कक्षा 10 की जीवविज्ञान का एक महत्वपूर्ण अध्याय है Heredity and Evolution यानी “आनुवंशिकता और विकास”। यह अध्याय हमें यह समझने में मदद करता है कि माता-पिता के गुण उनके संतानों में कैसे आते हैं और समय के साथ जीवों में क्या परिवर्तन होते हैं। इस ब्लॉग में हम Mendel के प्रयोग, लिंग निर्धारण की प्रक्रिया, जैव विकास के प्रमाण और मानव विकास की कहानी को आसान भाषा में समझेंगे।

Table of Contents
अध्याय: वंशानुक्रम एवं जैव विकास (Heredity and Evolution)
meaning of heredity in hindi
वंशानुक्रम वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा माता-पिता के लक्षण संतानों में जाते हैं। इसका अध्ययन अनुवांशिकी (Genetics) के अंतर्गत किया जाता है।
ग्रेगर मेंडल का कार्य (Gregor Mendel’s Work)
- मेंडेल को आनुवंशिकी का जनक कहा जाता है।
- उन्होंने मटर के पौधों पर प्रयोग कर यह दिखाया कि लक्षण कैसे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाते हैं।
- उन्होंने दो मुख्य सिद्धांत दिए:
- विभाजन का नियम (Law of Segregation)
- स्वतंत्र वर्गीकरण का नियम (Law of Independent Assortment)
मेंडल के प्रयोग
- सजातीय पौधों (pure plants) का प्रयोग।
- लक्षणों के जोड़े जैसे ऊँचाई (लंबा/बौना), रंग (बैंगनी/सफेद)।
- प्रथम पीढ़ी (F1): सभी पौधे एक जैसे — प्रमुख लक्षण।
- द्वितीय पीढ़ी (F2): 3:1 का अनुपात (3 प्रमुख: 1 अप्रमुख लक्षण)।
लिंग निर्धारण (Sex Determination in Humans)
- मनुष्यों में 23 जोड़े गुणसूत्र (Chromosomes) होते हैं।
- अंतिम जोड़ा (23वाँ) लिंग निर्धारित करता है:
- महिला: XX
- पुरुष: XY
- यदि शुक्राणु X लाता है → लड़की (XX)
- यदि शुक्राणु Y लाता है → लड़का (XY)
विकास (Evolution) क्या है?
- विकास का मतलब है समय के साथ जीवों में परिवर्तन।
- यह परिवर्तन लाखों वर्षों में धीरे-धीरे होते हैं।
- विकास से नई प्रजातियाँ बनती हैं।
जैव विकास के प्रमाण (Evidences of Evolution):
- अवशेष (Fossils): मृत जीवों के अवशेष विकास का प्रमाण देते हैं।
- समान रचनाएँ (Homologous Structures): विभिन्न जीवों के अंगों की संरचना समान होने पर संकेत मिलता है कि वे समान पूर्वजों से आए हैं।
- विलुप्त जीव (Extinct Species): जो अब नहीं हैं, वे भी विकास को दर्शाते हैं।
मानव विकास (Human Evolution)
- मनुष्य का विकास Ape-like जीवों से हुआ है।
- विकास की प्रक्रिया में दिमाग का आकार बड़ा हुआ, दो पैरों पर चलने की क्षमता विकसित हुई।
- मानव विकास की कहानी Fossils और DNA से समझी जाती है।
महत्वपूर्ण परिभाषाएँ:
एलिल (Allele): किसी विशेष जीन के दो विकल्प।
जीन (Gene): डीएनए का वह भाग जो विशेष लक्षण निर्धारित करता है।
गुणसूत्र (Chromosome): DNA से बना संरचना, जो कोशिका के केंद्रक में होता है।
Objective Question Answer of heredity and evolution
Q. एटाविज्म का क्या अर्थ है? [2025AI]
(A) संतति में जनकों के गुणों का आना
(B) संतति में जनकों के गुणों का नहीं आना
C) संतति में पूर्वजों के गुणों का आना, जो जनकों में नहीं है
(D) इनमें से सभी
Q. लिंग गुणसूत्र का पूर्ण जोड़ा पाया जाता है-[2018AI]
(A) पुरुष में
(B) स्त्री में
(C) पुरुष और स्त्री दोनों में
(D) किसी में नहीं
Q. मानव शरीर के किसी सामान्य कोशिका में गुणसूत्रों के कितने युग्म होते हैं? [2018AI]
(A) 21
(B) 22
(C) 23
(D) 46
Q. वंशानुगत नियमों का प्रतिपादन किसने किया? [2018A11]
(A) चार्ल्स डार्विन
(B) राबर्ट हुक
(C) जे० सी० बोस
(D) ग्रेगर जॉन मंडल
Q. कौन सा अभिलक्षण वंशागत नहीं है? [2019A1]
(A) आँख का रंग
(B) चमड़ी का रंग
(C) शरीर का आकार
(D) बाल की प्रकृति
Q. निम्न में से कौन बौने पौधे को दर्शाता है? [2019AII]
(A) Tr
(B) tT
(C) tt
(D) TT
Q. ‘जीन’ शब्द किसने प्रस्तुत किया? [2024A1,2021A1]
(A) मंडल
(B) डार्बिन
(C) जोहैन्सन
(D) लैमार्क
Q. निम्नलिखित में से किसे ‘आनुवंशिकी का पिता’ या जनक कहा जाता है? [2021A1]
(A) चार्ल्स डार्विन
(B) ग्रेगर जॉन मेंडल
(C) लामार्क
(D) वाइ समान
Q. स्त्रियों में लिंग गुणसूत्र का युग्म होता है- [2018AII, 2022All]
(A) XY
(B) XX
(C) YY
(D) इनमें सभी
Q. किसी जीव की जीनी संरचना क्या कहलाती है? [2019S,2023A1]
(A) फीनोटाइप
(B) जीनोटाइप
(C) प्रभावी लक्षण
(D) अप्रभावी लक्षण
Q. मेंडल ने अपने आनुवंशिकी प्रयोग हेतु किस पौधे का उपयोग किया था? [2019S,2020A11,2022AI, 2023All]
(A) नीम
(B) गुलाब
(C) मटर
(D) गुलदाऊदी
Q. मानव में ऑटोसोम की जोड़ियों की संख्या होती है ? [2024AII]
(A) 24
(B) 23
(C) 11
(D) 22.
Q. किसी जीव की जीनी संरचना कहलाती है? [2025AI]
(A) फेनोटाइप
(B) जीनोटाइप
(C) आनुवंशिकता
(D) विविधता
Q. प्राकृतिक चयन द्वारा जीवों का विकास कहलाता है ? [2025AI]
(A) मेंडलवाद
(B) लामार्कवाद
(C) सूक्ष्म विकास
(D) डार्विनवाद
Q. मनुष्य, बिल्ली तथा चमगादड़ के अग्रपाद हैं ? [2023AI]
(A) समजात अंग
(B) असमजात अंग
(C) अवशेषी अंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Q. विकासीय दृष्टिकोण से हमारी किससे अधिक समानता है? [2023AI, 2012A]
(A) ओरंगउटान
(B) चिम्पैंजी
(C) मकड़ी
(D) जीवाणु
Q. कीटों के पंख और चमगादड़ के पंख किस तरह के अंग हैं? (2014AII]
(A) समजात अंग
(B) अवशेषी अंग
(C) समवृति अंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Q. समजात अंगों का उदाहरण है- [2019AI]
(A) हमारा हाथ और कुत्ते के अग्रपद
(B) हमारे दाँत और हाथी के दाँत
(C) आलू और घास के ऊपरी भुस्तारी
(D) उपरोक्त सभी
Q. निम्न में से कौन एक अवशेषी अंग है? [2019S,2020AI]
(A) रीढ़ की हड्डी
(B) अंगूठा
(C) कान
(D) एपेण्डिक्स
Q. प्रसिद्ध पुस्तक ‘द माइक्रोग्राफिया’ किनके द्वारा लिखी गई थी? [2021All]
(A) राबर्टसन
(B) ब्राउन
(C) डार्विन
(D) रॉबर्ट हुक
Q. मनुष्य के आहारनाल में अवशेषी अंग है? [2021All]
(A) कोलन
(B) एपेंडिक्स
(C) सीकम
(D) रेक्टम
Q. मानव का उद्भव स्थान है? [2024All, 2022A1]
(A) भारत
(B) चीन
(C) अफ्रीका
(D) अमेरिका
Q. जीवों की उत्पत्ति के पहले पृथ्वी पर निम्नलिखित में क्या नहीं था ? [2022A1]
(A) CO₂
(B) NO₂
(C) O2
D) All of these
Q. The Origin of Species’ नामक पुस्तक किसने लिखी है? [2015AII, 2020A11, 2022AII]
(A) डार्विन
(B) लामार्क
(C) ओपैरिन
(D) वाईसमान
Q. निम्नांकित में से किनको ‘जीव विज्ञान का पिता’ कहा जाता है? [2023AII]
(A) लामार्क को
(B) अरस्तू को
(C) चार्ल्स डार्विन को
(D) ग्रेगर जॉन मेंडेल को
Short Answer Question of heredity and evolution
Q. मनुष्य की कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या क्या है? [2011A, 2012A)
Q. आनुवंशिकी के जनक कौन हैं? [2014A1,2016A1J
Q. गुणसूत्र का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए। [2014A11]
Q. जैव विकास का क्या तात्पर्य है? (2025A11]
Q. मेंडल ने अपने प्रयोग में किस पौधे का चयन किया था? [2015AII]
Q. HIV और AIDS का पूर्ण रूप दें। [2014AII,2017AII]
Q. हम अपने माता-पिता के समान क्यों होते हैं? [2017A1]
Q. DNA आनुवंशिकता का आधार है। कैसे? [2024A1,2025A1]
Q. जीवाश्म क्या है? जैव विकास प्रक्रम के विषय में ये क्या बतलाता है ? 2018All]
Q. हम यह कैसे जान पाते हैं कि जीवाश्म कितने पुराने हैं? [2019All]
Q. रेडियोकार्बन काल-निर्धारण क्या है? [2023AI]
Q. समजात अंगों से आप क्या समझते हैं? उदाहरण दें। [2020AI]
Long Answer Question of heredity and evolution
Q. विभिन्नता क्या है? जननिक विभिन्नता एवं कायिक विभिन्नता का वर्णन करें। [2022AII]
Q. यदि एक लक्षण (trait) A अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि के 10% सदस्यों में पाया जाता है तथा B उसी समष्टि में 90% जीवों में पाया जाता है, तो कौन-सा लक्षण पहले उत्पन्न होगा और क्यों? [2011A]
Thanks for visiting Alok Official