Manufacturing Industries Geography class 10 chapter 6 Bihar Board 2026

निर्माण उद्योग (Manufacturing Industries) एक महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र है, जो कच्चे माल को संसाधित करके तैयार उत्पादों में बदलता है। यह उद्योग विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण करता है, जैसे कि उपभोक्ता सामान, मशीनरी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, और औद्योगिक उपकरण। विनिर्माण उद्योग अर्थव्यवस्थ के द्वितीयक क्षेत्र में आता है।

Manufacturing Industries

निर्माण उद्योग न केवल आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि यह समाज के विकास में भी योगदान देता है। इस क्षेत्र में नवाचार और प्रौद्योगिकी का समावेश इसे और भी प्रतिस्पर्धी बनाता है।

What is Manufacturing ? विनिर्माण का महत्व

कच्चे माल से अधिक मूल्यवान उत्पाद बनाने के लिए प्रसंस्करण के बाद बड़ी मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन विनिर्माण (Manufacturing) कहलाता है। किसी देश की आर्थिक ताकत विनिर्माण उद्योगों के विकास से मापी जाती है।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उद्योग का योगदान

  • विनिर्माण उद्योग कृषि को आधुनिक बनाने में मदद करते हैं।
  • बेरोजगारी और गरीबी उन्मूलन के लिए औद्योगिक विकास एक पूर्व शर्त है।
  • इससे कृषि पर निर्भरता कम हो जाती है। लोगों को द्वितीयक क्षेत्र में नौकरी मिलती है।
  • यह जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करके क्षेत्रीय असमानताओं को कम करता है।

औद्योगिक अवस्थिति (Industrial location)

औद्योगिक स्थान को कच्चा माल, श्रम, पूंजी, बिजली और बाजार यह सब प्रभावित करता है। उद्योग ऐसी जगह पर लगाया जाता है जहाँ सारी सुविधाएं उपलब्‍ध हो या काम दाम में उपलब्‍ध किया जा सके।

Types of Manufacturing Industries

प्रयुक्त कच्चे माल के स्रोत के आधार पर

कृषि आधारित उद्योग

कृषि और उद्योग एक साथ चलते हैं। कृषि उद्योगों ने कृषि की उत्पादकता बढ़ाकर उसे काफी बढ़ावा दिया है।

वस्त्र उद्योग (Textile industries)

यह एकमात्र ऐसा उद्योग है जो सभी पहलुओं में आत्मनिर्भर है।

सूती वस्त्र उद्योग

पहली सफल कपड़ा मिल 1854 में मुंबई में स्थापित की गई थी।

पटसन उद्योग

भारत कच्चे जूट और जूट से बने सामान का सबसे बड़ा उत्पादक है। निर्यातक के रूप में भारत बांग्लादेश के बाद दूसरे स्थान पर है। देश का पहला जूट मिल 1855 में कोलकाता में स्थापित हो गया।

चीनी उद्योग

चीनी उत्पादन में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।

खनिज आधारित उद्योग (Mineral Based)

वे उद्योग जो खनिजों और धातुओं को कच्चे माल के रूप में उपयोग करते हैं, खनिज आधारित उद्योग कहलाते हैं।

  1. लोहा तथा इस्पात उद्योग– छोटानागपुर पठार क्षेत्र में लोहा और इस्पात उद्योगों का अधिकतम संकेन्द्रण है।
  2. एल्युमिनियम प्रगलन
  3. उर्वरक उद्योग
  4. रसायन उद्योग
  5. मोटरगाड़ी उद्योग
  6. सीमेंट उद्योग
  7. सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलैक्ट्रोनिक उद्योग

उनकी मुख्य भूमिका के अनुसार

  1. Basic or Key Industries
  2. Consumer Industries

पूंजी निवेश के आधार पर (on the basis of capital investment)

  1. Small Scale Industry
  2. Large Scale Industry

स्वामित्व के आधार पर (On the basis of ownership)

  1. सार्वजनिक क्षेत्र (Public sector)
  2. प्राइवेट सेक्टर (Private sector)
  3. संयुक्त क्षेत्र (Joint sector)
  4. सहकारी क्षेत्र (Cooperative sector)

कच्चे माल और तैयार माल के वजन पर सर्वश्रेष्ठ (Based on the weight of raw material and finished goods)

  1. भारी उद्योग (Heavy industries)
  2. हल्के उद्योग (Light industries)

औद्योगिक प्रदूषण और पर्यावरण क्षरण-Industrial pollution and environmental degradation

उद्योग चार प्रकार के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं – वायु, जल, भूमि और ध्वनि।

  1. वायु प्रदूषण
  2. जल प्रदूषण
  3. तापीय प्रदूषण
  4. औद्योगिक प्रदूषण तथा पर्यावरण निम्नीकरण
  5. ध्वनि प्रदूषण

पर्यावरणीय निम्नीकरण की रोकथाम-Control of environmental degradation

  • जल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वर्षा जल का संचयन
  • नदियों में छोड़ने से पहले पानी का उपचार करना
  • जल का पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण

Objective Question Answer of Manufacturing Industries

Q. नेपानगर प्रसिद्ध है- [2019AII]
(A) चीनी के लिए
(B) सीमेंट के लिए
(C) अखबारी कागज के लिए
(D) सूती कपड़ों के लिए
Ans-C

Q. भारत का प्रथम लौह-इस्पात उत्पादक उद्योग है– [2020A1]
(A) भारतीय लौह और इस्पात कम्पनी (IISCO)
(B) बोकारो स्टील सिटी
(C) टाटा लौह और इस्पात कंपनी (TISCO)
(D) विश्वेश्वरैया लौह इस्पात प्लान्ट
Ans-C

Q. टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी की स्थापना की गई-[2019A1,2020AII]
(A) 1854 में
(B) 1907 में
(C) 1915 में
(D) 1923 में
Ans-B

Q.बोकारो इस्पात संयंत्र किस देश के सहयोग से खोला गया है? [2021A1]
(A) जर्मनी
(B) ब्रिटेन
(C) रूस
(D) संयुक्त राज्य अमेरिका
Ans-C

Q. निम्नलिखित उद्योगों में से कौन सार्वजनिक क्षेत्र से संबंधित है? [2021AI]
(A) जे० के० सीमेंट उद्योग
(B) टाटा लौह एवं इस्पात उद्योग
(C) बोकारो लौह इस्पात उद्योग
(D) रेमण्ड वस्त्र उद्योग
Ans-C

Q. राउरकेला लौह इस्पात उद्योग है- [2020A1, 2021A1]
(A) ओडिशा में
(B) झारखंड में
(C) मध्य प्रदेश में
(D) पश्चिम बंगाल में
Ans-A

Q. निम्नलिखित में से कौन छोटे पैमाने का उद्योग है? [2018ΑΙΙ, 2021AI]
(A) चीनी उद्योग
(B) कागज उद्योग
(C) खिलौना उद्योग
(D) विद्युत उपकरण उद्योग
Ans-C

Q. सिंदरी किस उद्योग के लिए जाना जाता है? [2022AI]
(A) सीमेंट उद्योग
(B) उर्वरक उद्योग
(C) लौह उद्योग
(D) सूती वस्त्र उद्योग
Ans-B

Q. सिलिकॉन शहर’ के नाम से कौन प्रसिद्ध है? [2022AI]
(A) हैदराबाद
(B) बेंगलुरु
(C) पूना
(D) अहमदाबाद
Ans-B

Short Answer Question of Manufacturing Industries

Q. नई औद्योगिक नीतियों के मुख्य बिन्दुओं का वर्णन करें। [2011A]

Q. उपभोक्ता उद्योग किसे कहा जाता है? [2012II]

Q. उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण से आप क्या समझते है? [2020AI]

Q. सार्वजनिक और निजी उद्योगों में अन्तर स्पष्ट करें। [2017C, 2020AII]

Q. स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को सोदाहरण वर्गीकृत कीजिए। [2018AI, 2021AI]

Q. कृषि-आधारित और खनिज-आधारित उद्योगों में अंतर स्पष्ट कीजिए। [2024AI]

Q. तापीय प्रदूषण को परिभाषित करें। [2024AII]

Q. उद्योगों के स्थानीयकरण के लिए दो कारकों का उल्लेख कीजिए। [2025AII]

Long Answer Questions of Manufacturing Industries

Q. उद्योगों के स्थानीयकरण के तीन मुख्य कारकों को लिखें। [2012A]

Q. भारत में लौह एवं इस्पात उद्योग के वितरण का वर्णन करें। [2013A]

Q. भारत में सूती वस्त्र उद्योग के वितरण का वर्णन करें। [2015AII]

Q. भारतीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों के योगदान का विस्तार पूर्वक वर्णन करें। [2016AII]

Q. प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों का वर्णन कीजिए। [2017AI]

Q. भारत में सूचना और प्रौद्योगिकी उद्योग का विवरण दीजिए। [2018AII]

Q. लोहा एवं इस्पात उद्योग को बुनियादी उद्योग क्यों कहा जाता है? [2018C]

Q. उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले चार भौतिक कारक बताइए। [2018C]

Q. उद्योगों से प्रदूषण कैसे फैलता है? [2019AII]

Q. औद्योगिक प्रदूषण हमारे जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है? [2019C]

Q. भारत के सीमेंट उद्योग का वर्णन करें। [2016AI, 2020AII]

Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here

Thanks For Visiting alokofficial.com

Leave a Comment