नागरिक को पता

होना चाहिए, क्योंकि इसका जरूरी आपको कभी भी

पड़ सकता है  ।

consumer rights, right to information, consumer protection act, consumer forum, state redressal commission, national redressal commission, isi mark, agmark, hall mark
Consumer Rights- उपभोक्ता का अधिकार

Economics Class 10 chapter 5:
Consumer Rights- उपभोक्ता का अधिकार

Table of Content

i) उपभोक्ता का अधिकार chapter एक नजर में (Consumer rights Chapter in one view)

ii) उपभोक्ता का अधिकार chapter का objective प्रश्न उत्तर (Objective question answer of Consumer rights)

iii) उपभोक्ता का अधिकार chapter का लघु उत्तरीय प्रश्न  (Short answer question of consumer rights)

iv) उपभोक्ता का अधिकार chapter का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long answer question of consumer rights)

सबसे   पहले  Chapter  का  हम  कम  शब्दों  में एक

बेहतर  विश्लेषण  कर  देते  हैं  जिससे  कि  यदि   आप

पढ़ाई  किये  हो  पूरा  chapter  तो आपको  सब याद

आ  जाए  या यदि  नहीं  भी  पढ़े  हो  तो  एक झलक में

पता चल जायेगा कि chapter में क्या सब पढ़ना है  ।

फिर  उसके  बाद पिछले साल  का mcq, लघु उत्तरीय

प्रश्न और  दीर्घ उत्तरीय प्रश्न बताता  हूँ साथ ही  आगामी

वर्ष के लिए जो  संभावित प्रश्न  होता है उसे भी  शामिल

करता हूँ  ।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

i) उपभोक्ता का अधिकार chapter एक नजर में (Consumer rights Chapter in one view) 

हमारे पर्यावरण के संरक्षण  के लिए नियम का जरूरी

होता है  ।  इसी प्रकार बाजार में उपभोक्ता के संरक्षण

के  लिए     नियम  का   जरूरी   होता  है  ।   क्योंकि

i)  बेचने वाला, बेचने के बाद सारा जिम्मेदारी ग्राहक

पर लगा देता है

ii) बेचने वाला को जितना सामान देना चाहिए उससे

कम तौल देता है

iii) कभी कभी विक्रेता MRP से ज्यादा पैसा ले लेता है

iv) मिलावटी वाला या खराब सामान ग्राहक को दे दिया

जाता है

v) मीडिया 📺 या अन्य स्रोत के द्वारा गलत जानकारी,

ग्राहक को  आकर्षित  करने के लिए  दिया  जाता है  ।

जैसे: काफी समय तक कोर्ट   में case चलने  के  बाद

सिगरेट 🚬 बनाने वाली कंपनी ने माना कि  सिगरेट से

कैंसर  होता  है  । एक और  कंपनी थी  बच्चों  के लिए

पाउडर  दूध 🥛 बेचने   वाली   जो   सबसे   वैज्ञानिक

(scientific) सामान का दावा करती थी और कहती

थी कि उसका दूध माँ के दूध से भी बेहतर है  । लेकिन

आखिर  में  कंपनी  ने मान ही  लिया  कि  उसके द्वारा

गलत  दावा  किया  जाता है  ।

1) उपभोक्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर:

✳️1985 में  संयुक्त राष्ट्र ने उपभोक्ता संरक्षण के लिए

संयुक्त  राष्ट्र  दिशानिर्देशों  को  अपनाया  ।

✳️ कंज्यूमर इंटरनेशनल 115 से अधिक देशों के 220

से  अधिक  सदस्य  संगठन के लिए  एक छत्र निकाय

(Umbrella body) बन गया है ।

2) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (consumers protection Act, 1986):

करीब दो दशक उपभोक्ता के द्वारा  आंदोलन के बाद

अंत  में  भारत  सरकार  द्वारा  1986  में  उपभोक्ता

संरक्षण  अधिनियम  लागू  किया  गया  । इसे संक्षेप

रूप में COPRA भी कहा जाता है  ।

3) उपभोक्ता का अधिकार (consumer rights):

सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है:

बाजार  से कुछ ऐसे सामान  हम  खरीदते हैं जो सम्पति

और जिंदगी  के लिए  जोखिम भरा  हो सकता है । इस

स्थिति  में  हमे  संरक्षण  की  जरूरत होती है  । जो कि

हमारा मौलिक  अधिकार है  । जैसे कि प्रेशर कुकर का

वाल्व  यदि खराब निकला तो वो गंभीर  समस्या उत्पन्न

कर सकता है  । बाजार  में  अभी भी बहुत सारे खराब

Quality वाले सामान मिलता है इसका साफ निष्कर्ष

यह निकलता है कि नियम सही से लागू नहीं  किया जा

रहा है और ना ही ग्राहक इससे संबंधित आवाज उठाता

है  ।

वस्तु और सेवा का जानकारी:

जब हम कोई सामान खरीदते हैं तो उस पैकेट पर

निम्न जानकारी दिया रहता है

🎯 उपयोग किया गया सामान (ingredients)

🎯 मूल्य (Maximum Retail price-MRP)

🎯 बनाने की तिथि(date of manufacture or

mfg date)

🎯 खराब होने की तिथि (expiry date)

🎯 बनाने वाले का पता (address of the

manufacturer)

जब हम दवाई 💊 खरीदते तो उस पैकेट पर निम्न

जानकारी होता है

🎯 उपयोग करने का दिशानिर्देश

🎯 side effect से संबंधित जानकारी

🎯 दवा उपयोग करने पर होने वाले risks

जब हम कोई कपड़ा खरीदते हैं तो उसमें दिया जाने 

वाला जानकारी

🎯 धोने से संबंधित दिशानिर्देश

4) विशेष बातें:

🔥 यदि हम कोई  सामान  खरीदते हैं और expiry

Date से पहले खराब पाते हैं तो उसे replace कर

सकते हैं  ।

🔥 यदि कोई MRP से ज्यादा पर सामान बेचता है

तो हम विरोध  कर सकते हैं और  शिकायत भी दर्ज

कर सकता है  ।

🔥 ग्राहक, विक्रेता से MRP से  कम दाम में बेचने

के लिए मोल भाव भी कर सकता है  ।

5) अक्टूबर 2005, में  भारत  सरकार  ने एक नियम

पारित किया जिसे RTI कहा जाता है अर्थात् Right

To Information Act, जो अपने  नागरिकों  को

सरकारी विभाग के  कार्यों के बारे में  सभी जानकारी

सुनिश्चित करता है  ।

6) उपभोक्ता के लिए न्याय का व्यवस्था:

🎯उपभोक्ताओं को अनुचित व्यापार प्रथाओं और

शोषण  के खिलाफ  निवारण  की  मांग  करने का

अधिकार   है।  यदि  किसी   उपभोक्ता   को  कोई

नुकसान   होता  है, तो  उसे   क्षति   की  मात्रा  के

आधार  पर  मुआवजा  पाने  का  अधिकार  है ।

🎯 उपभोक्ता वकीलों की सेवाओं के साथ  या उनके

बिना   उपयुक्त  उपभोक्ता  फोरम  के  समक्ष  अपनी

शिकायत  दर्ज  करा  सकता है।

🎯 उपभोक्ता  संरक्षण  परिषद   उपभोक्ताओं  को

उपभोक्ता  अदालत में  मामले दर्ज करने  के तरीके

के बारे में मार्गदर्शन  करते हैं। कई  अवसरों पर, वे

उपभोक्ता अदालतों में व्यक्तिगत  उपभोक्ताओं  का

प्रतिनिधित्व भी करते हैं। इन स्वैच्छिक संगठनों को

लोगों में जागरूकता  पैदा करने के लिए सरकार से

वित्तीय  सहायता  भी  मिलती है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

उपभोक्ता का अधिकार chapter का objective प्रश्न उत्तर 2024 (Objective question answer of Consumer rights 2024)

1) राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस(national consumer day) कब मनाया जाता है ? 

a) 24 नवम्बर

b) 24 दिसंबर

c) 25 नवम्बर

d) 25 दिसंबर

उत्तर: b

2) विश्व उपभोक्ता दिवस (world consumer day) कब मनाया जाता है  ? 

a) 17 मार्च

b) 19 अप्रैल

c) 15 फरवरी

d) 15 मार्च

उत्तर: d

3) सूचना का अधिकार-RTI(Right to information) कानून कब लागू किया गया  ? 

a) अक्टूबर 2005

b) मई 2005

c) नवम्बर 2006

d) अक्टूबर 2006

उत्तर: a

4) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम- COPRA (Consumer protection Act) कब पारित किया गया  ? 

a) 1987

b) 2005

c) 1986

d) 1985

उत्तर: c

5) सोने के गहनों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए किस मान्यता प्राप्त चिह्न का होना आवश्यक है?

(a) हॉल मार्क (Hall Mark)

(b) आईएसआई मार्क(ISI Mark)

(c) एगमार्क( Agmark)

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: a

6) सामान खरीदते समय ग्राहक को कौन सी जानकारी 

लेना चाहिए  ? 

a) मात्रा का

b) निर्माण सामग्री का

c) गुण का

d) इनमें से सभी का

उत्तर: d

7) यदि किसी वस्तु या सेवा का कीमत 20 लाख से ज्यादा

और 1 करोड़ से कम है तो ग्राहक अपना शिकायत कहाँ

दर्ज करेगा  ? 

a) जिला फोरम( district forum)

b) राज्य आयोग(state commission)

c) राष्ट्रीय आयोग (national commission)

d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- b


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

उपभोक्ता का अधिकार chapter का लघु उत्तरीय प्रश्न  (Short answer question of consumer rights)

1) उपभोक्ता के अधिकार को समझाए  ।
 
उत्तर:  निजी क्षेत्र में  या  सार्वजनिक क्षेत्र  में सभी वस्तुओं,
 
 और सेवाओं  की गुणवत्ता, आयाम, शक्ति, शुद्धता, मानक
 
और मूल्य के बारे  में जानने का पूरा अधिकार उपभोक्ता के
 
पास है ।
 
2) उपभोक्ता को परिभाषित करें  ।
उत्तर: कोई भी मनुष्य जो किसी वस्तु या सेवा खरीदता है
उसे उपभोक्ता कहा जाता है  ।
 
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=AF4iTz47O88]
 
 

उपभोक्ता का अधिकार chapter का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long answer question of consumer rights 2024)

1) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 का वर्णन करें  ।
 
उत्तर: सभी  वस्तु  और  सेवाएं जो  निजी  क्षेत्र  में  हों   या
 
सार्वजनिक क्षेत्र में, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के दायरे में
 
शामिल हैं।  इसके तहत उपभोक्ताओं को वस्तुओं या सेवाओं
 
की गुणवत्ता, परिणाम, शक्ति, शुद्धता, मानक और कीमत के
 
बारे में जानने का अधिकार है।  इसके अलावा, उसे यह जांचने
 
का भी अधिकार है कि उसे जो सामान या सेवाएं मिल रही हैं,
 
वे खतरनाक हैं या नहीं ताकि वह अपना बचाव कर सकें।
 
🔥उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ता को सशक्त बनाता है।
🔥उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की तहत उपभोक्ता को
 
  निम्नलिखित अधिकार दिया गया है-
 
  (i) सुरक्षा का अधिकार
 (ii) सूचना का अधिकार
(iii) पसंद या पसंद का अधिकार
 (iv) सुनवाई का अधिकार
 (v) शिकायत निवारण या मुआवजे का अधिकार
 (vi) उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार।
 
2) उपभोक्ता को कौन-कौन सा अधिकार दिया गया है  ?
 
उत्तर: उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की तहत उपभोक्ता को
 
  निम्नलिखित अधिकार दिया गया है-
 
  (i) सुरक्षा का अधिकार:
                    ऐसे सामानb जिसका  उपयोग हमारे  लिए
खराब quality के वजह से घातक हो सकता  है सरकार
इससे हमें सुरक्षा देती है ।
 
 (ii) सूचना का अधिकार:
          जब हम कोई सामान खरीदते हैं तो उस पैकेट पर निम्न जानकारी दिया रहता है

🎯 उपयोग किया गया सामान (ingredients)

🎯 मूल्य (Maximum Retail price-MRP)

🎯 बनाने की तिथि(date of manufacture or

mfg date)

🎯 खराब होने की तिथि (expiry date)

🎯 बनाने वाले का पता (address of the

manufacturer)

जब हम दवाई 💊 खरीदते तो उस पैकेट पर निम्न

जानकारी होता है

🎯 उपयोग करने का दिशानिर्देश

🎯 side effect से संबंधित जानकारी

🎯 दवा उपयोग करने पर होने वाले risks

जब हम कोई कपड़ा खरीदते हैं तो उसमें दिया जाने 

वाला जानकारी

🎯 धोने से संबंधित दिशानिर्देश

(iii) पसंद या नापसंद का अधिकार:
                        उपभोक्ता अपने इच्छा अनुसार brand,
गुण, रंग, आकार इत्यादि का चयन कर सकता है  ।
 
 (iv) सुनवाई का अधिकार:
                     ग्राहक अपने हितों को सुनवाई के लिए
आगे आवाज उठा सकता है  ।
 (v) शिकायत निवारण या मुआवजे का अधिकार:
                      यदि ग्राहक को सामान या सेवा में किसी
तरह का खराबी मिलता है तो उसे मुआवजा दिया जायेगा  ।
 
 (vi) उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार:
                      ग्राहक को वस्तु या सेवा खरीदते समय
जागरूक रहना चाहिए । यदि उसे हानि हो जाती है तो
शिकायत(complain) दर्ज करना चाहिए  । ये सारी
जानकारी हर एक ग्राहक के पास निश्चित रहना चाहिए  ।
 
 
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=EDQkycr_rTk]
 
 
 
chapter 1  विकास click here
chapter 2  भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र click here
chapter 3  मुद्रा और साख click here
chapter 4  वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था click here

                       

 :Keywords:

🔎 matric economics bihar board 2023

🔎bihar board social science class 10th 2023

🔎 economics class 10th bihar board

🔎 model question answer bihar board

🔎vvi question answer 2025 bihar board

🔎bihar board mcq, subjective 2025

🔎social science question class 10th bihar board

🔎 consumer rights economy matric 2025

🔎 उपभोक्ता का अधिकार बिहार बोर्ड अर्थशास्त्र 2025

इस वेबसाइट 🕸 पर  class 10 और  class 12 का

पुरा कंटेंट latest exam pattern पर उपलब्ध है  ।

आपके  वार्षिक  परीक्षा  में 80% से  ऊपर  प्रश्न  इसी

वेबसाइट से आने वाला है । आप जितना अधिक समय

यहाँ बिताओगे उतना  फायदा में रहोगे  । कंटेंट  पढ़ के

बढ़िया लग रहा है तो इसका थोड़ा फायदा अपने दोस्त,

यार रिश्तेदार को भी दो ।

✌धन्यवाद✌

By Alok Official

I did class 10th with 82% marks and class 12 with 87% marks, I did graduation in Mathematics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *